राष्ट्रीय जलमार्ग-57 का पुनरुद्धार असम के लिए ऐतिहासिक क्षण : सर्बानंद सोनोवाल

United States News News

राष्ट्रीय जलमार्ग-57 का पुनरुद्धार असम के लिए ऐतिहासिक क्षण : सर्बानंद सोनोवाल
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 64 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 29%
  • Publisher: 51%

राष्ट्रीय जलमार्ग-57 का पुनरुद्धार असम के लिए ऐतिहासिक क्षण : सर्बानंद सोनोवाल

नई दिल्ली, 3 अगस्त । असम के नदी-आधारित व्यापार और सस्टेनेबल लॉजिस्टिक्स को फिर से शुरू करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। राष्ट्रीय जलमार्ग-57 पहली बार गोवर्धन पुल से दक्षिण समारा में हाटसिंगिमारी तक कार्गो ट्रायल रन के साथ चालू हो गया है। Advertismentबंदरगाह मंत्रालय के अनुसार, यह परिचालन एक दशक से भी अधिक समय के बाद असम में अंतर-राज्यीय जलमार्ग माल परिवहन के शुरू होने का प्रतीक है। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने इस विकास को असम और पूर्वोत्तर में अंतर्देशीय जलमार्ग परिवहन के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण बताया। सेल्फ-लोडिंग क्षमता से लैस कार्गो वेसल एमवी वीवी गिरि ने कोपिली नदी और ब्रह्मपुत्र नदी पर 300 किलोमीटर के मार्ग पर स्टार सीमेंट से 300 मीट्रिक टन सीमेंट ढोया। इसकी यात्रा का समय लगभग 12 से 14 घंटे रहा। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि इस विकास के साथ, असम में 1168 किलोमीटर से अधिक राष्ट्रीय जलमार्ग चालू हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने कहा, यह असम के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है। कोपिली नदी पर एनडब्ल्यू-57 के चालू होने से, हम न केवल राज्य के भीतर व्यापार के एक खोए हुए मार्ग को पुनर्जीवित कर रहे हैं, बल्कि एक अंतर्देशीय जल परिवहन प्रणाली के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम भी उठा रहे हैं.

जो कि किफायती, कुशल और पर्यावरणीय रूप से टिकाऊ है। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, असम के चार राष्ट्रीय जलमार्गों - ब्रह्मपुत्र , बराक , धनसिरी और कोपिली पर माल की आवाजाही फिर से शुरू होने के साथ, हमने 1168 किलोमीटर जलमार्गों को चालू कर दिया है, जो परिवहन का एक उचित, किफायती और प्रभावी वैकल्पिक साधन प्रदान करता है। केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, भारत सरकार ने मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स कॉरिडोर बनाने के लिए हमारे अंतर्देशीय जलमार्गों के पुनरुद्धार पर जोर दिया है। इस संबंध में असम एक महत्वपूर्ण राज्य है क्योंकि हमारे मंत्रालय की नोडल एजेंसी इनलैंड वाटरवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया हमारे नदी मार्गों में अनेक परियोजनाओं पर काम कर रही है। 2014 के बाद से 46 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय जलमार्ग-57 पर यह पहला कार्गो ट्रायल है, जो इसे असम की नदी प्रणालियों के माध्यम से अंतर-राज्यीय माल ढुलाई के पुनरुद्धार में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित होगा। इस मार्ग का संचालन मैरीटाइम इंडिया विजन 2030 और पीएम गति शक्ति के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य पूरे देश में सस्टेनेबल, इंटीग्रेटेड और कुशल ट्रांसपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करना है। --आईएएनएस एसकेटी/ डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

जहां रहते थे राजा-महाराजा, वहां आप भी दिखा सकते हैं नवाबी! जानिए इन 5 जगहों की खासियतजहां रहते थे राजा-महाराजा, वहां आप भी दिखा सकते हैं नवाबी! जानिए इन 5 जगहों की खासियतभारत अपने पारंपरिक कलाओं, ऐतिहासिक चीजों और पैलेस के लिए प्रसिद्ध है.  इन चीजों का आनंद लेने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं.
Read more »

एआईआईए का राष्ट्रीय सेमिनार, आयुर्वेदिक सर्जरी के नए रुझानों पर होगी चर्चाएआईआईए का राष्ट्रीय सेमिनार, आयुर्वेदिक सर्जरी के नए रुझानों पर होगी चर्चाएआईआईए का राष्ट्रीय सेमिनार, आयुर्वेदिक सर्जरी के नए रुझानों पर होगी चर्चा
Read more »

असम का मामला देश के बाकी हिस्सों से अलग है : हिमंत बिस्वा सरमाअसम का मामला देश के बाकी हिस्सों से अलग है : हिमंत बिस्वा सरमाअसम का मामला देश के बाकी हिस्सों से अलग है : हिमंत बिस्वा सरमा
Read more »

'प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना' किसानों के कल्याण के लिए ऐतिहासिक : किरोड़ी लाल मीणा'प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना' किसानों के कल्याण के लिए ऐतिहासिक : किरोड़ी लाल मीणा'प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना' किसानों के कल्याण के लिए ऐतिहासिक : किरोड़ी लाल मीणा
Read more »

IND vs ENG: वाशिंगटन सुंदर ने पहली बार Team India को मुश्किल से नहीं निकाला, याद है ना है गाबा टेस्टIND vs ENG: वाशिंगटन सुंदर ने पहली बार Team India को मुश्किल से नहीं निकाला, याद है ना है गाबा टेस्टरवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) और वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) के बीच पांचवे विकेट के लिए 203 रनों की ऐतिहासिक साझेदारी हुई. क्रिकेट | खेल समाचार
Read more »

ये क्या हुआ? इंग्लैंड को मिला नया कप्तान, बेन स्टोक्स सहित 4 दिग्गज बाहर, ओवल में भारत की जीत पक्की!ये क्या हुआ? इंग्लैंड को मिला नया कप्तान, बेन स्टोक्स सहित 4 दिग्गज बाहर, ओवल में भारत की जीत पक्की!भारत के खिलाफ 5वें टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। इस मैच के लिए इंग्लैंड ने नए कप्तान का ऐलान भी कर दिया है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:54:10