प्रयागराज में राष्ट्रीय हिंदू दल ने अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बैनर-पोस्टर लगाए और तीनों आरोपियों को देवदूत बताया। संगठन ने आरोपियों को प्रशस्ति पत्र देने का ऐलान किया।
प्रयागराज में होने वाले सबसे बड़े धार्मिक मेले महाकुंभ में अब माफिया अतीक अहमद की एंट्री हो गई है। अतीक भले ही मर चुका हो, लेकिन उसकी चर्चा से मेला भी अछूता नहीं रहा। प्रयागराज में राष्ट्रीय हिंदू दल संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन पांडेय ने महाकुंभ में संगम तट पर अतीक अहमद और अशरफ की हत्या के बैनर-पोस्टर लगा दिए। बैनर-पोस्टर में अतीक की हत्या के तीनों आरोपियों को देवदूत बताया गया है। संगठन ने अतीक को मारने वाले आरोपियों को प्रशस्ति पत्र देने का ऐलान किया। घाट पर मौजूद अखाड़ा के संतों को
प्रशस्ति पत्र सौंप दिया गया। ऐलान किया गया कि आरोपियों के परिवार के लोगों को सम्मानित करेंगे। सम्मान पत्र भी तैयार किया गया है। महांकुभ में लगे बैनर पर अतीक और अशरफ की तस्वीरें हैं। दोनों तस्वीरों को लाल निशान से काटा गया है। बैनर पर लिखा है- अतीक का आतंक मुक्त, प्रथम प्रयागराज महाकुंभ। राष्ट्रीय हिंदू दल संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन पांडेय ने कहा- प्रयागराज की धरती को अतीक जैसे माफिया की हत्या करके पवित्र किया गया है। हत्या करने वाले शूरवीर, धर्मयोद्धा को देवदूत की उपाधि प्रदान की जानी चाहिए। इस दौरान जूना अखाड़े से जुड़े संतों ने तीनों आरोपियों को रिहा करने की मांग की। साथ ही प्रयागराज संगम पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सामने अतीक अहमद का बैनर लगाया गया। बैनर लगाने वालों ने बैनर पर जूते भी बरसाए। संगठन के पदाधिकारियों ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव के लिए भी आपत्तिजनक बातें कहीं। प्रदेश अध्यक्ष बबलू अग्रहरि ने कहा कि महाकुंभ में पहले अतीक और अशरफ के गुंडे आकर गुंडई करते थे।इससे पहले महाकुंभ से पहले 'डरेंगे तो मरेंगे' के होर्डिंग लगाए गए थे। ये होर्डिंग जगद्गुरु रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्य की ओर से नागावासुकी मंदिर के सामने लगवाए गए थे। वहीं, दूसरे पोस्टर में सभी हिंदुओं में एकता हो, वक्फ के नाम पर संपत्ति की लूट है, धर्मनिरपेक्ष देश में यह कैसी छूट है, लिखा गया है
धर्म महाकुंभ अतीक अहमद राष्ट्रीय हिंदू दल हत्या देवदूत प्रयागराज प्रशस्ति पत्र
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
UP के उपमुख्यमंत्री ने विधान परिषद सदस्यों को महाकुंभ आने का निमंत्रण दियाउत्तराखंड के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विधान परिषद के सभी सदस्यों को महाकुंभ आने का निमंत्रण दिया है। उन्होंने कहा कि आस्था के संगम में सभी सदस्य डुबकी लगाएं।
Read more »
योगी आदित्याथ ने दिल्ली में शाह और नड्डा को महाकुंभ के लिए निमंत्रण दियाउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को प्रयागराज में महाकुंभ में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया है।
Read more »
महाराष्ट्र: सरपंच हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, वाल्मिक कराड ने किया आत्मसमर्पणमहाराष्ट्र पुलिस ने बीड जिले के मस्साजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Read more »
बीड हत्याकांड: डॉक्टर गिरफ्तार, दो आरोपियों तक पहुंचबीड जिले में सरपंच संतोष देशमुख की हत्या मामले में नांदेड़ से एक 'डॉक्टर' को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों तक पहुंचने के लिए डॉक्टर की मदद ली है।
Read more »
नांदेड़ बम विस्फोट मामले में सभी 12 आरोपियों को बरी2006 में हुए नांदेड़ बम विस्फोट मामले में सभी 12 आरोपियों को अदालत ने बरी कर दिया है। अदालत ने कहा कि पुलिस को आरोपियों के खिलाफ कोई प्रमाणिक सबूत नहीं मिले।
Read more »
नांदेड़ बम विस्फोट मामले में 12 आरोपियों को बरी2006 में हुए नांदेड़ बम विस्फोट मामले में सभी 12 आरोपियों को अदालत ने बरी कर दिया है। अदालत ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कोई सटीक और प्रमाणिक सबूत नहीं मिले।
Read more »
