रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, सीतामढ़ी के लोगों ने पकड़कर गांव में ही करा दी शादी

Sitamarhi Local News News

रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, सीतामढ़ी के लोगों ने पकड़कर गांव में ही करा दी शादी
On The Spot Marriageस्पॉट पर शादीViral Marriage Video
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 90 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 67%
  • Publisher: 51%

आमतौर पर ऐसे मामलों में लोग मंदिर जाते हैं, लेकिन यहां ग्रामीणों ने स्थिति को देखते हुए गांव के ही एक घर में शादी की रस्में पूरी कराई. युवक पर थोड़ा दबाव भी बनाया गया ताकि वह अपनी जिम्मेदारी से मुकर न सके. औपचारिकता के तौर पर युवक से लड़की की मांग भरवाई गई.

सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी जिले के परिहार प्रखंड अंतर्गत सहारगामा गांव से एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां देर रात अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया. इसके बाद गांव में काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा.

ग्रामीणों ने युवक को घेरकर जब पूछताछ की तो प्रेम प्रसंग की बात सामने आई. सामाजिक बदनामी और मामले को तूल देने के बजाय ग्रामीणों ने मौके पर ही दोनों की शादी कराने का निर्णय लिया. इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ​वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ग्रामीण युवक और युवती को घेरकर उनसे सवाल-जवाब कर रहे हैं. ग्रामीणों ने जब कड़ाई से पूछा कि वह यहां क्या करने आए थे तो युवक ने स्वीकार किया कि वे दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते हैं और प्यार करते हैं. ग्रामीणों के पूछने पर युवक ने स्पष्ट किया कि वह अपनी मर्जी से यह कदम उठा रहा है. ग्रामीणों ने आपसी चर्चा में कहा कि यदि ये दोनों साथ रहना चाहते हैं, तो समाज में बदनामी कराने से बेहतर है कि इनका घर बसा दिया जाए. ​घर के भीतर हुई शादी की रस्में ​आमतौर पर ऐसे मामलों में लोग मंदिर जाते हैं, लेकिन यहां ग्रामीणों ने स्थिति को देखते हुए गांव के ही एक घर में शादी की रस्में पूरी कराई. युवक पर थोड़ा दबाव भी बनाया गया ताकि वह अपनी जिम्मेदारी से मुकर न सके. औपचारिकता के तौर पर युवक से लड़की की मांग भरवाई गई. इस दौरान स्थानीय ‘बज्जिका’ और मैथिली मिश्रित भाषा में लोग युवक को समझाते दिखे कि अब उसे लड़की की पूरी जिम्मेदारी उठानी होगी. शादी के दौरान जहां एक ओर शोर-शराबा था, वहीं दूसरी ओर कुछ ग्रामीण मंगल गीत गाकर इस मिलन को सामाजिक मान्यता देने की कोशिश कर रहे थे. ​परिजनों को सौंपते हुए दी गई सख्त चेतावनी शादी की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद युवक के परिजनों को मौके पर बुलाया गया. शुरुआत में लड़के के परिवार वाले इस अचानक हुए घटनाक्रम से हिचकिचा रहे थे, लेकिन ग्रामीणों के सामूहिक निर्णय के आगे उनकी एक न चली. अंत में, ग्रामीणों ने नवविवाहित जोड़े को युवक के परिवार को सौंप दिया. विदाई के समय ग्रामीणों ने लड़के को सख्त लहजे में चेतावनी दी कि “अगर लड़की के साथ भविष्य में कोई भी अनहोनी या गलत व्यवहार हुआ, तो उसके सीधे जिम्मेदार तुम होगे.” अब यह ‘ऑन द स्पॉट’ शादी पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

On The Spot Marriage स्पॉट पर शादी Viral Marriage Video Bihar Village Marriage Social Media Viral Wedding Unplanned Wedding Bihar Rural Marriage Customs सीतामढ़ी शादी

 

United States Latest News, United States Headlines



Render Time: 2026-04-02 20:14:49