बाबा रामदेव बोले- चुनाव आयोग रद्द करे सीताराम येचुरी का नामांकन, एंकर ने कहा- जानकारी दुरुस्त कीजिए
Lok Sabha Election 2019: बाबा रामदेव बोले- चुनाव आयोग रद्द करे सीताराम येचुरी का नामांकन, एंकर ने कहा- जानकारी दुरुस्त कीजिए जनसत्ता ऑनलाइन May 4, 2019 8:25 PM बाबा रामदेव। Lok Sabha Election 2019: योग गुरु बाबा रामदेव द्वारा सीपीआई के उम्मीदवार सीताराम येचुरी का नामांकन चुनाव आयोग से रद्द करने की मांग पर एंकर ने कहा कि पहले अपनी जानकारी दुरुस्त कीजिए। दरअसल, सीताराम येचुरी ने कहा था कि रामायण और महाभारत भी हिंसा और लड़ाई के उदाहरणों से भरे हुए हैं। बाबा रामदेव ने येचुरी के बयान का विरोध किया है और चुनाव आयोग से उनके नामांकन को रद्द करने की मांग की है। एंकर ने बाबा से पूछा, “आप मुझे ये बताएं कि हिंदू धर्म में ऐसे साधु, संत, महात्मा नहीं हुए हैं, जिनके मठों की आपस में लड़ाईयां रही है? जिनके मठों में गद्दी हासिल करने के लिए दूसरों की हत्या करवा दी गई है। ऐसे साधु, महात्मा, संत नहीं रहे हैं, जिनके ऊपर गद्दी हथियाने के लिए अपने गरुओं की हत्या का आरोप लगे हैं? उन्होंने ने इसे जोड़ा है ‘हिंदू आतंकवाद के साथ।’ आप लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि ‘हिंदू हिंसक नहीं हो सकता।’ आप नकार सकते हैं इसको?” बाब रामदेव ने इसके जवाब में कहा, “घरेलू हिंसा, पति-पत्नी में हिंसा, भाई-भाई में हिंसा, गुरु-शिष्य में हिंसा, व्यक्ति के अंदर स्वभाविक रूप से हिंसा-अहिंसा, सत्य-असत्य, झूठ-सच, ईमानदारी, सदाचार-दुराचार है। ये प्रकृति का स्वभाव है। ये कोई संस्कृति नहीं है। ये कोई मत व संप्रदाय नहीं है। हमने व्यक्ति को नहीं, व्यक्तित्व को माना है। चित्र नहीं, चरित्र को माना है। हमने उन महापुरुषों को आदर्श माना है, जिन्होंने श्रेष्ठ आचरणों का पालन किया है। इसलिए, मैं मानता हूं कि सभी समाज में हिंसक लोग होते हैं। सभी समाज के अंदर लोग क्रूरता भी करते हैं। दुराचार, अनाचार, व्याभिचार, चोरी, चकारी करते हैं। लेकिन आप किसी सभ्यता और संस्कृति को इस बहाने बदनाम नहीं कर सकते हैं। आप उसके ऊपर कोई भद्द टिप्पणी नहीं कर सकते हैं। रामदेव ने आगे कहा, “उन्होंने पूरे समाज को हिंसक और क्रूर कहा है। यह घोर आपत्तिजनक है। ये न तो इतिहास के आधार पर सही है और न हीं तथ्यों के आधार पर सही है। और न हीं संस्कृति और सभ्यता के आधार पर सही है। मैं इसका विरोध करता हूं। पूरे देश को इसका विरोध करना चाहिए। मैं तो चुनाव आयोग से कहता हूं कि सीताराम येचुरी का नामांकन रद्द होना चाहिए। उनको चुनाव नहीं लड़ने देना चाहिए। गिरफ्तार कर के जेल की सलाखों के पीछे डाल देना चाहिए।” Also Read बाब रामदेव के इस बयान पर एंकर ने कहा, “मैं आपकी जानकारी दुरुस्त कर दूं कि वो चुनाव मैदान में नहीं हैं, जैसा आप सोच रहे हैं। दूसरी बात ये कि आप की नजर हिंसा और आतंकवाद का धर्म होता है क्या?” बाबा ने कहा, “किसी भी हिंसा का धर्म, मजहब और संस्कृति नहीं होती, ये व्यक्ति के अंदर की विकृति है। हमारे हिंदू धर्म, संस्कृति और सभ्यता को कोई गाली देगा, उसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। मैं धर्म को जीवन का श्रेष्ठ आचरण मानता हूं।” दूसरी ओर रामदेव ने शनिवार को माकपा महासचिव सीताराम येचुरी के कथित तौर पर हिंदू समुदाय को हिंसा से जोड़ने पर उनके खिलाफ हरिद्वार में शिकायत दर्ज कराई है। हरिद्वार के एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने फोन पर बताया कि अपनी शिकायत में रामदेव ने आरोप लगाया है कि येचुरी ने हिंदुत्व को हिंसा से जोड़कर पूरे देश के हिंदुओं की भावनाओं को चोट पहुंचाई है। रामदेव ने आरोप लगाया कि येचुरी ने धर्म को बदनाम करने का प्रयास किया है जिसकी निश्चित ही आलोचना की जानी चाहिये। खंडूरी ने बताया कि इस मामले की प्राथमिकी पर कार्रवाई करने के आदेश दे दिये गए हैं। गौरतलब है कि येचुरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य भाजपा नेताओं के इस दावे कि हिंदू हिंसा में संलग्न नहीं हो सकता, का उल्लेख करते हुये शुक्रवार को कहा था कि रामायण और महाभारत जैसे हिंदू पौराणिक ग्रंथों में हिंसा की अनेक घटनाएं हैं। येचुरी ने कहा कि यह कहना कि हिंदू हिंसा में लिप्त नहीं हो सकता, भ्रांति है। Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App.
Lok Sabha Election 2019: बाबा रामदेव बोले- चुनाव आयोग रद्द करे सीताराम येचुरी का नामांकन, एंकर ने कहा- जानकारी दुरुस्त कीजिए जनसत्ता ऑनलाइन May 4, 2019 8:25 PM बाबा रामदेव। Lok Sabha Election 2019: योग गुरु बाबा रामदेव द्वारा सीपीआई के उम्मीदवार सीताराम येचुरी का नामांकन चुनाव आयोग से रद्द करने की मांग पर एंकर ने कहा कि पहले अपनी जानकारी दुरुस्त कीजिए। दरअसल, सीताराम येचुरी ने कहा था कि रामायण और महाभारत भी हिंसा और लड़ाई के उदाहरणों से भरे हुए हैं। बाबा रामदेव ने येचुरी के बयान का विरोध किया है और चुनाव आयोग से उनके नामांकन को रद्द करने की मांग की है। एंकर ने बाबा से पूछा, “आप मुझे ये बताएं कि हिंदू धर्म में ऐसे साधु, संत, महात्मा नहीं हुए हैं, जिनके मठों की आपस में लड़ाईयां रही है? जिनके मठों में गद्दी हासिल करने के लिए दूसरों की हत्या करवा दी गई है। ऐसे साधु, महात्मा, संत नहीं रहे हैं, जिनके ऊपर गद्दी हथियाने के लिए अपने गरुओं की हत्या का आरोप लगे हैं? उन्होंने ने इसे जोड़ा है ‘हिंदू आतंकवाद के साथ।’ आप लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि ‘हिंदू हिंसक नहीं हो सकता।’ आप नकार सकते हैं इसको?” बाब रामदेव ने इसके जवाब में कहा, “घरेलू हिंसा, पति-पत्नी में हिंसा, भाई-भाई में हिंसा, गुरु-शिष्य में हिंसा, व्यक्ति के अंदर स्वभाविक रूप से हिंसा-अहिंसा, सत्य-असत्य, झूठ-सच, ईमानदारी, सदाचार-दुराचार है। ये प्रकृति का स्वभाव है। ये कोई संस्कृति नहीं है। ये कोई मत व संप्रदाय नहीं है। हमने व्यक्ति को नहीं, व्यक्तित्व को माना है। चित्र नहीं, चरित्र को माना है। हमने उन महापुरुषों को आदर्श माना है, जिन्होंने श्रेष्ठ आचरणों का पालन किया है। इसलिए, मैं मानता हूं कि सभी समाज में हिंसक लोग होते हैं। सभी समाज के अंदर लोग क्रूरता भी करते हैं। दुराचार, अनाचार, व्याभिचार, चोरी, चकारी करते हैं। लेकिन आप किसी सभ्यता और संस्कृति को इस बहाने बदनाम नहीं कर सकते हैं। आप उसके ऊपर कोई भद्द टिप्पणी नहीं कर सकते हैं। रामदेव ने आगे कहा, “उन्होंने पूरे समाज को हिंसक और क्रूर कहा है। यह घोर आपत्तिजनक है। ये न तो इतिहास के आधार पर सही है और न हीं तथ्यों के आधार पर सही है। और न हीं संस्कृति और सभ्यता के आधार पर सही है। मैं इसका विरोध करता हूं। पूरे देश को इसका विरोध करना चाहिए। मैं तो चुनाव आयोग से कहता हूं कि सीताराम येचुरी का नामांकन रद्द होना चाहिए। उनको चुनाव नहीं लड़ने देना चाहिए। गिरफ्तार कर के जेल की सलाखों के पीछे डाल देना चाहिए।” Also Read बाब रामदेव के इस बयान पर एंकर ने कहा, “मैं आपकी जानकारी दुरुस्त कर दूं कि वो चुनाव मैदान में नहीं हैं, जैसा आप सोच रहे हैं। दूसरी बात ये कि आप की नजर हिंसा और आतंकवाद का धर्म होता है क्या?” बाबा ने कहा, “किसी भी हिंसा का धर्म, मजहब और संस्कृति नहीं होती, ये व्यक्ति के अंदर की विकृति है। हमारे हिंदू धर्म, संस्कृति और सभ्यता को कोई गाली देगा, उसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। मैं धर्म को जीवन का श्रेष्ठ आचरण मानता हूं।” दूसरी ओर रामदेव ने शनिवार को माकपा महासचिव सीताराम येचुरी के कथित तौर पर हिंदू समुदाय को हिंसा से जोड़ने पर उनके खिलाफ हरिद्वार में शिकायत दर्ज कराई है। हरिद्वार के एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने फोन पर बताया कि अपनी शिकायत में रामदेव ने आरोप लगाया है कि येचुरी ने हिंदुत्व को हिंसा से जोड़कर पूरे देश के हिंदुओं की भावनाओं को चोट पहुंचाई है। रामदेव ने आरोप लगाया कि येचुरी ने धर्म को बदनाम करने का प्रयास किया है जिसकी निश्चित ही आलोचना की जानी चाहिये। खंडूरी ने बताया कि इस मामले की प्राथमिकी पर कार्रवाई करने के आदेश दे दिये गए हैं। गौरतलब है कि येचुरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य भाजपा नेताओं के इस दावे कि हिंदू हिंसा में संलग्न नहीं हो सकता, का उल्लेख करते हुये शुक्रवार को कहा था कि रामायण और महाभारत जैसे हिंदू पौराणिक ग्रंथों में हिंसा की अनेक घटनाएं हैं। येचुरी ने कहा कि यह कहना कि हिंदू हिंसा में लिप्त नहीं हो सकता, भ्रांति है। Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
दिग्विजय ने कहा- मैं कन्हैया का समर्थक; संघ कार्यकर्ताओं ने लगाए थे देश विरोधी नारेदिग्विजय सिंह ने कहा- महात्मा गांधी और कार्ल मार्क्स में थोड़ा-सा ही फर्क था उन्होंने बताया कि कन्हैया कुमार उनके समर्थन में 8 और 9 मई को प्रचार करने भोपाल आएंगे भोपाल से चुनाव लड़ रहे हैं दिग्विजय, भाजपा ने उनके खिलाफ साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को दिया टिकट | loksabha chunav 2019 digvijay singh controversail statement
Read more »
राहुल ने फिर कहा- सारे मोदी चोर, देश की जनता का पैसा लेकर भागेइस पहले भी राहुल ने यही बयान दिया था, जिस पर सुशील मोदी ने उनके खिलाफ मानहानि केस लगाया कांग्रेस अध्यक्ष का आरोप- मोदी ने गरीबों से पैसा खींचा और अंबानी, माल्या, नीरव जैसे 15 चोरों को दे दिया | lok sabha chunav 2019 congress leader rahul gandhi rally in mp tikamgarh damoh and panna
Read more »
मद्रास हाईकोर्ट ने कहा- उप राज्यपाल को रोजाना के सरकारी कामकाज में दखल का अधिकार नहींमदुरै बेंच ने कहा- जनता के वोट से चुनी गई सरकार के पास ही असली अधिकार कोर्ट ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के क्लेरिफिकेशन आर्डर को किया खारिज | the madurai bench of madras high court curbs kiran bedi powers
Read more »
हाईकोर्ट ने कहा- किरण बेदी को सरकार के रोजमर्रा के कामकाज में दखल का अधिकार नहींकोर्ट ने कहा- उप राज्यपाल का काम सिर्फ मंत्रिमंडल की सलाह पर अमल करना कोर्ट ने गृह मंत्रालय के आदेश को खारिज किया, इसके जरिए बेदी को प्रशासनिक अधिकार मिले थे | the madurai bench of madras high court curbs kiran bedi powers
Read more »
नरेंद्र मोदी को क्लिन चिट, EC ने कहा- PM ने नहीं किया आचार संहिता का उल्लंघनLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आचार संहित उल्लंघन मामले में चुनाव आयोग से राहत मिली है। आयोग ने माना कि उन्होंने आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया है।
Read more »
वेनेजुएला: सेना प्रमुख ने 'रक्तपात' की दी चेतावनी, कहा- विपक्ष है हिंसा का जिम्मेदारगौरतलब है कि विपक्षी नेता जुआन गुएदो लगातार देश का शासन अपने हाथ में लेने की कोशिश कर रहे हैं और सेना विवादों में घिरे राष्ट्रपति निकोलस मादुरो का समर्थन कर रही है.
Read more »
अफरीदी ने PAK PM इमरान को दी नसीहत, कहा- कश्मीरियों का है कश्मीरअफरीदी ने अपनी आत्मकथा में अपने यह विचार व्यक्त किए हैं. हालांकि अफरीदी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री के बारे बयानबाजी करना आसान है और उनकी तरह काम करना कठिन. बल्लेबाज की आत्मकथा का नाम 'गेम चेंजर' है, जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी, क्रिकेट से जुड़ी कई कहानियों को बयां किया है.
Read more »
रोहित ने बताया बुमराह की सफलता का राज, कहा- WC में होगी अहम भूमिकाजसप्रीत बुमराह की खासियत बताते हुए रोहित ने कहा कि बुमराह इसलिए खास हैं क्योंकि वो एकदम साधारण प्लान बनाते हैं. ऐसे दिखता है कि उनके गेंदबाजी में काफी वरायटी है, इसके बावजूद वो अपने गेम प्लान को काफी सरल रखते हैं
Read more »
BCCI ने आखिर क्यों कहा- 'प्रशासकों की समिति का दिग्गज खिलाड़ियों के प्रति खराब रवैया'बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि यह बात सामने आना हैरानी भरी बात है कि सीओए महान खिलाड़ियों के साथ किस तरह का बर्ताव कर रही है.
Read more »
तेजस्वी यादव ने बिहार NDA को बताया बदजुबान लोगों का गैंग, कहा- पीठ पीछे खंजर लेकर...बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने एनडीए पर निशाना साधते हुए उसे बदजुबान लोगों का गैंग करार दिया है. तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में NDA बिना ज़मीर के बदजुबान लोगों का गैंग है.
Read more »
पुलवामा का जिक्र न करने पर विदेश मंत्रालय ने कहा, मसूद पर बैन लगाना था मकसदसंयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित कर दिया है, लेकिन उसने अपने फैसले में पुलवामा आतंकी हमले का जिक्र नहीं किया है. जब इस मामले पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने मसूद पर प्रतिबंध लगाया है. यह प्रतिबंध मसूद की आतंकी गतिविधियों का बायोडाटा नहीं है.
Read more »
