राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अंगोला की यात्रा पर रवाना, कुल निर्यात में भारत की 10 फीसदी भागीदारी

राजनीति News

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अंगोला की यात्रा पर रवाना, कुल निर्यात में भारत की 10 फीसदी भागीदारी
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अंगोला की यात्रा पर रवाकुल निर्यात में भारत की 10 फीसदी भागीदारी
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 82 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 64%
  • Publisher: 51%

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अंगोला की यात्रा पर रवाना, कुल निर्यात में भारत की 10 फीसदी भागीदारी

"नई दिल्ली, 8 नवंबर । भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को अंगोला और बोत्सवाना की छह दिवसीय राजकीय यात्रा के लिए रवाना हो चुकी हैं। अंगोला और बोत्सवाना में पहली बाहर किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष का दौरा हो रहा है। इस वजह से इसे बेहद खास माना जा रहा है।Advertisment विदेश मंत्रालय ने राष्ट्रपति मुर्मू के रवाना होने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर लिखा, अफ्रीका और वैश्विक दक्षिण के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अंगोला और बोत्सवाना की दो देशों की राजकीय यात्रा पर रवाना हो गई हैं। यह यात्रा हमारे राष्ट्रपति की इन देशों की पहली राजकीय यात्रा होगी। भारत और अंगोला के बीच द्विपक्षीय व्यापार में बढ़त हो रही है और विदेश मंत्रालय की ओर से साझा जानकारी के अनुसार वित्त वर्ष 2023-2024 के दौरान यह 4.

192 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया। भारत अंगोला का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। अंगोला के कुल निर्यात में भारत की भागीदारी 10 फीसदी है, जिसमें कच्चे तेल का व्यापार अहम है। इसके अलावा दोनों देश खेती, मेडिकल सर्विस, फार्मास्यूटिकल्स , हीरे के व्यापार, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर में सहयोग भी शामिल है। दूसरी ओर भारत और बोत्सवाना के बीच भी गहरे संबंध हैं। भारत बोत्सवाना के लिए एक महत्वपूर्ण व्यापारिक भागीदार है। भारत बोत्सवाना को मेडिसिन, वाहन, मशीनरी, कपड़े और तकनीकी उपकरण निर्यात करता है। वहीं बोत्सवाना भारत को हीरे, तांबा और अन्य खनिज निर्यात करता है। दोनों देशों के बीच लगभग 600–700 मिलियन डॉलर का व्यापार होता है। राष्ट्रपति मुर्मू की इस यात्रा की जानकारी देते हुए विदेश मंत्रालय के आर्थिक मामलों के सचिव सुधाकर दलेला ने कहा था, राष्ट्रपति 8 से 13 नवंबर तक अंगोला और बोत्सवाना की राजकीय यात्रा पर रहेंगी। यह किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की अंगोला और बोत्सवाना की पहली राजकीय यात्रा होगी। अफ्रीका के साथ भारत का जुड़ाव बढ़ रहा है। दोनों देशों के बीच राजनीतिक, व्यापार, आर्थिक और विकास साझेदारी समेत सभी प्रमुख क्षेत्रों में संबंध गहरे हो रहे हैं। सचिव दलेला ने कहा कि भारत की अफ्रीका नीति 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा निर्धारित 10 सिद्धांतों द्वारा निर्देशित है। भारत-अफ्रीका फोरम समिट सहयोग के लिए एक व्यापक रूपरेखा के रूप में कार्य करता है। हाल के वर्षों में अफ्रीका में 17 नए मिशनों के खुलने के साथ भारत की राजनयिक उपस्थिति में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। --आईएएनएस केके/वीसी डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी."

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अंगोला की यात्रा पर रवा कुल निर्यात में भारत की 10 फीसदी भागीदारी न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

4,17,10,00,000 Cr का मालिक, हसीना के पति की सादगी के आगे फेल हैं सितारे4,17,10,00,000 Cr का मालिक, हसीना के पति की सादगी के आगे फेल हैं सितारे4,17,10,00,000 Cr का मालिक, 7 साल छोटी हसीना के पति की सादगी के आगे फेल हैं बड़े-बड़े सितारे, जानते हैं नाम?
Read more »

4,17,10,00,000 Cr का मालिक, हसीना के पति की सादगी के आगे फेल हैं सितारे4,17,10,00,000 Cr का मालिक, हसीना के पति की सादगी के आगे फेल हैं सितारे4,17,10,00,000 Cr का मालिक, 7 साल छोटी हसीना के पति की सादगी के आगे फेल हैं बड़े-बड़े सितारे, जानते हैं नाम?
Read more »

रोजाना 10-15 मिनट लगाएं ध्यान, याददाश्त होगी मजबूत और छूमंतर हो जाएगा तनावरोजाना 10-15 मिनट लगाएं ध्यान, याददाश्त होगी मजबूत और छूमंतर हो जाएगा तनावरोजाना 10-15 मिनट लगाएं ध्यान, याददाश्त होगी मजबूत और छूमंतर हो जाएगा तनाव
Read more »

आद्रा मंडल में 10-16 नवंबर तक 8 ट्रेनें रद, 10 शॉर्ट टर्मिनेट; 2 ट्रेनें लेटआद्रा मंडल में 10-16 नवंबर तक 8 ट्रेनें रद, 10 शॉर्ट टर्मिनेट; 2 ट्रेनें लेटदक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में रखरखाव के कारण 10 से 16 नवंबर तक ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। आठ ट्रेनें रद्द रहेंगी, दस शॉर्ट टर्मिनेट होंगी, और दो देरी से चलेंगी। रद्द ट्रेनों में आसनसोल-पुरुलिया और आद्रा-मेदिनीपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल शामिल हैं। धनबाद-पुरुलिया एक्सप्रेस अब आद्रा में ही समाप्त होगी। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे...
Read more »

SSC Case Update: মাথায় বাজ SSC চাকরিপ্রার্থীদের! ১০ নম্বর সংক্রান্ত এসএসসি মামলায় বিস্ফোরক রায় আদালতের...SSC Case Update: মাথায় বাজ SSC চাকরিপ্রার্থীদের! ১০ নম্বর সংক্রান্ত এসএসসি মামলায় বিস্ফোরক রায় আদালতের...SSC 2016 panel 10 marks related case update is pending and absolutely depends on main case
Read more »

पहले 10 महीनों में चीन के माल व्यापार में लगातार वृद्धि हुईपहले 10 महीनों में चीन के माल व्यापार में लगातार वृद्धि हुईपहले 10 महीनों में चीन के माल व्यापार में लगातार वृद्धि हुई
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:07:28