रामू दादा दब गए… सुनते ही हर कोई रह गया दंग, 200 साल पुराना पीपल गिरने से मची चीख पुकार

Lucknow-City-General News

रामू दादा दब गए… सुनते ही हर कोई रह गया दंग, 200 साल पुराना पीपल गिरने से मची चीख पुकार
UP NewsUP Latest NewsUP Hindi News
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 85 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 82%
  • Publisher: 53%

लखनऊ के कैसरबाग में मछली मंडी में एक पुराना पेड़ गिरने से रामू दादा नामक एक व्यक्ति उसके नीचे दब गया। शैलू सोनकर ने मदद के लिए लोगों को बुलाया जिसके बाद राहत और बचाव टीम ने मौके पर पहुंचकर पेड़ को हटाया और रामू दादा को अचेत अवस्था में बाहर निकाला। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी थी कि पहले शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया...

जागरण संवाददाता, लखनऊ। रामू दादा पेड़ के नीचे दब गए हैं… यह कहते हुए शैलू सोनकर मुख्य मार्ग पर चिल्लाते हुए नजर आए और कहा कि सभी मदद को आइए। इसके बाद सब्जी मंडी में मौजूद लोग मछली मंडी की तरफ भागे और वहां क नजारा देखकर हर कोई दंग रह गया। हर किसी को यह डर सता रहा कि पेड़ के नीचे कौन-कौन दबा है। महिलाएं रो रहीं थी कि उनका कोई अपना तो पेड़ के नीचे नहीं दब गया है। कारण यह है कि मछली मंडी में भीड़ बनी रहती है। राहत बचाव की टीम के पहुंचने से पेड़ को हटाया जाने लगा, लेकिन पुराना पेड़ होने से उसकी जड़े बहुत मोटी हो गई थीं। लिहाजा कटर मशीन से पेड़ों को काटने के साथ नीचे दबे लोगों को निकाला जाने लगा तो रामू दादा को अचेत निकाला गया। मछली का व्यवसाय करने वाले रामू दादा को हर कोई जानता था। इसके बाद तो कैसरबाग की सड़कों पर मजमा लग गया। एंबुलेंस से लेकर दमकल विभाग के वाहन आने दिख रहे। अधिकारियों की भीड़ जुटने लगी, लेकिन हर किसी में इस बात को लेकर नाराजगी थी कि अगर पहले उनकी शिकायतों को सुन लिया गया होता तो हाल यह हालात न होते। कुछ देर बाद गिरे हुए पेड़ की टहनियों को मुख्य सड़क पर लाया गया, लेकिन उसे खींचकर ले जाना आसान नहीं था। नगर निगम की टीम उसे काट रही थी। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के बाद महापौर सुषमा खर्कवाल और विधायक रविदास मेहरोत्रा के साथ ही अधिकारियों के पहुंचने पर हर किसी की नाराजगी थी कि घटना के समय आश्वासन दे दिया जाता है लेकिन फिर कुछ नहीं होता है। मंगल के दिन से टल गया बड़ा हादसा कैसरबाग में थोक और फुटकर मछली बाजार है, जहां दिन भर खरीदारों की भीड़ रहती है। जिस जगह घटना हुई है, वहां पर ही कई दुकानें हैं, लेकिन मंगलवार का दिन होने से भीड़ कम थी और बड़ा हादसा टल गया। अमर सोनकर कहते हैं कि अगर मंगलवार का दिन न होता तो हादसे में कई लोग पेड़ के नीचे दब जाते। यह भी पढ़ें- लखनऊ के कैसरबाग में मकान पर गिरा 200 वर्ष पुराना पीपल का पेड़, एक की मौत, कई लोग घायल, मचा हाहाकार.

जागरण संवाददाता, लखनऊ। रामू दादा पेड़ के नीचे दब गए हैं… यह कहते हुए शैलू सोनकर मुख्य मार्ग पर चिल्लाते हुए नजर आए और कहा कि सभी मदद को आइए। इसके बाद सब्जी मंडी में मौजूद लोग मछली मंडी की तरफ भागे और वहां क नजारा देखकर हर कोई दंग रह गया। हर किसी को यह डर सता रहा कि पेड़ के नीचे कौन-कौन दबा है। महिलाएं रो रहीं थी कि उनका कोई अपना तो पेड़ के नीचे नहीं दब गया है। कारण यह है कि मछली मंडी में भीड़ बनी रहती है। राहत बचाव की टीम के पहुंचने से पेड़ को हटाया जाने लगा, लेकिन पुराना पेड़ होने से उसकी जड़े बहुत मोटी हो गई थीं। लिहाजा कटर मशीन से पेड़ों को काटने के साथ नीचे दबे लोगों को निकाला जाने लगा तो रामू दादा को अचेत निकाला गया। मछली का व्यवसाय करने वाले रामू दादा को हर कोई जानता था। इसके बाद तो कैसरबाग की सड़कों पर मजमा लग गया। एंबुलेंस से लेकर दमकल विभाग के वाहन आने दिख रहे। अधिकारियों की भीड़ जुटने लगी, लेकिन हर किसी में इस बात को लेकर नाराजगी थी कि अगर पहले उनकी शिकायतों को सुन लिया गया होता तो हाल यह हालात न होते। कुछ देर बाद गिरे हुए पेड़ की टहनियों को मुख्य सड़क पर लाया गया, लेकिन उसे खींचकर ले जाना आसान नहीं था। नगर निगम की टीम उसे काट रही थी। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के बाद महापौर सुषमा खर्कवाल और विधायक रविदास मेहरोत्रा के साथ ही अधिकारियों के पहुंचने पर हर किसी की नाराजगी थी कि घटना के समय आश्वासन दे दिया जाता है लेकिन फिर कुछ नहीं होता है। मंगल के दिन से टल गया बड़ा हादसा कैसरबाग में थोक और फुटकर मछली बाजार है, जहां दिन भर खरीदारों की भीड़ रहती है। जिस जगह घटना हुई है, वहां पर ही कई दुकानें हैं, लेकिन मंगलवार का दिन होने से भीड़ कम थी और बड़ा हादसा टल गया। अमर सोनकर कहते हैं कि अगर मंगलवार का दिन न होता तो हादसे में कई लोग पेड़ के नीचे दब जाते। यह भी पढ़ें- लखनऊ के कैसरबाग में मकान पर गिरा 200 वर्ष पुराना पीपल का पेड़, एक की मौत, कई लोग घायल, मचा हाहाकार

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

UP News UP Latest News UP Hindi News Lucknow Tree Fall Kaiserbagh Fish Market Accident Tree Collapse Lucknow Lucknow News Road Accident Accident Injured Tree Fall Lucknow Uttar Pradesh News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

शाहजहांपुर में इस्लाम पर आपत्तिजनक पोस्ट के चलते हुआ बवाल, तोड़फोड़-आगजनी, 200 लोगों पर FIRशाहजहांपुर में इस्लाम पर आपत्तिजनक पोस्ट के चलते हुआ बवाल, तोड़फोड़-आगजनी, 200 लोगों पर FIRउत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में पैगंबर मोहम्मद और कुरान के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया. शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया, जिसके बाद पुलिस ने अब 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शहर में भारी पुलिस बल तैनात किया है.
Read more »

ग्रेटर नोएडा देश का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर, सड़कों पर उड़ती धूल ने AQI पहुंचाया 200 के पारग्रेटर नोएडा देश का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर, सड़कों पर उड़ती धूल ने AQI पहुंचाया 200 के पारनोएडा में अगस्त के बाद हवा फिर से दूषित होने लगी है जिसका मुख्य कारण सड़कों पर उड़ती धूल है। सोमवार को ग्रेटर नोएडा देश का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। बारिश के बाद सड़कें उखड़ने से स्थिति और खराब हो गई है। प्रदूषण नियंत्रण विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं जिससे लोगों को परेशानी हो रही...
Read more »

अलीगढ़ में अतिक्रमण पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, शहर को जाम मुक्त कराने के लिए 200 अवैध निर्माण ध्वस्तअलीगढ़ में अतिक्रमण पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, शहर को जाम मुक्त कराने के लिए 200 अवैध निर्माण ध्वस्तअलीगढ़ में नगर निगम ने जमालपुर क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। लगभग 200 अवैध निर्माणों को तोड़ा गया जो यातायात और सफाई में बाधा बन रहे थे। अधिकारियों ने दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण करने पर जुर्माने और मुकदमे की चेतावनी दी। नगर आयुक्त ने अतिक्रमण हटाने वालों को सम्मानित करने की बात...
Read more »

Share Market Opening Bell: घरेलू शेयर बाजार में हरियाली; सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी 25 हजार के पारShare Market Opening Bell: घरेलू शेयर बाजार में हरियाली; सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी 25 हजार के पारभारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार वार्ता में प्रगति की उम्मीद के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी दर्ज की गई। भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर मंगलवार को एक
Read more »

Google ने 200 से ज्यादा AI वर्कर्स को निकाला, वर्कर्स बोले, ‘हमसे ही ट्रेन कराया और अब निकाल दियाGoogle ने 200 से ज्यादा AI वर्कर्स को निकाला, वर्कर्स बोले, ‘हमसे ही ट्रेन कराया और अब निकाल दिया200 से ज्यादा कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स को अगस्त 2025 में नौकरी से निकाले जाने का नोटिस मिला. इन वर्कर्स ने दावा किया कि गूगल ने उन्हें AI मॉडल्स को ट्रेन करने में इस्तेमाल किया और अब वही AI सिस्टम उनके काम को रिप्लेस कर सकता है.
Read more »

इस लाल सब्जी की सालोंभर रहती डिमांड, खेती का आ रहा सीजन, नोट करें विधि.. प्रति एकड़ 200 क्विंटल होगा उत्पाद...इस लाल सब्जी की सालोंभर रहती डिमांड, खेती का आ रहा सीजन, नोट करें विधि.. प्रति एकड़ 200 क्विंटल होगा उत्पाद...Tomato Farming Tips: टमाटर एक ऐसी सब्जी है जिसकी खपत सालोंभर होती है. लिहाजा बाजार में मांग बनी रहती है. इसकी खेती का सीजन शुरू होने वाला है. किसान इससे अच्छा खासा मुनाफा निकाल सकते हैं. बसर्ते कृषि वैज्ञानिकों की बताई कुछ बातों का ध्यान रखा जाए....
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:39:35