रायबरेली में AIIMS के लिए 35 किसानों से ली जाएगी 6.5 एकड़ भूमि, मिलेगा तगड़ा मुआवजा

AIIMS Raebareli News

रायबरेली में AIIMS के लिए 35 किसानों से ली जाएगी 6.5 एकड़ भूमि, मिलेगा तगड़ा मुआवजा
Land AcquisitionRaebareli FarmersUttar Pradesh AIIMS
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 65 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 74%
  • Publisher: 53%

एम्स रायबरेली के लिए 6.5 एकड़ भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज हो गई है। यह भूमि दरियापुर और सुल्तानपुर आइमा के 35 किसानों से ली जाएगी।

जागरण संवाददाता, रायबरेली। एम्स स्थापना की घोषणा 2007 और भूमि मिलने की प्रक्रिया 2013 में शुरू हो गई थी, लेकिन एम्स को जितनी भूमि मिलनी थी, वह अभी पूरी नहीं मिल सकी है। एम्स को शेष बची भूमि दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने प्रक्रिया तेज कर दी है। दो ग्राम पंचायतों के करीब 35 किसानों से भूमि ली जाएगी, इसके लिए अधिकारियों ने प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा को गजट कराने के लिए पत्र भेजा है। अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भूमि एम्स को सौंपी जाएगी। एम्स स्थापना के लिए 147.

2 एकड़ भूमि दिए जाने का प्रस्ताव बना था। इसमें प्रदेश सरकार ने चीनी मिल की 97.35 एकड़ भूमि मात्र एक रुपये में एम्स को दी गई थी। उसके बाद द्वितीय फेज में 49.85 एकड़ भूमि किसानों से अधिग्रहित करनी थी। इसमें से करीब 43 एकड़ भूमि का अधिग्रहण हो चुका था और 2021 में भूमि एम्स को मिल चुकी है। इसी में 6.5 एकड़ भूमि अभी भी शेष बची है, जो एम्स को मिलनी है। भूमि ग्राम पंचायत दरियापुर व सुल्तानपुर आइमा के 35 किसानाें की है। जिला प्रशासन ने इसके अधिग्रहण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होने के बाद अब पांच साल का अंतराल हो गया, इस नाते भूमि का दोबारा आंकलन कराया गया है। बताते हैं कि किसी भूमि स्वामी के विदेश में होने और भाई-भाई में बंटवारे का मुकदमा होने के कारण भूमि अधिग्रहण में देरी हुई है। विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी की ओर से प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा को भूमि के गजट की प्रक्रिया पूरी करने के लिए पत्र भेजा गया है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपत्तियां मांगी जाएंगी। निर्धारित समयावधि 60 दिनों में आपत्तियों का निस्तारण कराकर भूमि अधिग्रहित की जाएगी। इसके बाद भूमि महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एम्स को ट्रांसफर करेंगे। फिलहाल, जल्द ही भूमि एम्स को मिलने की उम्मीद जगी है। भूमि के गजट के लिए शासन से पत्राचार किया गया है, गजट होने के बाद आपत्तियां ली जाएंगी, उसके बाद भूमि अधिग्रहण किया जाएगा। विशाल यादव, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी, रायबरेली

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Land Acquisition Raebareli Farmers Uttar Pradesh AIIMS Dariyapur Land Sultanpur Aima Land Medical Education UP District Administration Raebareli Land Dispute Resolution Raebareli Development Raebareli News Raebareli Latest News Raebareli News In Hindi Raebareli Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

महोबा में 35 लाख की सड़क 10 दिन में उखड़ी, जांच के आदेशमहोबा में 35 लाख की सड़क 10 दिन में उखड़ी, जांच के आदेशमहोबा जिले के कबरई विकासखंड में 35 लाख की लागत से बन रही सड़क 10 दिन में उखड़ गई। डिप्टी डायरेक्टर, राज्य कृषि उत्पादन मंडी समिति बांदा ने निरीक्षण कर सड़क को उखड़वा दिया और जेई व ठेकेदार को नोटिस जारी किया। सड़क निर्माण में धांधली के आरोप लगे हैं और दोबारा गुणवत्तापूर्ण सड़क बनाने का आदेश दिया गया है। दोषियों पर पेनाल्टी की भी कार्रवाई होगी।
Read more »

गोरखपुर AIIMS की डॉक्टर से बैड टच: मेघालय CM बोले- घटना शर्मनाक, नस्लीय भेदभाव सिर्फ एक सुर्खी नहीं बनना चा...गोरखपुर AIIMS की डॉक्टर से बैड टच: मेघालय CM बोले- घटना शर्मनाक, नस्लीय भेदभाव सिर्फ एक सुर्खी नहीं बनना चा...Meghalaya CM Conrad Sangma reacts to Gorakhpur AIIMS lady doctor bad touch incident. Follow Latest Updates.
Read more »

चीन के विज्ञान और प्रौद्योगिकी संग्रहालयों में 35 लाख से अधिक आगंतुक आएचीन के विज्ञान और प्रौद्योगिकी संग्रहालयों में 35 लाख से अधिक आगंतुक आएचीन के विज्ञान और प्रौद्योगिकी संग्रहालयों में 35 लाख से अधिक आगंतुक आए
Read more »

AIIMS में आ रहे मरीजों की हेल्थ पर इस वजह से पड़ रहा बुरा असर, जानें क्या है पूरा मामलाAIIMS में आ रहे मरीजों की हेल्थ पर इस वजह से पड़ रहा बुरा असर, जानें क्या है पूरा मामलादेश के सबसे बड़े अस्पताल एम्स में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव न डाले, इसके लिए खास प्लान बनाया जाएगा।
Read more »

'योगीजी बताएं, क्या मैं उन तीनों को थप्पड़ मार पाऊंगी': गोरखपुर में नगालैंड की डॉक्टर का पीछा, गालियां दीं, ...'योगीजी बताएं, क्या मैं उन तीनों को थप्पड़ मार पाऊंगी': गोरखपुर में नगालैंड की डॉक्टर का पीछा, गालियां दीं, ...Uttar Pradesh (UP) AIIMS Gorakhpur Nagaland Female Doctor Molestation Case Report; गोरखपुर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) की एक रेजिडेंट डॉक्टर की आपबीती है, जो मूलरूप से नगालैंड की रहने वाली हैं। घटना के अगले दिन 23 फरवरी को एम्स पुलिस स्टेशन में विक्टिम ने शिकायत में ये बयान दर्ज करवाया...
Read more »

बाप रे बाप! 9 साल की मेहनत रंग लाई, 6.5 फीट उंचा होगा इस गेहूं की वैरायटी, आंधी-बारिश भी नहीं पहुंचा पाएगा ...बाप रे बाप! 9 साल की मेहनत रंग लाई, 6.5 फीट उंचा होगा इस गेहूं की वैरायटी, आंधी-बारिश भी नहीं पहुंचा पाएगा ...Ajay Raj Wheat Variety : राजस्थान के किसान विकास कुमार सैनी ने 9 साल की मेहनत से अजय राज नामक गेहूं विकसित किया है. यह गेहूं पोषण, स्वाद, मौसम प्रतिरोध और तीन गुना मुनाफा देने वाला है. यह भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में चर्चित है. आइये जानते हैं इसके बारे में.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 19:05:00