RafaleDeal : SC में सुनवाई जारी, प्रशांत भूषण ने कहा- हम राफेल डील रद्द नहीं कराना चाहते
सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जांच की मांग पर सुनवाई नहीं की बल्कि इस आधार पर सुनवाई की कि हम कॉन्ट्रैक्ट रद्द कराना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि केंद्र ने कोर्ट के समक्ष उस समय CAG की उस रिपोर्ट का हवाला दिया जो उस समय अस्तित्व में ही नहीं थी.
उस जानकारी के आधार पर कोर्ट ने फैसला दिया.राहुल गांधी द्वारा 'चौकीदार चोर है' टिप्पणी को शीर्ष अदालत से जोड़ने के खिलाफ अवमानना मामले पर एक साथ 10 मई को सुनवाई की जाएगी. मजेदार बात यह कि अदालत ने यह निर्देश यह जानने के बाद दिया था कि राहुल गांधी के खिलाफ अवमानना मामले में सुनवाई अलग कर दी गई है. प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा था,"हम थोड़ा हैरान हैं कि दो मामलों को अलग कर दिया गया है." न्यायमूर्ति गोगोई ने कहा था कि अदालत समीक्षा याचिकाओं पर सुनवाई 10 मई को निश्चित रूप से पूरा करना चाहती है. रंजन गोगोई सहित न्यायमूर्ति के.एम. जोसेफ और न्यायमूर्ति एस.के. कौल की सदस्यता वाली पीठ ने कहा था कि दोनों मामलों की सुनवाई एक साथ होनी चाहिए. राफेल मामले में इन याचिकाओं को पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा, अरुण शौरी और अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने दायर किए हैं. ये सभी शीर्ष अदालत के 14 दिसंबर के आदेश की समीक्षा की मांग कर रहे हैं. अदालत ने 14 दिसंबर के अपने आदेश में राफेल सौदे में कथित अनियमितताओं की जांच की मांग करने वाली याचिका को खारिज कर दिया था. केंद्र सरकार ने अपने हाल के हलफनामे में 14 दिसंबर के फैसले की समीक्षा का विरोध किया है, और कहा है कि राफेल सौदे में प्रत्यक्ष तौर पर कोई गलती नहीं हुई है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
केंद्र का सुप्रीम कोर्ट में जवाब- सौदेबाजी पर पीएमओ के नजर रखने का मतलब दखलंदाजी नहीं14 दिसंबर 2018 को सुप्रीम कोर्ट ने राफेल डील से जुड़ी याचिकाएं निरस्त कर दी थीं जनवरी में पुनर्विचार याचिकाएं दाखिल की गईं याचिकाकर्ताओं ने कहा- इस फैसले में कई सारी खामियां | government says on Rafale: monitoring progress by PMO not a parallel negotiations
Read more »
पुनर्विचार और राहुल के खिलाफ अवमानना याचिकाओं पर 10 मई को एकसाथ सुनवाई होगीबेंच ने कहा- दोनों मामले एक दूसरे से जुड़े तो सुनवाई अलग-अलग कैसे हो सकती है राफेल डील के लीक दस्तावेजों पर सुनवाई के तैयार हुई थी शीर्ष अदालत, इस पर राहुल ने कहा था- कोर्ट ने माना चौकीदार चोर है राहुल के इस बयान पर भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी ने अवमानना याचिका दायर की | सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को राफेल डील मामले में सुनवाई 10 मई तक स्थगित कर दी।
Read more »
LIVE UPDATES: Lok Sabha Chunav News On 7th May 2019 - जितना पैसा चौकीदार ने 15 अमीर लोगों को दिया है उतना ही पैसा मैं 25 करोड़ लोगों को देना चाहता हूंः राहुल गांधीलोकसभा चुनाव 2019 के लिए 5 चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। अभी 2 चरण और बाकी हैं जिनके लिए राजनीतिक पार्टियां अपना पूरा दमखम लगा रही हैं। इसी के मद्देनजर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आज बिहार और पश्चिम बंगाल में ताबड़तोड़ रैलियां करेंगे। इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने ईवीएम मशीनों के 50 फीसदी वीवीपैट से मिलान के लिए 21 विपक्षी दलों द्वारा दायर की गई पुनर्विचार याचिका को खारिज कर दिया। चुनावी हलचल से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ....
Read more »
राफेल डील : केंद्र के जवाब पर याचिकाकर्ताओं का हलफनामा, CAG की रिपोर्ट में खामियां, जानकारी छिपाई गईराफेल डील में रिव्यू पीटिशन दाखिल करने वाले याचिकाकर्ताओं ने केंद्र के जवाब पर सुप्रीम कोर्ट में अपना हलफनामा दाखिल कर दिया है. याचिकाकर्ताओं ने कहा कि जिस सीएजी की रिपोर्ट का हवाला दिया गया उसमें कई खामियां हैं. सीबीआई ने कई बार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद मामले की जांच नहीं की. सीएजी रिपोर्ट में बैंक गारंटी वेब ऑफ को लेकर कोई जिक्र नहीं है.
Read more »
