तुर्की ने ब्रिटेन से 20 यूरोफाइटर टायफून विमान खरीद का सौदा किया है.
Rafale Vs Eurofighter Typhoon: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत अपनी सेना को मॉडर्न बनाने के लिए अरबों-खरब रुपये के प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है. हम स्वदेसी फिफ्थ जेनरेशन फाइटर जेट्स से लेकर तरह-तरह की मिसाइलों और एयर डिफेंस सिस्टम पर अरबों रुपये खर्च कर रहे हैं, क्योंकि हम पाकिस्तान और चीन जैसे करीबी दुश्मन देशों से घिरे हुए हैं.
चीन और पाकिस्तान भी भारत की इस तैयारी से अवगत हैं और वे भी अपनी फोर्स को मॉडर्न बनाने में अरबों रुपये खर्च कर रहे हैं. चीन तो इस मामले में काफी आगे है. उसकी सैन्य तैयारी अमेरिका को टक्कर देने वाली है. वह अब छठी पीढ़ी के फाइटर जेट्स और बेहद खतरनाक मिसाइलों को विकसित करने में जुटा है. वह सीधे तौर पर पाकिस्तान की हेल्प करता है. वह अब अपनी पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट्स भी पाकिस्तान को दे रहा है. एक कारण भारत के लिए हमेशा से सुरक्षा माहौल चुनौतीपूर्ण रहे हैं. भारत का दुश्मन नंबर-3 लेकिन, चीन और पाकिस्तान से इतर भारत का एक तीसरा दुश्मन भी है. उसका नाम है तुर्की. यह पाकिस्तान का बेहद करीबी दोस्त है. तुर्की भी हथियारों की इस होड़ में बुरी तरह शामिल हो गया है. बीते ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इसी तुर्की ने अपने हथियार और ड्रोन से पाकिस्तान की भरपूर मदद की थी. यह वही तुर्की है जो अंतरराष्ट्रीय मंचों पर खुलकर भारत विरोधी बयान देता है. इसी तुर्की ने चंद रोज पहले करीब 95 हजार करोड़ रुपये की डील को अंतिम रूप दिया है. सबसे महंगा फाइटर जेट सौदा समाचार एजेंसी रायटर की रिपोर्ट के मुताबिक तुर्की ने ब्रिटेन के साथ उसके फाइटर जेट यूरोफाइटर टायफून की खरीद का सौदा किया है. तुर्की ब्रिटेन से 20 फाइटर जेट खरीद रहा है. इस पर वह करीब 10.7 अरब डॉलर की राशि खर्च कर रहा है. इंडियन रुपये में यह राशि करीब 95 हजार करोड़ रुपये बनती है. यानी एक यूरोफाइटर टायफून की कीमत 4750 करोड़ रुपये बैठती है. यह दुनिया में एक सबसे महंगा फाइटर जेट सौदा है. हालांकि रिपोर्ट में कहा गया है कि इस सौदे के तहत यूरोफाइटर टाइफून को पूरी तरह अत्याधिक हथियारों से लैस कर दिया जाएगा. अब इस सौदे की तुलना भारत के राफेल सौदे से की जाने लगी है. भारत का राफेल सौदा दरअसल, 2016 में भारत ने फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदे थे. यह सौदा करीब 60 हजार करोड़ रुपये का था. इस तरह उस समय एक राफेल करीब 1666 करोड़ रुपये में पड़ा था. उस वक्त इसे एक बेहद महंगा सौदा करार दिया गया था. इस बीच भारत ने इसी साल फिर से नेवी के लिए राफेल सौदा किया है. इसी साल अप्रैल में करीब 63 हजार करोड़ की लागत से 26 मरीन राफेल खरीदने का सौदा हुआ. इस बीच और 114 राफेल खरीदने की योजना पर काम कर कहा है. साथ ही वह अपना 4.5 पीढ़ी के तेजस MK-2 और फिफ्थ जेन फाइटर जेट्स विकसित कर रहा है. भारतीय वायेसना ने स्वदेसी तेजस MK-1 का सौदा किया है, जिसकी डिलिवरी चंद दिनों में शुरू होने वाली है. ऐसे में सवाल यह है कि इतने महंगे फाइटर जेट्स को खरीदकर भारत का दुश्मन आखिर क्या करना चाहता है. पाकिस्तान भी चीन से पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट्स सहित कई अहम हथियार सौदे को अंजाम देने में जुटा है. ऐसे में भारत के लिए चुनौती और बढ़ जाती है. उसे अपनी सेना को और तेजी से मॉडर्न बनाना होगा. हमारे पास इन दुश्मनों की तैयारी को देखते हुए बिल्कुल समय गंवाने की स्थिति नहीं है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
West Bengal : कोलकाता में 20 वर्षीय युवती को किडनैप कर किया गैंगरेप, मचा हड़कंपWest Bengal: a 20-year-old girl was kidnapped and gang-raped by two men In Kolkata, West Bengal : कोलकाता में 20 वर्षीय युवती को किडनैप कर दोनों ने किया गैंगरेप
Read more »
Nepal Protest: नेपाल सरकार ने सोशल मीडिया पर लगे को हटाया, 20 छात्रों की मौत बाद किया फैसलाNepal Protest: नेपाल सरकार ने सोशल मीडिया पर लगे को हटाया, 20 छात्रों की मौत बाद किया फैसला Nepal Govt UnBans Social Media for after 20 Death in protest
Read more »
20 जिलों में आज बारिश का यलो अलर्ट: नवरात्रि में हेवी रेन की संभावना, 25 सितंबर से बदलेगा मौसमबिहार में आज 20 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। yellow alert for rain in 20 districts of bihar
Read more »
यूपी में 20 IFS अधिकारियों के तबादले, मनीष मित्तल बने नए सचिव वन, सुशांत शर्मा को भेजा गया मिर्जापुरUP 20 IFS Officers Transfer News: यूपी में 20 आईएफएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। मनीष मित्तल को सुशांत शर्मा के स्थान पर नया वन सचिव नियुक्त किया गया है।
Read more »
बिहार चुनाव कैंडिडेट लिस्ट: एनडीए की सीट शेयरिंग के साथ बीजेपी, जेडीयू, आरजेडी समेत पार्टियों के उम्मीदवारों की पूरी लिस्टबिहार विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तारीख़ें पहले और दूसरे चरण के लिए 17 और 20 अक्तूबर, और नाम वापसी की तारीख़ें 20 और 23 अक्तूबर तय की गई हैं.
Read more »
मेंहदी सजाए बैठी रही दुल्हन, सिपाही दूल्हा नहीं आया: मेरठ में खाना, स्टेज, मेहमान सब तैयार था, भाई बदहवास ह...20 lakh rupees were not received and the wedding procession did not come.;20 लाख रुपए नहीं मिले नहीं आई बारात
Read more »
