रात दो बजे तक BJP में चला मंथन, आज जारी हो सकती है उम्मीदवारों की सूची

United States News News

रात दो बजे तक BJP में चला मंथन, आज जारी हो सकती है उम्मीदवारों की सूची
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 86 sec. here
  • 3 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 38%
  • Publisher: 63%

सूत्रों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को बिहार के बेगूसराय से अपना उम्मीदवार बनाया है. (Himanshu_Aajtak)

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों की सूची तैयार कर ली है और जल्द ही जारी कर देगी. शनिवार देर रात करीब आठ घंटे चली बैठक में उम्मीदवारों को टिकट देने पर फैसला लिया गया. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह समेत अन्य दिग्गज नेता मौजूद रहे.

सूत्रों के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को बिहार के बेगूसराय से अपना उम्मीदवार बनाया है. साल 2014 के लोकसभा चुनाव में गिरिराज सिंह ने नवादा से चुनाव जीते थे. इस बार नवादा सीट एनडीए में शामिल राम विलास पासवान की पार्टी एलजेपी को चली गई हैं. यहां से एलजेपी से वीना सिंह को टिकट मिला हैं. वीना सिंह वर्तमान में मुंगेर से सांसद हैं. वीना सिंह बिहार के बाहुबली पूर्व सांसद सूरजभान सिंह की पत्नी हैं. बीजेपी ने पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद और आरा से केंद्रीय मंत्री आरके सिंह को टिकट मिला दिया है. सूत्रों के मुताबिक बिहार के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय को उजियारपुर, केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव को पाटलिपुत्र, राजीव प्रताप रूडी को छपरा, राधामोहन सिंह को पूर्वी चंपारण और संजय जयसवाल को पश्चिमी चंपारण से टिकट दिया गया है. वहीं, हुकुमदेव यादव के बेटे अशोक यादव को बिहार के मधुबनी से उम्मीदवार बनाया गया है. इसके अलावा बीजेपी ने भागलपुर से शाहनवाज हुसैन का टिकट काट दिया है. वो इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे. पिछली बार बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन भागलपुर से चुनाव मैदान में उतरे थे, लेकिन करीब 8 हजार वोटों से हार गए थे. इसके अतिरिक्त महाराष्ट्र की नागपुर सीट से नितिन गड़करी, मुंबई नॉर्थ सेंटर से पूनम महाजन, मुंबई नॉर्थ ईस्ट से किरीट सोमैया को बीजेपी ने चुनाव मैदान में उतारा है. वहीं, बिहार की भागलपुर, शिवान, झंझारपुर, वाल्मीकि नगर, गोपालगंज और गया सीट बीजेपी ने एनडीए में सहयोगी जेडीयू को दिया है. आपको बता दें कि 10 मार्च को मुख्य चुनाव आयोग सुनील अरोड़ा ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया था. इसके तहत पहले चरण में 11 अप्रैल को 91 सीटों पर मतदान होंगे. इसके बाद दूसरे चरण के लिए 18 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. दूसरे चरण में 97 सीटों पर वोट पड़ेंगे. ये चुनाव कुल सात चरणों में कराए जा रहे हैं. इसके बाद 23 मई को सभी सीटों के नतीजे एक साथ आएंगे.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Ind vs Aus: 358 रन बनाकर भी टीम इंडिया चार विकेट से हारी, ऑस्ट्रेलिया ने किया कमालInd vs Aus: 358 रन बनाकर भी टीम इंडिया चार विकेट से हारी, ऑस्ट्रेलिया ने किया कमालInd vs Aus भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली में चौथा वनडे मैच खेला गया। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने धवन के शतक के दम पर 50 ओवर में 9 विकेट पर 358 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जीत के लिए मिले 359 रन के विशाल लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने हैंड्सकौंब के शतक और टर्नर के अर्धशतक के दम पर आसानी से चार विकेट से जीत लिया। पांच वनडे मैचों की सीरीज में अब दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर आ गई है। ऑस्ट्रेलिया ने 47.5 ओवर में छह विकेट पर 359 रन बना लिए। चौथे वनडे मैच के लिए भारतीय टीम के अंतिम ग्यारह में चार बदलाव किए गए। धौनी को आखिरी दो वनडे मैच के लिए आराम दिया गया है और उनकी जगह टीम में रिषभ पंत को शामिल किया गया। रवींद्र जडेजा को इस मैच के लिए अंतिम ग्यारह में जगह नहीं दी गई और उनकी जगह चहल को शामिल किया गया। वहीं शमी की जगह भुवनेश्वर और अंबाती रायुडू की जगह लोकेश राहुल मोहाली वनडे में खेले।
Read more »

3 फेज में ही सही, लेकिन इसलिए कश्मीर की अनंतनाग सीट पर टाला नहीं जा सकता था चुनाव-Navbharat Times3 फेज में ही सही, लेकिन इसलिए कश्मीर की अनंतनाग सीट पर टाला नहीं जा सकता था चुनाव-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर सरकार और केंद्रीय गृह मंत्रालय से इस मुद्दे पर चर्चा की। इसके बाद तय किया गया कि अनंतनाग में चुनाव न कराया जाना और बाकी के 5 संसदीय क्षेत्रों में चुनाव कराने पर देश के भीतर और बाहर गलत संदेश जाएगा।
Read more »

भारती एयरटेल ने उड़ान के दौरान मोबाइल सेवाओं के लाइसेंस के लिए आवेदन किया- Amarujalaभारती एयरटेल ने उड़ान के दौरान मोबाइल सेवाओं के लाइसेंस के लिए आवेदन किया- Amarujalaमामले से जुड़े सूत्रों ने पीटीआई भाषा को बताया कि भारती एयरटेल की अनुषंगी इंडो टेलीपोर्ट्स ने उक्त लाइसेंस के लिये
Read more »

फैक्ट चेक: नहीं, सेना के जवानों ने नहीं लगाए 'चौकीदार चोर है' के नारेफैक्ट चेक: नहीं, सेना के जवानों ने नहीं लगाए 'चौकीदार चोर है' के नारेFactCheck: इंडिया टुडे एंटी फेक न्यूज वॉर रूम (AFWA) ने पड़ताल में पाया कि वायरल हो रहा वीडियो भ्रामक है. बस में मौजूद जवानों ने ये नारे नहीं लगाए. (अमनप्रीत कौर की रिपोर्ट)
Read more »

'मोदी है तो मुमकिन है’ होगा 2019 के चुनावों के लिए भाजपा का नारा : जेटली- Amarujala'मोदी है तो मुमकिन है’ होगा 2019 के चुनावों के लिए भाजपा का नारा : जेटली- Amarujalaअरुण जेटली ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा ने ‘मोदी है तो मुमकिन है’ नारे को चुना है। BJP4India arunjaitley AmitShah LoksabhaElections2019 votekaro Mahasangram2019
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019 : गंगा यात्रा के जरिए चुनावी वैतरणी पार लगाने में जुटी प्रियंका गांधी!लोकसभा चुनाव 2019 : गंगा यात्रा के जरिए चुनावी वैतरणी पार लगाने में जुटी प्रियंका गांधी!लखनऊ। 'न मैं आया हूं और न मुझे भेजा गया है, मुझे तो मां गंगा ने बुलाया है', 2014 के लोकसभा चुनाव के समय नरेंद्र मोदी के भाषण के ये चंद शब्द आज भी लोगों के जेहन में ताजा है। लोकसभा चुनाव के बनारस से पर्चा भरने के दौरान उस वक्त प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने जिस तरह मां गंगा से अपना लगाव दिखाया था, उसका फायदा यकीनन बीजेपी को चुनाव में मिला था।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 02:50:27