Horoscope राशिफल: योजना बना कर काम करें इस राशि के लोग, नहीं तो हाथ से निकल जाएगा सुनहरा मौका
जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे.मेष- चंद्रमा आज सुबह ही आपकी राशि से भाग्य भाव में आ गया है. आज आपको किसी बहुत महत्वपूर्ण व्यक्ति से मिलने का अवसर मिलेगा. यह व्यक्ति आपकी नौकरी या व्यवसाय के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है, आपकी शिक्षा में प्रगति के लिहाज से महत्वपूर्ण हो सकता है, आपका संभावित जीवनसाथी हो सकता है या आपके विवाह की बातचीत करने वाला व्यक्ति हो सकता है.
जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे...मेष- चंद्रमा आज सुबह ही आपकी राशि से भाग्य भाव में आ गया है. आज आपको किसी बहुत महत्वपूर्ण व्यक्ति से मिलने का अवसर मिलेगा. यह व्यक्ति आपकी नौकरी या व्यवसाय के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है, आपकी शिक्षा में प्रगति के लिहाज से महत्वपूर्ण हो सकता है, आपका संभावित जीवनसाथी हो सकता है या आपके विवाह की बातचीत करने वाला व्यक्ति हो सकता है. जो भी हो, उसके पास आफके जीवन की दिशा को बदल सकने का अवसर है.वृष- आज चंद्रमा आपकी राशि से अष्टम है. आज आपको कुछ प्रतिकूल परिस्थितियों का भी सामना करना होगा. लेकिन जो समस्याएं सुलझ न पा रही हों, उनसे अपना ध्यान हटा लेना ही आपके लिए सबसे अच्छा रहेगा. आज आप किसी बड़े लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं. अगर साथ स्थानांतरण भी होना हो, तो आज आप प्रमोशन भी प्राप्त कर सकते हैं. अपने कार्य क्षेत्र में आपको कुछ उपलब्धि प्राप्त हो सकती है. आज आप अपने नौकरी-धंधे या शिक्षा से जुड़ा कोई से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी कर सकते हैं.मिथुन- आज सुबह से ही चंद्रमा आपकी राशि से सातवां हो जाएगा. आपकी कोई चली आ रही पुरानी समस्या आज अनायास ही समाप्त हो जाएगी और इससे आपको मानसिक तौर पर गहरी शांति मिलेगी. किसी कठिन स्थिति या कठिन दौर से बाहर निकल आने से आपको भावनात्मक तौर पर बहुत संतुष्टि मिलेगी.यह जो भी समस्या थी, उसका समाधान बहुत हद तक स्वयं आप पर निर्भर करेगा.कर्क- आज आपके मन में चंचलता रहेगी, लेकिन व्यवहार में आपको बहुत गंभीरता से काम लेना होगा. वास्तव में आपके नौकरी-धंधे, शिक्षा और व्यवसाय के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण हो सकता है. हो सकता है कि आपका सामना कुछ कठिन प्रश्नों से हो और उन पर आपका उत्तर आपका भविष्य निर्धारित करने वाला हो. कोई महत्वपूर्ण और निर्णायक इंटरव्यू हो सकता है. आपको पूछे गए प्रश्न का सटीक उत्तर तुरंत देना होगा और गंभीरता से देना होगा. आज लिए गए आपके निर्णय बहुत कारगर साबित होंगे. व्यक्तिगत जीवन में आज थोड़े सावधान रहें.सिंह- आज चंद्रमा और शनि आपकी राशि से पांचवे भाव में रहेंगे. दिन मनपसंद कार्यों में बीतेगा, आप किसी बड़े परिणाम की अपेक्षा न रखें.कोई बड़ा निर्णय न लें. अपने आपको सहज और प्रसन्न बनाए रखें. आज आपका मुख्य ध्यान अपने भविष्य की योजना बनाने और घर और कार्यस्थल पर चीजों को व्यवस्थित करने पर रहेगा. आप ऐसी कोई तकनीक, विधि या उपकरण प्रयोग करना शुरु कर सकते हैं, जिससे आपका कामकाज आसान हो जाए.कन्या- आज का दिन आपके लिए बहुत सकारात्मक नहीं है, लेकिन अपनी सावधानी और आत्मनियंत्रण से आप इसका लाभ उठा सकते हैं.चंद्रमा आपकी राशि से चौथे भाव में है. शनि का अढ़ैया चल रहा है. आज कोई स्थिति आपके अनुरूप न रहे, तो परेशान न हों, सिर्फ अपनी गति थोड़ी धीमी कर दें. किसी भी काम में जरा भी जल्दबाजी करने, जोखिम उठाने की कोई आवश्यकता ही नहीं है. आप जल्दबाजी करेंगे, तो अपना ही नुक्सान कर लेंगे.यदि आज आप थोड़ा आराम करते हैं, तो आपके लिए अच्छा रहेगा.तुला- आज चंद्रमा आपकी राशि से पराक्रम भाव में है. आज आपके पास अपने आपको मानसिक और भावनात्मक तौर पर अपनी समस्याओं से बाहर निकलने का भरपूर मौका मिलेगा. आप आज उम्मीदों से भरे रहेंगे. आप अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने में सफल रहेंगे. अपने कार्यक्षेत्र में भी आप पिछले कुछ दिनों से चली आ रही किसी चिंता को हल करने में सफल रहेंगे. कोई महत्वपूर्ण बातचीत – जैसे कोई इंटरव्यू या व्यापार की बातचीत हो सकती है. अगर आप अपने किसी व्यक्तिगत और रचनात्मक विचार को लेकर कोई पहल, कोई स्टार्ट-अप शुरु करना चाहते हैं, तो आज आपको कोई समर्थक या संरक्षक भी मिल सकता है.वृश्चिक- आज सुबह चंद्रमा आपकी राशि से आगे बढ़कर धन भाव में आ जाएगा. आज का दिन आपके लिए सामान्य ही है. आपको दिन भर संतुलित और विवेकपूर्ण रवैया अपनाए रहना होगा. महंगी वस्तुओं की खरीदारी और लंबी यात्रा आदि आज न करें. आप बहुत बातूनी मूड में रहेंगे. लेकिन किसी के साथ बहस में न पड़ें, और बौद्धिक-दार्शनिक बहस से दूर बने रहें. बड़े बोल बोलने से बचें और किसी से ऐसा कोई वादा न करें, जिसे पूरा कर सकना आपके वश का न हो. आज आपको कोई आकर्षक प्रस्ताव मिल सकता है. बहुत संभव है कि इसका संबंध आपकी नौकरी की महत्वाकांक्षाओं से या आपके व्यक्तिगत व्यवसाय से हो.धनु- आज चंद्रमा आपकी ही राशि में रहेगा. आज का दिन आपके लिए अच्छा है, आपको बस थोड़ा धैर्य अधिक रखना होगा. अविचारित ढंग से या बिना योजना बनाए व्यवहार करेंगे, तो कुछ अच्छे अवसर आपके हाथ से फिसल सकते हैं. अपने इरादों में दृढ़ता बनाए रहें.आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. आप कुछ अनसुलझी समस्याओं से पार पा जाएंगे. आपकी नौकरी में चली आ रही परेशानी आज समाप्त हो सकती है. आज आपका ज्यादातर ध्यान सामाजिक विषयो पर रहेगा. घर में आपका मन कम ही लगेगा, लेकिन परिवार के दायित्वों पर आपको पूरा ध्यान देना होगा.मकर- आज चंद्रमा आपकी राशि से बारहवें भाव में आ जाएगा. आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा. आज बहुत सारे लोगों की निगाहें आप पर ही रहेंगी. आज अपने कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता और मेहनत का सम्मान होगा. आपको अपनी नौकरी-धंधे के क्षेत्र में कुछ सकारात्मक प्रस्ताव मिल सकते हैं. आपके कहे या लिखे शब्द आज बहुत प्रचलित हो सकते हैं, इस बात को ध्यान में रखें. व्यक्तिगत संबंधों में चली आ रही गलतफहमी या भ्रम आज आप दूर कर सकते हैं. जो भी बात है, खुल कर कहें और खुल कर पूछें.इससे आपको अपनी समस्याओं को हल करने में सफलता मिलेगी.कुंभ- आज सुबह चंद्रमा आपकी राशि से लाभ भाव में आ जाएगा.आज आपको आमदनी का कोई नया स्रोत मिल सकता है. आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी, लेकिन आज का दिन आपको थोड़ा थकाने वाला रहेगा. आप पूरी हिम्मत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें.आप जितने दृढ़ संकल्प और ऊर्जा से काम लेंगे, उतनी सफलता आपको मिलेगी. अपने लक्ष्यों की दिशा में काम करते समय यह ध्यान रखें कि आप अपने व्यवहार से दूसरों के लिए परेशानी पैदा न करें और न ही दूसरों के प्रति पूरी तरह लापरवाह हों.अपना मनोबल भी बनाए रखें.मीन- आज सुबह चंद्रमा आपकी राशि से कर्म भाव में आ जाएगा. आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है. आज आप बहुत सक्रिय, बहुत ऊर्जा और बहुत उत्साह में बने रहेंगे. आप आज के दिन का उपयोग सकारात्मक और उत्पादक कार्यों में करें. नौकरी के क्षेत्र में आज आपको कुछ अच्छे अवसर सीधे उस स्रोत से मिल सकते हैं, जिसके पास पूरी शक्ति है. महत्वपूर्ण लोगों से मिले प्रसतावों पर आज आप पूरी तरह विश्वास कर सकते हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
राशिफल: पुरानी यादों में खोए रहेंगे इस राशि के लोग– News18 हिंदी27 february 2019 daily horoscope in hindi, daily horoscope, today 27 february horoscope in hindi, मेष राशि, वृषभ राशि, मिथुन राशि, कर्क राशि, सिंह राशि, कन्या राशि, तुला राशि, वृश्चिक राशि, धनु राशि, मकर राशि, कुंभ राशि, मीन राशि, किससे करें शादी, राशि के अनुसार परफेक्ट मैच, कौन है आपका साथी, today 27 february horoscope in hindi, today horoscope, 27 february horoscope in hindi, राशिफल, आज का राशिफल, 27 फरवरी का राशिफल, राशिफल, todays horoscope in hindi, horoscope today, horoscope, Daily Horoscope in Hindi, Aaj Ka Rashifal, कौन बनेगा आपका हमसफर, Perfect match according horoscope, aries, taurus,Capricorn, Aquarius, Pisces, Gemini, Cancer, Leo, Virgo, Libra, Scorpio, Ophiuchus, Sagittarius, zodiac can tell you about your partner, which zodiac is perfect, zodiac sign pictures, zodiac wallpaper, zodiac images
Read more »
