Raisen News: रायसेन जिले में 6 साल की बच्ची के साथ हुई दर्दनाक वारदात के बाद मध्यप्रदेश सरकार ने कड़ा कदम उठाते हुए एसपी पंकज पाण्डेय को तत्काल हटा दिया. उन्हें भोपाल PHQ में अटैच किया गया है. उनकी जगह 2014 बैच के IPS आशुतोष गुप्ता नए एसपी बनाए गए हैं.
रिपोर्ट- दिनेश यादव Raisen SP Removed: रायसेन जिले से दिल दहला देने वाली घटना के बाद मध्यप्रदेश सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. मामला 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी का है, जिसने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया था.
इस घटना को न्यूज़ 18 ने लगातार प्रमुखता से दिखाया था, जिसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्ती दिखाई और रायसेन के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से हटा दिया. पंकज पाण्डेय को पुलिस मुख्यालय भोपाल अटैच कर दिया गया है. उनकी जगह अब 2014 बैच के युवा और सख्त मिजाज IPS अधिकारी आशुतोष गुप्ता को रायसेन का नया एसपी बनाया गया है. आशुतोष गुप्ता अभी तक भोपाल में डीसीपी जोन-1 के पद पर तैनात थे. वे इंदौर से रायसेन की पोस्टिंग लेकर आए पूर्व एसपी पंकज पाण्डेय की जगह लेंगे, जिनका रायसेन में कार्यकाल सिर्फ 1 साल 3 महीने और 9 दिन का ही रहा. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पास गृह विभाग का प्रभार भी है. न्यूज़ 18 को पहले ही विश्वसनीय सूत्रों से इनपुट मिल गया था कि सीएम इस मामले में बहुत गुस्से में हैं और जल्द ही बड़ा एक्शन लेंगे. चैनल की खबरों के बाद सीएम कार्यालय और गृह विभाग से भी फोन आकर पूरी जानकारी ली गई थी. आखिरकार देर रात आदेश जारी हुआ और एसपी साहब को हटा दिया गया. अब सबसे बड़ी चुनौती नए एसपी आशुतोष गुप्ता के सामने है, वो है मुख्य आरोपी सलमान की गिरफ्तारी. सलमान अभी भी फरार चल रहा है. भोपाल रेंज के आईजी मिथिलेश कुमार शुक्ला ने सलमान के ऊपर 30 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया है. पुलिस ने पूरे जिले में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चला रखा है. 20 से ज्यादा पुलिस टीमें और 300 से अधिक पुलिसकर्मी दिन-रात आरोपी की तलाश में जुटे हैं. पुलिस ने ड्रोन कैमरे का भी इस्तेमाल किया है. गांव-गांव, जंगल-जंगल छापेमारी हो रही है. मस्जिदों और मदरसों में भी सघन तलाशी ली जा रही है. ग्रामीण इलाकों में दबिश दी जा रही है. पुलिस को उम्मीद है कि बहुत जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूरे मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. बच्ची अभी भी गंभीर हालत में भोपाल के अस्पताल में भर्ती है, उसका इलाज जारी है.न्यूज़ 18 की लगातार खबरों और जनता के गुस्से के दबाव के बाद मोहन सरकार को तुरंत एक्शन लेना पड़ा. अब सभी की निगाहें नए एसपी आशुतोष गुप्ता पर टिकी हैं कि वो कितनी जल्दी इस शैतान को सलाखों के पीछे पहुंचाते हैं. पूरे प्रदेश की जनता इंसाफ के लिए इंतज़ार कर रही है.
Raisen Latest Update Raisen News Raisen Crime News Salman Accused Search Raisen SP Removed Ashutosh Gupta New SP Raisen Pankaj Pandey Transferred Raisen Crime Case 6 Year Old Girl Incident MP एमपी क्राइम न्यूज़ रायसेन लेटेस्ट अपडेट रायसेन न्यूज़ रायसेन क्राइम न्यूज़ सलमान आरोपी की तलाश रायसेन एसपी हटाए गए आशुतोष गुप्ता नए एसपी रायसेन पंकज पांडे का ट्रांसफर रायसेन क्राइम केस 6 साल की बच्ची से हुई घटना एमपी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
हाइवे पर जाम में फंसी पूर्व डिप्टी CM की गाड़ी, थाना प्रभारी नदारद मिले तो SP ने तबादला कर दियाकंट्रोल रूम के जरिए एसपी जय प्रकाश सिंह को सूचना मिली तब वह एएसपी अखिलेश सिंह के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्क्त के बाद जाम को खुलवाया। एसपी जय प्रकाश सिंह को थाना प्रभारी मौके से नदारद दिखे तो एसपी ने उन्हें थाना प्रभारी के पद से हटाकर साइबर थाना भेज...
Read more »
Mamata Banerjee: Mamata Banerjee: SIR-র জন্য অস্থায়ী কর্মী নিয়োগ! রাজনৈতিক দলের চাপেই... বিস্ফোরক মমতা, কড়া চিঠি কমিশনকে...CM Mamata Banerjee Writes a letter to Chief Election Commissioner on SIR
Read more »
मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना: क्या आपने अभी तक नहीं कराया रजिस्ट्रेशन? 400 बड़ी कंपनियों में इंटर्नशिप का मौका..साथ में 6000 रुपयेcm pratigya yojana: बिहार के युवाओं को इंटर्नशिप के लिए cmpratigya.bihar.gov.in पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन जारी हैं। अब तक 70 हजार युवा फॉर्म भर चुके हैं।
Read more »
Mamata Banerjee: সরকারি হাসপাতাল থেকে লোপাট মৃতের চোখ! বনগাঁ থেকে ফেরার পথে বিক্ষোভ সামলালেন মুখ্যমন্ত্রী...Locals stage protest by stopping CM Mamata Banerjee Convey in Barasat
Read more »
Mamata Banerjee: SIR-র বিরুদ্ধে লাগাতার আন্দোলন! এবার মালদহ ও মুর্শিদাবাদের সভা মুখ্যমন্ত্রীর, ডিসেম্বরেই...CM Mamata Banerjee to hold rally against SIR in Malda and murshibad
Read more »
Bengal: प्रदर्शनकारियों ने रोका ममता बनर्जी का काफिला, सीएम से की ये मांगBengal: प्रदर्शनकारियों ने रोका ममता बनर्जी का काफिला, सीएम से की ये मांग CM mamata Banerjee carcade stopped by Protestors in Barasat
Read more »
