Night Habits for Healthy Gut: हेल्दी डाइजेशन के लिए खान-पान की आदतों के साथ-साथ रात में हेल्दी आदतों को फॉलो करना भी जरूरी है. इस खबर में हम आपको हेल्दी गट के लिए हेल्दी आदतों के बारे में बताएंगे.
Healthy Gut Habits : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खान-पान हमारी डाइजेशन सिस्टम और गट हेल्थ पर बुरा असर डालती है. ऐसे में लगभग हर व्यक्ति गैस, कब्ज, अपच या पेट फूलना जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से जुझ रहा है.
इसका असर आपके नींद और मूड पर भी पड़ता है. डाइजेशन खराब होने से शरीर में एनर्जी की कमी महसूस होती है. ऐसे में डाइजेशन को बेहतर करना बेहद जरूरी है. इसके लिए कुछ अच्छी आदतों को अपनाना चाहिए. खासकर रात के समय, इस खबर में हम आपको गुड गट हेल्थ के लिए रात की अच्छी आदतों के बारे में बताएंगे. हल्का और डाइजेस्टिव डिनर रात में भारी और ऑयली खाना खाने से पचाने में ज्यादा समय लगता है. इससे एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी समस्या हो सकती है. ऐसे में कोशिश करें कि रात का खाना हल्का खाएं जैसे- सूप, दलिया, खिचड़ी. इसके साथ-साथ खाने और सोने से बीच कम से कम 2 घंटे का गैप रखें. इससे खाने को डाइजेस्ट करने का पूरा समय मिलता है. सोने से पहले गुनगुना पानी या हर्बल टी हेल्दी गट के लिए सोने से पहले गुनगुना पानी या हर्बल टी पीना फायदेमंद हो सकता है. डिनर के तुरंत बाद, ठंडा पानी पीने से डाइजेशन स्लो हो जाता है, इसके गैस और पेट फूलने की समस्या हो सकती है. इसके साथ-साथ सोने से पहले हर्बल टी माइंड को रिलैक्स करता है, जिससे नींद अच्छी आती है. डिजिटल डिटॉक्स गट हेल्थ खाने की आदतों से लेकर आपके माइंड से भी जुड़ा होता है. ऐसे में स्ट्रेस और चिंता, डाइजेशन पर बुरा असर डालती है. ऐसे में सोने से 1 घंटे पहले मोबाइल और लैपटॉप से दूरी बना लेनी चाहिए. इसके जगह पर आप डीप ब्रीदिंग, मेडिटेशन या हल्की स्ट्रेचिंग कर सकते हैं. यह दिमाग को शांत करता है और गहरी नींद लाने में मददगार है. पूरी नींद लें आपको जान के हैरानी होगी, लेकिन कम सोने से या अच्छी नींद नहीं लेने से भी पेट से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं. नींद की समस्या से गट बैक्टीरिया का बैलेंस बिगड़ सकता है. ऐसे में कोशिश करें कि रोजाना आप एक ही समय पर सो रहे हैं और 7 से 8 घंटे की नींद ले रहे हैं. Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.
Healthy Gut Habits Night Habits To Keep Your Gut Healthy
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बरसात के मौसम में कमजोर पाचन तंत्र होगा मजबूत, हेल्दी गट के लिए खाएं ये 3 सब्जियांGut Health: पाचन को मजबूत करना बेहद जरूरी हो गया है. आज के समय में हर दूसरा इंसान डाइजेशन से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहा है. ऐसे में मौसम के बदलने का गट पर बुरा असर पड़ता है. इस खबर में हम आपको ऐसी सब्जियों के बारे में बताएंगे, जिन्हें डाइट में शामिल करने से आपकी डाइजेशन बेहतर हो सकती है.
Read more »
Fasgag News: महज 15 रुपए में पार करना चाहते हैं टोल, तो कर लें ये कामआप भी लगातार सड़क से यात्रा करते हैं. ऐसे में आपको भी कई बार टोल प्लाजा से गुजरना पड़ता है. ऐसे में आपका ज्यादा खर्चा होता है. तो घबराएं नहीं अब 15 रुपए भी टोल प्लाजा पार कर सकते हैं. यूटिलिटीज
Read more »
हार्ट हेल्थ के लिए बेस्ट मॉर्निंग रूटीन, सुबह-सुबह करना शुरू कर दें ये 4 कामहार्ट को हेल्दी रखने के लिए आपको बस अपने डेली रूटीन में छोटी-छोटी अच्छी आदतों को शामिल करना है. खासकर मॉर्निंग रूटीन में. इस खबर में हम आपको सुबह की वो आदतें बताएंगे, जो आपके हार्ट को हेल्दी रखने में मदद कर सकती है.
Read more »
बच्चे के टिफिन बॉक्स में बनाकर दें ये हेल्दी और टेस्टी लाल इडली, झट से नोट कर लें ये आसान रेसिपी!Beetroot Idli Recipe: अधिकतर लोगों के स्कूल जाने वाले बच्चें लंच पूरा खत्म नहीं करके आते हैं. आपको एक ही तरह का खाना बनाकर बिल्कुल भी नहीं देना चाहिए. आज आपको बताते हैं बच्चों के टिफिन बॉक्स में आप क्या टेस्टी बनाकर दे सकते हैं.
Read more »
Budh Gochar 2025 : बुध गोचर से इन राशियों की मौज, मिथुन और कर्क समेत कई राशियों का गोल्डन टाइम होगा शुरूBudh Gochar 2025: बुध उदय आज कर्क राशि में होने जा रहा है। सावन पूर्णिमा के शुभ संयोग में बुध का उदय होना और सूर्य के साथ युति बनाकर गोचर करना कई मायने में शुभ रहेगा। आपको बता दें आज देर रात बुध उदित होंगे और 11 अगस्त को बुध मार्गी होकर संचार करना शुरू करेंगे। ऐसे में कारोबार व्यापार में गति आएगी। शेयर बाजार में भी इसका असर दिखेगा और अनिश्चितता की...
Read more »
रात के डिनर में बनाएं ये हरा चीला, जल्दी होगा वेट लॉस और पेट भी रहेगा हेल्दी, जानें इसकी रेसिपीमूंग दाल का हरा चीला स्वादिष्ट और पोषण से भरपूर है. इसमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन और विटामिन्स होते हैं जो पाचन सुधारते हैं और वजन कम करने में मददगार हैं. डिनर के लिए बेस्ट ऑप्शन.
Read more »
