राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल मंत्री ने देशवासियों को दी खास सलाह

United States News News

राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल मंत्री ने देशवासियों को दी खास सलाह
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 8 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 6%
  • Publisher: 51%

राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल मंत्री ने देशवासियों को दी खास सलाह

नई दिल्ली, 29 अगस्त । केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने खेल दिवस पर नेशनल स्टेडियम में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को पुष्पांजलि अर्पित की। भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस हर साल 29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत साल 2012 में हुई थी। इस कार्यक्रम में केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे भी उपस्थित थीं। श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद, मंडाविया और खडसे फिटनेस और खेल के संदेश को बढ़ावा देने के लिए जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम गए। सभा को संबोधित करते हुए, खेल मंत्री ने कहा, हमें 2047 में अपनी स्वतंत्रता के 100 साल पूरे होने पर अपने देश को विकसित भारत बनाना है। उन्होंने आगे कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जो खेलेंगे, वो खिलेंगे के दृष्टिकोण के अनुरूप, हम सभी को खेलों को सक्रिय रूप से अपनाना चाहिए। विश्व स्तर पर सबसे युवा देशों में से एक के रूप में खेलों के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखना हमारी प्रगति के लिए महत्वपूर्ण है। मंडाविया ने फिजिकल एक्टिविटी पर जोर देते हुए साइकिल चलाने की वकालत की। उन्होंने कहा, साइकिल चलाना न केवल सबसे अच्छा व्यायाम है, बल्कि छोटी दूरी के लिए परिवहन का एक पर्यावरण-अनुकूल तरीका भी है। यह ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के खिलाफ एक शक्तिशाली उपकरण है। साइकिल चलाना प्रदूषण का सबसे अच्छा समाधान है।जेएलएन स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में इंडोर और आउटडोर खेल गतिविधियों की विस्तृत श्रृंखला शामिल थी। सामूहिक उत्साह का प्रदर्शन करते हुए, साई के लगभग 700 कर्मचारियों ने दिन के खेल आयोजनों में सक्रिय रूप से भाग लिया। गतिविधियों की विविधता में प्रतिस्पर्धी मैच और मनोरंजक खेल शामिल थे, जो नियमित शारीरिक गतिविधि और खेल भागीदारी के महत्व पर प्रकाश डालते हैं। यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.

इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

सचिन से लेकर सायना तक, भारतीय खेल जगत से जुड़े दिग्गजों ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएंसचिन से लेकर सायना तक, भारतीय खेल जगत से जुड़े दिग्गजों ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएंसचिन से लेकर सायना तक, भारतीय खेल जगत से जुड़े दिग्गजों ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं
Read more »

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने स्वतंत्रता दिवस की भारतवासियों को दी बधाईअमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने स्वतंत्रता दिवस की भारतवासियों को दी बधाईअमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने स्वतंत्रता दिवस की भारतवासियों को दी बधाई
Read more »

Khel Khel Mein Box Office Collection: पहले दिन ही 'खेल खेल में' हुई फेल, जानें फिल्म की पहले दिन की कमाईKhel Khel Mein Box Office Collection: पहले दिन ही 'खेल खेल में' हुई फेल, जानें फिल्म की पहले दिन की कमाईइस साल स्वतंत्रता दिवस पर अक्षय कुमार की फिल्म खेल खेल में ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म के गाने युवा पीढ़ी को काफी पसंद आ रहे हैं।
Read more »

Khel Khel Mein Collection Day 2: दूसरे दिन भी खेल दिखाने में चूकी 'खेल खेल में', फिल्म की कमाई में आई गिरावटKhel Khel Mein Collection Day 2: दूसरे दिन भी खेल दिखाने में चूकी 'खेल खेल में', फिल्म की कमाई में आई गिरावट'खेल खेल में' में फिल्म ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में कदम रखा। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली।
Read more »

प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने पहले ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ की देशवासियों को दी बधाईप्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने पहले ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ की देशवासियों को दी बधाईप्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने पहले ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ की देशवासियों को दी बधाई
Read more »

National Sports Day 2024: मेजर ध्यानचंद को अर्पित की पुष्पांजलि, खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने स्पोर्ट्स डे पर देशवासियों को दी अहम सलाहNational Sports Day 2024: मेजर ध्यानचंद को अर्पित की पुष्पांजलि, खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने स्पोर्ट्स डे पर देशवासियों को दी अहम सलाहNational Sports Day नेशनल स्पोर्ट्स डे के खास मौके पर केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अपने एक्स पर लिखा कि हमने मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस यानी राष्ट्रीय खेल दिवस पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इसके साथ ही उन्होंने सभी देशवासियों को फिट रहने के हर रोज एक घंटा कोई भी खेल खेलने की...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:02:06