Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में इस बार विवाह पंचमी पर एक भव्य समारोह होगा, जिसमें 190 फीट ऊंचा ध्वज फहराया जाएगा. इस कार्यक्रम में संत और धर्माचार्य को मिलाकर 49 जिलों से 3 हजार लोग शामिल होंगे.
Pravesh KumarAyodhya: अयोध्या में इस बार विवाह पंचमी के अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट भव्य ध्वजारोहण समारोह का आयोजन करने जा रहा है. यह आयोजन 25 नवंबर को होगा, जब परंपरागत रूप से अयोध्या में राम विवाह महोत्सव मनाया जाता है और लाखों श्रद्धालु शहर में जुटते हैं.
ऐसे में राम विवाह उत्सव और ध्वजारोहण समारोह को एक साथ संपन्न कराना ट्रस्ट के लिए बड़ी चुनौती साबित हो रहा है। कैसा होगा विवाब पंचमी का समारोह ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि विवाह पंचमी के दिन ध्वजारोहण का कार्यक्रम प्राण प्रतिष्ठा जैसा तो नहीं होगा, लेकिन अप्रत्याशित जरूर होगा. समारोह सुबह 11 बजे शुरू होकर करीब तीन घंटे तक चलेगा. इस अवसर पर पूर्वी उत्तर प्रदेश के 49 जिलों से लगभग आठ हजार मेहमान आमंत्रित किए जाएंगे, जिनमें समाज के विभिन्न वर्गों का प्रतिनिधित्व होगा. इनमें से तीन हजार अतिथि अयोध्या जिले से होंगे, जिनमें संत-धर्माचार्य, ग्राम प्रधान और स्थानीय मंदिरों के प्रमुख शामिल हैं. अब तक 2200 मेहमानों की सूची तैयार हो चुकी है और महीने के अंत तक पूरी लिस्ट फाइनल हो जाएगी. 190 फीट की ऊंचाई पर ध्वजारोहण ध्वज स्थापना को लेकर भी मंथन जारी है. मुख्य मंदिर पर 190 फीट की ऊंचाई पर ध्वज फहराया जाएगा, जबकि अन्य उप मंदिरों पर भी ध्वज स्थापित होंगे. ध्वज का रंग पीला या केसरिया हो, इस पर संतों और विद्वानों से राय ली जा रही है. साथ ही ध्वज पर प्राचीन अयोध्या के प्रतीक कोविदार वृक्ष का चिन्ह अंकित करने पर भी विचार हो रहा है. ध्वज पर कोविदार वृक्ष होगा अंकित इतिहासकारों के अनुसार, वाल्मीकि रामायण में उल्लेख मिलता है कि अयोध्या की सेना के ध्वज पर कोविदार वृक्ष अंकित था, जिससे लक्ष्मण ने भरत की सेना को पहचान लिया था. यही वजह है कि इस बार भी उसी परंपरा को ध्वज में शामिल करने की तैयारी चल रही है. विवाह पंचमी पर होने वाला यह ध्वजारोहण न केवल धार्मिक महत्व का प्रतीक बनेगा, बल्कि अयोध्या की समृद्ध परंपरा और इतिहास को भी जीवंत करेगा. ये भी पढ़ें: राम मंदिर में पुजारी बनने का शानदार मौका, नए बने 14 मंदिर के लिए भर्ती शुरू, जानें आवेदन प्रक्रिया से लेकर योग्यता तक सबकुछ ये भी पढ़ें: राम मंदिर क्षेत्र में अब नहीं होगा ऊंचे भवनों का निर्माण, मनमानी की तो खैर नहीं, जान लें क्या है अयोध्या मास्टर प्लान 2031 उत्तर प्रदेश नवीनतम अपडेट्स के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ें UP News और पाएं हर पल की जानकारी । उत्तर प्रदेश की हर ख़बर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड !
Champat Rai Shri Ram Janmbhoomi Trust Vivah Panchami Ayodhya Ram Mandir News Ayodhya Ram Mandir Latest News Ram Mandir News Today Champat Rai Ram Mandir News Today Champat Rai Ram Mandir
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Ayodhya Ram Mandir: अद्भुत अतुलनीय और अकल्पनीय! रंगीन लाइटों से जगमगाया अयोध्या का राम मंदिरAyodhya Ram Mandir: अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि परिसर में तीन जून को सुबह 6:30 बजे से दूसरे प्राण Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Ram Darbar Pran Pratishtha: अयोध्या में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा आज, सीएम योगी आदित्यनाथ होंगे शामिलRam Darbar Pran pratishtha consecrated Today in ayodhya cm yogi Adityanath chief guest ram mandir । अयोध्या में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा आज, सीएम योगी आदित्यनाथ होंगे शामिल
Read more »
वैभव सूर्यवंशी ने 90 गेंद में ठोक डाले 190 रन, चौकों-छक्कों के तूफान में उड़े गेंदबाजों के होश, VIDEOVaibhav Suryavanshi 190 runs: आईपीएल 2025 में अपनी बैटिंग से दिल जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी ने अब एक मैच में 190 रन ठोक दिए हैं.
Read more »
Ram Mandir: इन नामों से जाने जाएंगे राम जन्मभूमि परिसर के भवन, प्रमुख भवन, विश्राम गृहों का होगा नामकरणAyodhya Ram Mandir: राम मंदिर आंदोलन के नायकों को अमर पहचान मिलेगी. राम जन्मभूमि परिसर के भवन सिंहल Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
लेफ्टिनेंट कर्नल पुरोहित ने रामलला के दरबार में लगाई हाजिरी, मालेगांव विस्फोट केस से हाल में ही हुए हैं बरीAyodhya Ram Mandir Lieutenant Colonel Purohit: मालेगांव विस्फोट कांड में बरी हुए लेफ्टिनेंट कर्नल पुरोहित ने राम मंदिर में हाजिरी लगाई। इसे पूरे देश की आस्था का प्रतिबिंब बताया।
Read more »
'60 दिनों से हम अपने ही घरों में कैद': बेगूसराय के 7 प्रखंडों के 190 गांव बाढ़ से प्रभावित, लोग बोले- 1971,...190 villages in 7 blocks of Begusarai affected by floods
Read more »
