इन आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का नियमित रूप से उपयोग करके आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं और कई बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं
आयुर्वेद में कई ऐसी जड़ी-बूटियां हैं, जो हमारे स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान प्रदान करती हैं. इनमें से एक है हरसिंगार, जिसे नाइट जैस्मीन के नाम से भी जाना जाता है. इसका पौधा न केवल आपकी आँखों और मन को सुकून देता है, बल्कि इसकी छाल और फूलों का उपयोग कई बीमारियों के उपचार में किया जाता है.
घर के बगीचे में हरसिंगार जरूर लगाना चाहिए ताकि इसके औषधीय गुणों का लाभ मिल सके. गर्मी के मौसम में बीमारियों से बचना चुनौतीपूर्ण होता है. हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं कभी-कभी जानलेवा भी हो सकती हैं. ऐसे में शरीर को ठंडा रखना बहुत जरूरी है. आयुर्वेद में कई ऐसी जड़ी-बूटियाँ हैं, जिनके सेवन से शरीर को ठंडक मिलती है. जैसे तुलसी का काढ़ा और इसके पत्तों का सेवन आपको रोगों से बचाने में मदद करता है. ये जड़ी-बूटियाँ शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ आपको कई बीमारियों से बचाने में सक्षम हैं. पथरचट्टा एक ऐसी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जिसका उपयोग प्राचीन समय से पथरी और अन्य बीमारियों के इलाज में किया जाता है. इसके पत्ते बड़े और हरे होते हैं, जो जमीन पर फैलते हैं. इसका उपयोग पथरी के मरीजों द्वारा किया जाता है, और यह पथरी को निकालने में मददगार माना जाता है. सुदर्शन का पौधा त्वचा की समस्याओं के लिए बहुत लाभकारी होता है. इसके पत्तों के रस का उपयोग त्वचा के फोड़े-फुंसी, एक्ने, दाद-खाज और खुजली जैसी समस्याओं को दूर करने में किया जाता है. साथ ही यह घाव भरने में भी सहायक होता है. इसके औषधीय गुण कान दर्द, बुखार, और जोड़ों के दर्द में भी राहत प्रदान करते हैं. पुदीना गर्मियों के महीने में मिलने वाला एक बहुत ही लाभकारी पौधा है. इसके हरे पत्ते न केवल सुगंधित होते हैं, बल्कि यह कई रोगों को दूर करने में मदद करते हैं. पुदीना का उपयोग चटनी बनाने, जूस में डालकर पीने और माउथ फ्रेशनर के रूप में किया जाता है. यह आपके शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है. सेहूंड या थूहर एक कांटेदार झाड़ी है, जिसका प्रयोग औषधीय गुणों के कारण किया जाता है. इसकी पत्तियों और तनों से निकलने वाला दूध कई बीमारियों के उपचार में सहायक होता है. यह आंखों की सूजन, दर्द और लालिमा में राहत देता है. इसके पत्तों को गर्म करके खांसी और सर्दी में उपयोग किया जाता है. बच्चों की उल्टी की समस्या में भी इसका रस गुड़ मिलाकर देने से फायदा होता है.
Health Plants Beneficial Plants Local18 News18hindi Uttar Pradesh News Farrukhabad News आयुर्वेदिक गुण सेहत पौधे लाभकारी पौधा लोकल18 न्यूज18हिंदी उत्तर प्रदेश न्यूज फर्रुखाबाद न्यूज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
2 लौंग की कली से दूर होंगी ये सारी बीमारियां, महीनेभर में मिलेंगे गजब के फायदे!2 लौंग की कली से दूर होंगी ये सारी बीमारियां, महीनेभर में मिलेंगे गजब के फायदे!
Read more »
दिल्ली में आज फिर से बारिश मचाएगी तबाही? इन राज्यों के लिए IMD का अलर्ट, जानें यूपी-बिहार में कैसा रहेगा मौ...बुधवार को दिल्ली में हल्की-हल्की हवाएं चलती रहेंगी, आसान भाषा में कहें तो मौसम सुहावना रहेगा और हल्की बारिश से जलभराव के समस्या से भी नहीं जूझना पड़ेगा.
Read more »
डायबिटीज में रामबाण है इस पौधे के बीज, लगातार इस्तेमाल से शरीर को मिलता है फायदाडायबिटीज में रामबाण है इस पौधे के बीज, लगातार इस्तेमाल से शरीर को मिलता है फायदा
Read more »
आपके घर से कोसों दूर रखेंगे मच्छर, आज ही लगा लीजिए ये Repellent Plantsआपके घर से कोसों दूर रखेंगे मच्छर, आज ही लगा लीजिए ये Repellent Plants
Read more »
किस करने से न्यूबॉर्न बेबी का 60 पर्सेंट ब्रेन हो गया डैमेज, बच्चे को चूमने से जा सकती है उसकी जानअगर आपके घर में भी न्यूबॉर्न बेबी या नवजात शिशु है, तो आपको किसी को भी उसे किस नहीं करने देना चाहिए। इससे बच्चे को गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।
Read more »
दवा से कम नहीं है ये चाय! कैंसर से लेकर दिल की बीमारियों तक को रखती है कोसों दूरदवा से कम नहीं है ये चाय! कैंसर से लेकर दिल की बीमारियों तक को रखती है कोसों दूर
Read more »
