राष्ट्रीय खेलों में दो राष्ट्रीय रिकॉर्ड टूटे, उत्तराखंड को पहली स्वर्णिम सफलता

खेल News

राष्ट्रीय खेलों में दो राष्ट्रीय रिकॉर्ड टूटे, उत्तराखंड को पहली स्वर्णिम सफलता
राष्ट्रीय खेलराष्ट्रीय रिकॉर्डतमिलनाडु
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 127 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 75%
  • Publisher: 53%

38वें राष्ट्रीय खेलों में गुरुवार को दो राष्ट्रीय रिकॉर्ड टूट गए। महिलाओं की 10 मीटर एयर रायफल स्पर्धा के फाइनल में तमिलनाडु की नर्मदा राजू ने 254.4 अंक के साथ नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं दिल्ली के कुशाग्र रावत ने 1500 मीटर में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ते हुए 15:37:39 मिनट की टाइमिंग के साथ नया रिकॉर्ड बनाया।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। 38वें राष्ट्रीय खेल ों में गुरुवार को दो राष्ट्रीय रिकॉर्ड टूट गए। महिलाओं की 10 मीटर एयर रायफल स्पर्धा के फाइनल में तमिलनाडु की नर्मदा राजू ने 254.4 अंक के साथ नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वह विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करने से मात्र 0.

1 अंक से चूकी। वहीं दिल्ली के कुशाग्र रावत ने 1500 मीटर में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ते हुए 15:37:39 मिनट की टाइमिंग के साथ नया रिकॉर्ड बनाया। पहली बार म‍िली स्वर्णिम सफलता आपको बता दें क‍ि उत्तराखंड को भी खेलों में पहली बार स्वर्णिम सफलता मिली है। उत्तराखंड के अचोम तपस ने वुशु में उत्तराखंड को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। सात स्वर्ण पदकों के साथ कर्नाटक पहले स्थान पर बना हुआ है। कर्नाटक ने जीते दो स्वर्ण पदक गौरतलब हो क‍ि गुरुवार को राष्ट्रीय खेलों के मुकाबलों में कर्नाटक ने दो स्वर्ण पदक जीते। उसने ये पदक तैराकी व साइक‍िल‍िंग में प्राप्त किए। वहीं, भारोत्तोलन में छत्तीसगढ़ का दबदबा रहा। उसने भारोत्तोलन में दो सवर्ण पदक जीते। महाराष्ट्र ने तैराकी व साइक‍िल‍िंग में स्वर्ण पदक पर कब्जा क‍िया। वुशु का एक-एक स्वर्ण पदक जीते केरल ने तैराकी और भारोत्तोलन में स्वर्ण पदक जीते। सर्विसेज ने भारोत्तोलन व वुशु में स्वर्ण पदक अपने नाम किए। तैराकी में तमिलनाडु और उड़ीसा ने स्वर्ण पर कब्जा जमाया। वहीं, मणिपुर व सर्विसेज ने वुशु का एक-एक स्वर्ण पदक अपने नाम किया। राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने का सिलसिला जारी उत्तराखंड ने वुशु में एक स्वर्ण व एक कांस्य पदक हासिल कर राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने का सिलसिला जारी रखा। भारोत्तोलन में छत्तीसगढ़ के विजय कुमार ने क्लीन एंड जर्क स्पर्धा में 248 किग्रा भार उठाकर राष्ट्रीय रिकार्ड की बराबरी की। पीएम ने राष्‍ट्रीय खेलों का किया था शुभारंभ। रग्बी खिलाड़ी चोटिल, दून में हुआ उपचार देहरादून। राष्ट्रीय खेलों के तहत बिहार की रग्बी टीम के 20 वर्षीय खिलाड़ी विद्यानंद चोटिल हो गए। उन्हें उपचार के लिए दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय लाया गया। विद्या के माथे पर चोट थी। जिस पर इमरजेंसी में ड्रेसिंग व अन्य जरूरी उपचार दिया गया। उनका सीटी स्कैन व अल्ट्रासाउंड भी कराया गया है। जिसकी रिपोर्ट सामान्य है। ख‍िलाड़ी को थी ये श‍िकायत इस दौरान अस्पताल के स्टाफ की लापरवाही के कारण चोटिल खिलाड़ी को दिक्कत भी उठानी पड़ी। दरअसल, खिलाड़ी ने पेट में दर्द की शिकायत बताई थी। जिस पर उसे वार्ड ब्वॉय के साथ अल्ट्रासाउंड को भेजा गया। जिसने यह कह दिया कि ओपीडी में अल्ट्रासाउंड अब नहीं होगा। वहां नंबर लगाना पड़ता है। तुरंत व फ्री में क‍िया गया ट्रीटमेंट आइपीडी में अल्ट्रासाउंड भर्ती मरीज का ही होता है। जिस पर खिलाड़ी के साथ आए एक अन्य युवक ने उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एनएस बिष्ट से शिकायत की। डॉ. बिष्ट ने बताया कि स्टाफ से कहा गया है कि राष्ट्रीय खेल से जुड़े मामलों में संवेदनशील रहें। खिलाड़ी की सभी जांच निश्शुल्क की गई व चिकित्सकों ने उसे तुरंत उपचार दिया। यह भी पढ़ें: 38th National Games: बैडमिंटन में उत्तराखंड के दो पदक पक्के, टीम ने शानदार प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में बनाई जगह यह भी पढ़ें: 38th National Games: उत्‍तराखंड की झोली में पहला पदक, सुनार गांव की ज्योति ने वुशु में जीता Bronze

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

राष्ट्रीय खेल राष्ट्रीय रिकॉर्ड तमिलनाडु दिल्ली उत्तराखंड स्वर्ण पदक

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

राष्ट्रीय खेलों के लिए आकर्षक मंडपों का निर्माणराष्ट्रीय खेलों के लिए आकर्षक मंडपों का निर्माणउत्तराखंड में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेलों में प्रतिभागियों को बेहतर अनुभव देने के लिए आयोजन स्थलों के पास आकर्षक मंडपों का निर्माण किया जाएगा।
Read more »

उत्तराखंड सीएम धामी ने पीएम मोदी को राष्ट्रीय खेलों के लिए आमंत्रित कियाउत्तराखंड सीएम धामी ने पीएम मोदी को राष्ट्रीय खेलों के लिए आमंत्रित कियाउत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें 28 जनवरी से 14 फरवरी तक राज्य में होने वाले राष्ट्रीय खेलों के लिए आमंत्रित किया।
Read more »

राष्ट्रीय खेलों के लिए फीस न दे पाने पर उत्तराखंड को आईओए का नाराजगीराष्ट्रीय खेलों के लिए फीस न दे पाने पर उत्तराखंड को आईओए का नाराजगीभारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के कोषाध्यक्ष सहदेव यादव ने उत्तराखंड सरकार को 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए गेम्स अलॉटमेंट फीस का भुगतान न करने के कारण नाराजगी जताई है।
Read more »

38वें राष्ट्रीय खेलों में पुरुष और महिला फुटबॉल स्पर्धाओं के लिए ड्रॉ, कार्यक्रम घोषित38वें राष्ट्रीय खेलों में पुरुष और महिला फुटबॉल स्पर्धाओं के लिए ड्रॉ, कार्यक्रम घोषित38वें राष्ट्रीय खेलों में पुरुष और महिला फुटबॉल स्पर्धाओं के लिए ड्रॉ, कार्यक्रम घोषित
Read more »

उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ, हरिद्वार में बड़ी तैयारीउत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ, हरिद्वार में बड़ी तैयारीराष्ट्रीय खेलों का आगाज 28 जनवरी को उत्तराखंड में होगा. देहरादून में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुभारंभ करेंगे. हरिद्वार में हॉकी, कुश्ती और कबड्डी प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी.
Read more »

उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय खेलों में वुशू में मेडल जीतेउत्तराखंड के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय खेलों में वुशू में मेडल जीतेदेहरादून में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने वुशू में स्वर्ण और कास्य पदक जीते हैं। अचोम तपश ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है जबकि ज्योति वर्मा ने कास्य पदक जीतकर पहली बार उत्तराखंड को इस खेल में पदक दिलाया है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 16:36:32