रायबरेली की ऐश्वर्या ने 12वीं में दूसरा स्थान हासिल किया, प्रियंका गांधी ने कॉल कर दी बधाई AbkiBaarKiskiSarkar
यूपी के रायबरेली की ऐश्वर्या ने सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में दूसरी पोजिशन हासिल की. ऐश्वर्या ने 498 अंक हासिल किए. रायबरेली शहर के तिलक नगर निवासी संजय सिन्हा की बेटी ऐश्वर्या सिन्हा ने ऑल इंडिया में दूसरी रैंकिंग हासिल की है.
उनके पिता स्टेशनरी की दुकान चलाते हैं. गोरा बाजार स्थित केंद्रीय विद्यालय की 12वीं की छात्रा ऐश्वर्या ने 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया में दूसरी रैंक हासिल की है. ऐश्वर्या सिन्हा ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं. मेरी कामयाबी का श्रेय मेरे माता-पिता को जाता है. मेरे पिता संजय सिन्हा एक स्टेशनरी की छोटी दुकान चलाते हैं. अपने गोल को लेकर फोकस रखना चाहिए और एक रुटीन के तहत पढ़ाई करनी चाहिए. मैं दिल्ली के मिरांडा हाउस कॉलेज से geography ऑनर्स करना चाहती हूं और आईएएस की प्रिपरेशन करना चाहती हूं. मैं अपने जूनियर्स को यह कहना चाहती हूं कि अपने-आप को समझने की कोशिश करें उनको क्या करना है और उनको किस चीज़ की जरूरत है उस पर फोकस बनाए रखें.सीबीएसई के परीक्षा परिणामों में हंसिका शुक्ला और करिश्मा अरोड़ा को संयुक्त रूप से 12वीं कक्षा का टॉपर घोषित किया. कुल पास प्रतिशत 83.4 फीसद रहा. दिल्ली पब्लिक स्कूल, गाजियाबाद की हंसिका शुक्ला और एस. डी पब्लिक स्कूल, मुजफ्फरनगर की करिश्मा अरोड़ा ने लड़कों को नौ प्रतिशत से पछाड़ा. दोनों लड़कियों ने 500 में से 499 अंक प्राप्त किए हैं. पहले स्थान पर त्रिवेंद्रम क्षेत्र रहा जहां पास प्रतिशत सबसे अधिक 98.2 फीसद रहा. वहीं चेन्नई रीजन ने 92.93 फीसद के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि दिल्ली 91.87 फीसद पास प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहा. लड़कों का पास प्रतिशत 79.40 रहा, जबकि लड़कियों के लिए यह 88.7 और ट्रांसजेंडर वर्ग के लिए यह 83.33 रहा. विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का उत्तीर्ण प्रतिशत 90.25 प्रतिशत रहा. 2018 में पास प्रतिशत 83.01 था जबकि 2019 में यह 83.4 प्रतिशत रहा, इसमें 0.39 प्रतिशत की वृद्धि हुई. देश भर से कुल 12,05,484 छात्रों ने परीक्षा दी और जिनमें से 10,05,427 छात्र सफल घोषित किए गए.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सरकार ने मृतकों की संख्या घटाकर 253 की; पुलिस ने 4 संदिग्धों के फोटो जारी किएविदेश मंत्रालय ने 39 देशों के यात्रियों के लिए आगमन पर वीजा सुविधा कुछ समय के लिए बंद की रक्षा सचिव ने इस्तीफा दिया, पीएम ने कहा- और धमाके हो सकते हैं पुलिस ने 2 संदिग्ध फिदायीनों के पिता समेत 75 लोगों को हिरासत में लिया googletag.cmd.push(function(){googletag.display('article_mid_slot_div_1');}); काेलंबो. श्रीलंका सरकार ने यहां 21 अप्रैल हुए सीरियल ब्लास्ट में मारे गए लोगों का आंकड़ा घटा दिया है। | Sri Lanka reduces Easter blasts death toll says 253 killed updates
Read more »
ANALYSIS: पीएम मोदी की रैली से कितना बदलेगा कन्नौज का वोट गणित?– News18 हिंदीऐसे में बीजेपी ने इस सीट की चक्रव्यू रचना में पिछले चुनाव में तीसरे नंबर पर रहे निर्मल तिवारी को अपने पाले में कर लिया है , निर्मल तिवारी को पिछले चुनाव में एक लाख 27 हजार से ज्यादा वोट मिले थे. बीजेपी की कोशिश इस सीट पर यादव वोटों में सेध लगाने के साथ-साथ अन्य पिछड़े वोटों को अपने पाले में करने की है. हालांकि, शिवपाल यादव द्वारा यहां से उम्मीदवार न खड़ा करने के फसैले ने बीजेपी की राह मुश्किल कर दी है लेकिन बीजेपी इस सीट को किसी कीमत पर जीतने की तैयारी में है.
Read more »
UP Board 10th, 12th Result: यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में लड़कियों ने बाजी मारीUP Board की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का रिजल्ट (UP Board ) ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी हो चुका है. हाईस्कूल में कानपुर के गौतम रघुवंशी (Gautam Raghuvanshi) ने टॉप किया है. उन्हें 97.17 अंक मिले हैं. वहीं इंटर में बागपत की तनु तोमर ने टॉप किया है. एशिया की सबसे बड़ी बोर्ड परीक्षा कहलाने वाली यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में छात्राएं, छात्रों से आगे रहीं. शनिवार को यहां उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) द्वारा जारी परीक्षा परिणामों के मुताबिक, जहां हाईस्कूल की परीक्षा में 76.66 छात्रों के मुकाबले 83.98 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हुईं, वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा में 64.40 प्रतिशत छात्रों के मुकाबले 76.46 छात्राएं उत्तीर्ण हुईं. माध्यमिक शिक्षा परिषद की सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा में जिन जिलों की लड़कियों का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा उनमें मुजफ्फरनगर, शामली, लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर, कानपुर नगर, मेरठ, अमरोहा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर और रामपुर शामिल हैं.
Read more »
पाकिस्तान में स्टेडियम से हाइवे में पहुंचा दी थी गेंद, अब IPL में लगाया हैरतअंगेज छक्का!– News18 हिंदीसनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स ने शानदार जीत दर्ज की. राजस्थान रॉयल्स ने 12 मैचों में 5वीं बार जीत का स्वाद चखा, जिसमें उसके ओपनर और इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन का बड़ा हाथ रहा. लिविंगस्टोन ने हैदराबाद के खिलाफ 26 गेंदों में नाबाद 44 रनों की पारी खेली. लियाम लिविंगस्टोन ने अपनी तेज-तर्रार पारी में 4 चौके और 3 छक्के लगाए. लिविंगस्टोन ने रहाणे के साथ पहले विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी की, जिसने राजस्थान की जीत की नींव रखी.
Read more »
टीचर ने 12वीं की परीक्षा में '99' की जगह दिए '0' नंबर, बोर्ड ने किया सस्पेंडपरीक्षा परिणाम में कथित ‘गड़बड़ी’ को लेकर काफी विवाद खड़ा हो गया था. कई छात्रों ने आत्महत्या कर ली, इसके बाद परिजनों, छात्र संघों और विपक्षी दलों ने विरोध प्रदर्शन किया. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने तेलंगाना में इंटरमीडिएट की परीक्षा में कथित ‘‘गड़बड़ी’’ की खबरों पर राज्य सरकार को नोटिस जारी किया था. आयोग ने कहा कि उसने छात्रों की खुदकुशी को लेकर मीडिया में आयी खबरों पर स्वत: संज्ञान लिया है. आयोग ने तेलंगाना सरकार के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर इस संबंध में चार सप्ताह के अंदर विस्तृत रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था.
Read more »
भारत में बड़े हमले की तैयारी में आईएसआई, खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट में खुलासापाकिस्तान की आईएसआई भारत में बड़े हमले की फिराक में है। केंद्रीय खुफिया एजेंसी द्वारा गृह मंत्रालय को भेजी गई एक रिपोर्ट
Read more »
गोरखपुर ऑक्सीजन कांड: निलंबित डॉक्टर ने बच्चों की मौत की सीबीआई जांच की मांग कीगोरखपुर मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन संकट के आरोप में निलंबित किए गए डॉ. कफ़ील ख़ान का कहना है कि बच्चों की मौत के जिम्मेदार लोग खुले घूम रहे हैं. असली दोषी वे अधिकारी हैं जो बकाया भुगतान के लिए आपूर्तिकर्ताओं से पत्र की मांग कर रहे थे. डॉ. कफ़ील ने मामले को उत्तर प्रदेश के बाहर स्थानांतरित किए जाने की भी मांग की है.
Read more »
सीबीएसई 12वीं रिजल्ट: गाजियाबाद की हंसिका और मुजफ्फरनगर की करिश्मा ने 499 नंबर लाकर टॉप कियापहली बार परीक्षा खत्म होने के 28 दिन बाद नतीजे आए 83.4% बच्चों ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा पास की सबसे ज्यादा त्रिवेंद्रम रीजन में 98.2% बच्चे पास हुए | CBSE 12th result 2019 to be declared today
Read more »
CBSE Board 12th Result: दिव्यांग श्रेणी में गुरुग्राम की लावण्या बालाकृष्णन ने किया टॉप, हासिल किए 489 अंकCBSE Board की 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट (CBSE Board Result) जारी हो चुका है. इस बार रिजल्ट (CBSE Result 2019) जल्दी जारी किया गया है. सीबीएसई ने अचानक 12वीं का रिजल्ट (CBSE Board 12th Result) जारी कर स्टूडेंट्स को बड़ा सरप्राइज दिया है. इस बार कुल 83.4 फीसदी बच्चे पास होने में सफल रहे. पिछली बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है. 12वीं की परीक्षा में गाजियाबाद की हंसिका शुक्ला और एसडी पब्लिक स्कूल, मुजफ्फरनगर की करिश्मा अरोड़ा ने टॉप किया है.
Read more »
