राष्ट्रपति मादुरो लाए गए न्यूयॉर्क, अमेरिका चलाएगा वेनेजुएला में सरकार, जानें बीते 12 घंटे में क्या-क्या हु...

US Attack On Venezuela News

राष्ट्रपति मादुरो लाए गए न्यूयॉर्क, अमेरिका चलाएगा वेनेजुएला में सरकार, जानें बीते 12 घंटे में क्या-क्या हु...
वेनेजुएला पर अमेरिकी हमलाVenezuela CrisisNicolás Maduro Arrest
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 280 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 150%
  • Publisher: 51%

अमेरिकी सेना ने एक गुप्त सैन्य अभियान में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को गिरफ्तार कर लिया. उसके वहां से उठाकर न्यूयॉर्क लाया गया है, जहां मादुरो के खिलाफ केस चलाया जाएगा. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका अब थोड़े वक्त तक वेनेजुएला की सरकार चलाएगा.

अमेरिका ने दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला पर हमला करके वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर लिया है. मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को काराकस से उठाकर न्यूयॉर्क ले जाया गया, जहां उनके खिलाफ नारको-टेररिज्म और ड्रग तस्करी के आरोपों पर केस चलाया जाएगा.

मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को लेकर आया विमान न्यूयॉर्क के स्टुअर्ट एयर नेशनल गार्ड बेस पर उतरा. ​​​​​​हालांकि, प्लेन से केवल मादुरो ही उतरने नजर आए. बेस पर मौजूद टाइट सिक्योरिटी के बीच मादुरो को प्लेन से उतारकर ले जाया गया. इस दौरान मादुरो ने ब्लू कलर की जैकेट पहनी हुई थी और उनका चेहरा ढंका हुआ था. इससे पहले अमेरिका की हिरासत में मादुरो की तस्वीर सामने आई थी. इस तस्वीर में मादुरो की आंखों पर काली पट्टी है और उनके हाथों में हथकड़ी लगी दिखाई दी थी. वेनेजुएला के खिलाफ यह ऑपरेशन रातोंरात चला, जिसमें अमेरिकी डेल्टा फोर्स ने काराकस में राष्ट्रपति पैलेस पर छापा मारा और मादुरो को हिरासत में ले लिया. ट्रंप ने इस पूरे ऑपरेशन को लाइव मॉनिटर किया और इसे ‘नारको-टेररिज्म के खिलाफ बड़ी जीत’ बताया. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका वेनेजुएला को ‘अस्थायी रूप से चलाएगा’ ताकि सुरक्षित चुनाव हो सकें, और तेल संसाधनों को ‘लोगों के लिए अनलॉक’ किया जाएगा. आइए जानते हैं पिछले 12 घंटों में क्या-क्या हुआ… 1. अमेरिकी सेना ने कैसे किया वेनेजुएला पर हमला? वेनेजुएला की राजधानी काराकस में शनिवार तड़के जोरदार धमाके सुने गए. इस दौरान आसमान में अमेरिकी हेलिकॉप्टर उड़ते दिखे और शहर की बिजली काट दी गई. ये हमले 30 मिनट से भी कम वक्त तक चले. अमेरिकी डेल्टा फोर्स ने शनिवार तड़के वेनेजुएला के एक सैन्य ठिकाने पर छापा मारा. इस ऑपरेशन में सीआईए की खुफिया जानकारी का इस्तेमाल किया गया और मादुरो व उनकी पत्नी को हिरासत में ले लिया गया. 2. मादुरो को कैसे लाया गया न्यूयॉर्क? मादुरो और सिलिया फ्लोरेस को गिरफ्तार किए जाने के बाद हेलीकॉप्टर से अमेरिकी युद्धपोत USS इवो जिमा तक लाया गया और वहां से उन्हें न्यूयॉर्क भेजा गया. वे अपस्टेट न्यूयॉर्क के स्टुअर्ट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरे. 3. अमेरिकी की स्पेशल डेल्टा फोर्स का इस्तेमाल इस मिशन से परिचित लोगों के अनुसार, इस ऑपरेशन में अमेरिका की विशिष्ट सैन्य टुकड़ियों का इस्तेमाल किया गया था. सीआईए ने उस स्थान की पहचान की जहां मादुरो और उनकी पत्नी ठहरे हुए थे, और अमेरिकी सेना के डेल्टा फोर्स के सैनिकों ने छापेमारी को अंजाम दिया. सीआईए ने इस बेहद गुप्त तरीके से हवाई, समुद्री और जमीनी अभियानों में भी सहयोग दिया. 4. ट्रंप ने खुद देखा ऑपरेशन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने मार-ए-लागो से वीडियो फीड पर पूरा सैन्य अभियान लाइव देखा. ट्रंप ने इसे ‘तेज, सटीक और अद्भुत मिशन’ बताया. ट्रंप ने कहा कि उन्होंने और उनकी टीम ने वीडियो फीड के माध्यम से पूरी कार्रवाई देखी. इस दौरान अमेरिकी सेना ने स्टील के दरवाजों को तोड़ा और मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में ले लिया. ट्रंप ने कहा, ‘उन्होंने कुछ ही सेकंड में स्टील के दरवाजे तोड़ दिए. मैंने वास्तव में ऐसा पहले कभी नहीं देखा.’ ट्रंप ने दावा किया कि इस ऑपरेशन में कोई अमेरिकी सैनिक मारा नहीं गया, हालांकि एक हेलीकॉप्टर पर हमले के बाद कुछ सैनिकों के घायल होने की आशंका जताई गई. 5. मादुरो के साथ अब क्या करेगा अमेरिका? अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी ने कहा कि मादुरो और उनकी पत्नी पर न्यूयॉर्क के साउदर्न डिस्ट्रिक्ट में मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य गंभीर अपराधों के आरोप पहले से दर्ज हैं. फॉक्स न्यूज ने सूत्रों के हवाले से बताया कि मादुरो सोमवार को मैनहट्टन स्थित संघीय अदालत में पहली बार पेश हो सकते हैं. हालांकि, समय को लेकर पुष्ट जानकारी नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि उन्हें कोर्ट के सामने सोमवार को ही पेश किया जाएगा. 6. वेनेजुएला में कैसे हैं हालात? मादुरो की गिरफ्तारी के बाद वेनेजुएला सरकार ने देश में आपातकाल जैसे हालात बना दिए. सरकारी टीवी पर वरिष्ठ अधिकारियों ने अमेरिकी कार्रवाई को ‘साम्राज्यवादी हमला’ करार दिया. यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अमेरिकी कार्रवाई पर गहरी चिंता जताई और इसे अंतरराष्ट्रीय कानून के लिए ‘खतरनाक मिसाल’ बताया. 7. वेनेजुएला में अब कौन चलाएगा सरकार? ट्रंप ने वेनेजुएला सरकार के अधिकारियों को मादुरो का समर्थन करने पर चेतावनी भी दी. उन्होंने कहा, ‘अगर वे वफादार बने रहे, तो उनका भविष्य बहुत बुरा होगा.’ उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि उनमें से ज्यादातर अपना रुख बदल चुके हैं.’ वहीं ट्रंप ने वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो को तत्काल समर्थन देने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा, ‘ठीक है, हमें अभी इस पर विचार करना होगा. जैसा कि आप जानते हैं, उनके पास एक उपराष्ट्रपति हैं. मेरा मतलब है, मुझे नहीं पता कि वह किस तरह का चुनाव था, लेकिन, आप जानते हैं, मादुरो का चुनाव शर्मनाक था.’ 8. अमेरिकी हमले पर क्या कह रहे रूस-चीन? चीन ने कहा है कि एक संप्रभु देश के खिलाफ अमेरिका के खुलेआम बल प्रयोग और उसके राष्ट्रपति के खिलाफ कार्रवाई से वह बहुत हैरान है और इसकी कड़ी निंदा करता है. वहीं रूस के विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘हम उन रिपोर्ट्स से बहुत चिंतित हैं जिसमें कहा गया है कि अमेरिका की आज की आक्रामक कार्रवाई के दौरान वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को ज़बरदस्ती देश से बाहर ले जाया गया है.’ उधर कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने दावा किया कि कराकास पर मिसाइलों से हमला हुआ है. उन्होंने OAS और संयुक्त राष्ट्र की आपात बैठक बुलाने की मांग की. माना जा रहा है कि सोमवार को इस मामले पर संयुक्त राष्ट्र में चर्चा हो सकती है. 9. यूएन महासचिव ने क्या कहा? यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने शनिवार को वेनेजुएला में अमेरिकी कार्रवाई पर गहरी चिंता व्यक्त की है. राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार किए जाने को उन्होंने ‘एक खतरनाक मिसाल’ बताया. गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने कहा कि महासचिव इस बात से चिंतित हैं कि सैन्य कार्रवाई के क्षेत्र के लिए संभावित रूप से चिंताजनक परिणाम हो सकते हैं. प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘वेनेजुएला की स्थिति से स्वतंत्र रूप से, ये घटनाक्रम एक खतरनाक मिसाल कायम करते हैं.’ 10. न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी ने किया विरोध न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी ने ट्रंप से सीधे बात कर इस कार्रवाई का विरोध दर्ज कराया. उन्होंने इसे एक संप्रभु देश पर हमला और ‘युद्ध जैसा कदम’ बताया. यह घटना वेनेजुएला की राजनीति को बदल सकती है. ट्रंप ने वादा किया कि अमेरिका तेल संसाधनों को ‘लोगों के लिए’ इस्तेमाल करेगा, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि यह क्षेत्रीय अस्थिरता बढ़ा सकता है. मादुरो का ट्रायल जल्द शुरू हो सकता है, जो अंतरराष्ट्रीय कानून की परीक्षा होगा. वेनेजुएला के लोग अब ‘नई शुरुआत’ की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन अनिश्चितता बनी हुई है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

वेनेजुएला पर अमेरिकी हमला Venezuela Crisis Nicolás Maduro Arrest US Delta Force Operation Trump Venezuela Operation Venezuela Latest News वेनेजुएला लेटेस्ट अपडेट्स वेनेजुएला संकट कहां हैं मादुरो डोनाल्ड ट्रंप वेनेजुएला

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

UIDAI Vacancy 2026: आधार कंपनी में सेक्शन ऑफिसर की वैकेंसी, ₹1.51 लाख तक सैलरी, 12 जनवरी तक यहां भेंज दें फॉर्मUIDAI Vacancy 2026: आधार कंपनी में सेक्शन ऑफिसर की वैकेंसी, ₹1.51 लाख तक सैलरी, 12 जनवरी तक यहां भेंज दें फॉर्मJobs in UIDAI 2026: यूआईडीएआई को सेक्शन ऑफिसर की पोस्ट के लिए योग्य कैंडिडेट्स की जरूरत है। इस भर्ती के लिए आखिरी तारीख 12 जनवरी 2026 तक आवेदन लिए जाएंगे।
Read more »

12 बजे, 12 अंगूर और किस्मत? नए साल के इस क्रेज ने फल वालों की करा दी चांदी, जानिए क्या है '12 ग्रेप्स' ट्रेंड12 बजे, 12 अंगूर और किस्मत? नए साल के इस क्रेज ने फल वालों की करा दी चांदी, जानिए क्या है '12 ग्रेप्स' ट्रेंड12 Grapes Ritual: फल वाले की दुकान में अंगूर न मिलना आम सी बात है। लेकिन खासतौर पर नए साल की शाम को ऐसा होना हैरान करता है। आपको भी इस बार अंगूर नहीं मिले तो इसकी वजह जरूर 12 अंगूरों वाला ट्रेंड होगा। इस ट्रेंड से जुड़ा एक फल विक्रेता वीडियो वायरल हो रहा...
Read more »

ರಕ್ಷಿತಾ ಮುಖವಾಡವನ್ನು ಸಾಕ್ಷಿ ಸಮೇತ ಕಳಚಿಟ್ಟ ಧನುಷ್..!‌ ದೊಡ್ಮನೆ ಮಂದಿ ಫುಲ್‌ ಶಾಕ್‌ರಕ್ಷಿತಾ ಮುಖವಾಡವನ್ನು ಸಾಕ್ಷಿ ಸಮೇತ ಕಳಚಿಟ್ಟ ಧನುಷ್..!‌ ದೊಡ್ಮನೆ ಮಂದಿ ಫುಲ್‌ ಶಾಕ್‌Bigg boss Kannada season 12: ದೊಡ್ಮನೆಯಲ್ಲಿ ರಾಕ್ಷಿತಾ ಅವರ ವರ್ತನೆ ಇದೀಗ ಭಾರೀ ಚರ್ಚೆಗೆ ಕಾರಣವಾಗಿದೆ.
Read more »

12 ತಿಂಗಳ ನಂತರ ಬುಧಾದಿತ್ಯ ರಾಜಯೋಗ: ಈ 3 ರಾಶಿಯವರಿಗೆ ಡಬಲ್‌ ಜಾಕ್‌ಪಾಟ್‌!12 ತಿಂಗಳ ನಂತರ ಬುಧಾದಿತ್ಯ ರಾಜಯೋಗ: ಈ 3 ರಾಶಿಯವರಿಗೆ ಡಬಲ್‌ ಜಾಕ್‌ಪಾಟ್‌!Budhaditya rajayoga Lucky Zodiacs: ಮಕರ ರಾಶಿಯಲ್ಲಿ 12 ತಿಂಗಳ ನಂತ ರೂಪುಗೊಳ್ಳಲಿರುವ ಬುಧಾದಿತ್ಯ ಯೋಗದಿಂದ ಈ ರಾಶಿಯವರ ಜೀವನ ಬದಲಾಗಲಿದೆ.
Read more »

ಒಂಟಿಯಾದ ಒಳ್ಳೆ ಹುಡುಗ..ಕ್ಲೋಸ್‌ ಆಗಿದ್ದ ಮನೆಯವರೆಲ್ಲಾ ರಿವರ್ಸ್‌! ಸುದೀಪ್‌ ಬಂದು ಕ್ಲಾರಿಟಿ ಕೊಟ್ರೆ ಮಾತ್ರ ಮುಂದಿನ ನಡೆ ಎಂದ ಧನುಷ್‌ಒಂಟಿಯಾದ ಒಳ್ಳೆ ಹುಡುಗ..ಕ್ಲೋಸ್‌ ಆಗಿದ್ದ ಮನೆಯವರೆಲ್ಲಾ ರಿವರ್ಸ್‌! ಸುದೀಪ್‌ ಬಂದು ಕ್ಲಾರಿಟಿ ಕೊಟ್ರೆ ಮಾತ್ರ ಮುಂದಿನ ನಡೆ ಎಂದ ಧನುಷ್‌ಬಿಗ್‌ಬಾಸ್‌ ಕನ್ನಡ 12 ಕಟ್ಟ ಕಡೆಯ ಹಂತ ತಲುಪಿದೆ..ಕೊನೆಯವಾಗಿ ಭಾರೀ ಗೊಂದಲದ ನಡುವೆ ಧನುಷ್‌ ಅವರು ಮನೆಯ ಕ್ಯಾಪ್ಟನ್‌ ಆಗಿ ಗೆದು ಬೀಗಿದ್ದಾರೆ..ನಂಗೆ ಕ್ಲಾರಿಟಿ ಬೇಕು ಸುದೀಪ್‌ ಕೊಡೊ ತನಕ ಕ್ಯಾಪ್ಟನ್‌ ರೂಮ್‌ ಪ್ರವೇಶಿಸುವುದಿಲ್ಲ ಅಂತಾ ಧನುಷ್‌ ಅಂದಿದ್ಯಾಕೆ ಗೊತ್ತಾ?
Read more »

ராசிபலன்: மார்கழி 20 - இன்று இந்த 4 ராசிகளுக்கு மாற்றங்கள் வரும்!ராசிபலன்: மார்கழி 20 - இன்று இந்த 4 ராசிகளுக்கு மாற்றங்கள் வரும்!January 4 Today Rasipalan: மார்கழி மாதம் 20ஆம் நாளான இன்று (ஜனவரி 4), 12 ராசிகளுக்கான பலன்களை பார்க்கலாம்.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 16:36:55