किडनी हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है जो खून को साफ करता है और विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है। हालांकि आज कल लोग अनहेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो कर रहे हैं। इस कारण किडनी पर भी बुरा असर पड़ रहा है। इससे किडनी खराब होने का खतरा बढ़ गया है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। किडनी हमारे शरीर का अहम हिस्सा है। ये ब्लड को फिल्टर करने का काम करता है। साथ ही हमारे शरीर से जहारीले पदार्थों को बाहर निकालता है। इसका हेल्दी रहना बेहद जरूरी है। अगर किडनी सही तरीके से काम नहीं करेगी तो हमारे शरीर में कई दिक्कतें बढ़ सकती हैं। आज कल लोगों की अनहेल्दी लाइफस्टाइल और खराब खानपान के कारण किडनी पर भी बुरा असर पड़ रहा है। ऐसे में किडनी के डैमेज होने का खतरा भी बढ़ गया है। आपको बता दें कि किडनी डैमेज होने पर कुछ लक्षण हमारे शरीर में नजर आने लगते हैं। इन्हें पहचानना सबसे ज्यादा जरूरी है। वहीं कुछ लक्षण ऐसे भी हैं जो सिर्फ रात के समय या सोते समय ही नजर आते हैं। अगर इन्हें पहचान कर समय रहते इलाज करा लिया जाए तो जान बच सकती है। इससे आप अपनी किडनी को दोबारा हेल्दी बना सकते हैं। आज का हमारा लेख भी इसी विषय पर है। हम आपको कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं जो रात के समय ही नजर आते हैं। आइए उन लक्षणों के बारे में जानते हैं विस्तार से - पैरों में सूजन अगर रात में सोने से पहले आपको अपने पैरों पर सूजन नजर आए ताे समझ लें कि आपकी किडनी सही तरीके से काम नहीं कर पा रही है। कई बार सोकर उठने पर भी पैरों में सूजन बनी रहती है। इसका सीधा मतलब ये है कि आपके शरीर में पानी और सोडियम जमा हो रहा है। बार-बार पेशाब आना अगर आप रात में सोते कम और बार-बार वॉशरूम की ओर भागते हैं ताे ये भी किडनी डैमेज होने के लक्षणों में से एक है। जब आपकी किडनी खराब होने लगती है तब आपको बार-बार पेशाब करने जाना पड़ता है। ऐसे कंडीशन में बिना देर किए डॉक्टर के पास जाना सही रहेगा। प्यास लगना कई मामलों में किडनी खराब हाेने पर शरीर में पानी की कमी भी हाेने लगती है। ऐसे में आपको रात के समय बार-बार प्यास लगती है। अगर आप रात में हद से ज्यादा पानी पीते हैं तो इसे नजरअंदाज करने के बजाय सतर्क हो जाना चाहिए। ये किडनी की समस्या का संकेत हो सकता है। यह भी पढ़ें: हर सिरदर्द साधारण नहीं होता, डॉक्टर ने बताए क्या हैं Brain Tumor के खतरनाक संकेत सांस फूलना अगर रात के समय अचानक से सांस फूलने लगे तो समझ जाएं कि आपकी किडनी खराब हाे चुकी है। जब किडनी सही तरीके से काम नहीं कर पाती है तो सांस फूलने की समस्या हो सकती है। खुजली और रैशेज जब किडनी सही तरीके से काम करने में सक्षम नहीं होती है तो इससे हमारे शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं। इस कारण त्वचा पर खुजली और जलन की समस्या हो सकती है। अगर आपको छोटे-छोटे दाने भी निकल रहे हैं तो ये भी किडनी डैमेज होने का संकेत हो सकता है। किडनी को कैसे रखें हेल्दी ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखें। डायबिटीज को कंट्रोल करें। वजन मेंटेन रखें। रोजाना एक्सरसाइज करें। शरीर में पानी की कमी न हाेने दें। नमक कम खाएं। स्मोक से परहेज करें। यह भी पढ़ें: राज की बात है.
.. दही में चुपके से मिलाकर खा लें ये 4 चीजें, चर्बी ऐसे भागेगी जैसे चोरी पकड़ी गई हाे! Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Kidney Damage Symptoms Nighttime Kidney Signs Renal Health Kidney Disease Prevention Chronic Kidney Disease Healthy Kidney Tips Blood Filtration Toxin Removal Kidney Failure Health Tips
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
रात में हाई यूरिक एसिड बढ़ने पर नजर आते हैं ये संकेत, अनदेखी छोड़ तुरंत कराएं टेस्ट!अगर आपको रात को बार-बार पेशाब आता है तो यह डायबिटीज के अलावा हाई यूरिक एसिड का भी संकेत हो सकता है. जब शरीर में यूरिक एसिड बढ़ जाता है तो किडनी को इसे बाहर निकालने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है जिस वजह से बार-बार पेशाब आने लगता है. ऐसे में इस लक्षण को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. तुरंत आपको डॉक्टर के पास जाकर जरूरी टेस्ट करवाने चाहिए.
Read more »
20 रुपये के नोट पर RBI का बड़ा फैसला, होने वाला है ये बदलावRs 20 Currency Note: भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से घोषणा की गई है कि बाजार में जल्द 20 रुपये के नए करेंसी नोट आने वाले हैं.
Read more »
बिहार: सियासी बिसात पर आयोग की कुर्सी! महाचंद्र को सवर्ण तो शैलेंद्र को ST कमीशन, नाराज बलियावी को भी सौगातबिहार में आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए नीतीश सरकार सक्रिय हो गई है। सरकार ने कई आयोगों में नियुक्तियां की हैं।
Read more »
सुबह दिखते हैं किडनी स्टोन के ये 3 लक्षण, चीख-चीखकर करते हैं खतरे का इशाराKidney Stone Morning Symptoms: किडनी स्टोन एक आम समस्या है, हालांकि इसके लक्षण काफी दर्दनाक हो सकते हैं. किडनी स्टोन होने पर पीठ या पेट के निचले हिस्से में तेज दर्द, पेशाब में जलन, रुकावट, उल्टी, जी मिचलाना, जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं.
Read more »
शरीर के इन 5 हिस्सों में होता है दर्द, तो हो जाएं अलर्ट; समझ लें किडनी होने वाली है खराब!किडनी डैमेज होने पर पीठ में काफी दर्द होने लगता है. पीठ के दर्द की वजह से उठने-बैठने में दिक्कत आती है. अगर आपको पीठ में दर्द हो रहा है तो खुद से दवाई का सेवन ना करें अक्सर लोग पीठ दर्द के लिए बिना डॉक्टर की सलाह पर पेनकिलर का सेवन कर लेते हैं जो कि गलत है. पीठ दर्द होने पर आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए. यह किडनी डैमेज का बड़ा संकेत हो सकता है.
Read more »
सोते समय दिखें ये 6 लक्षण तो तुरंत भागें डॉक्टर के पास…वरना खराब हो सकती है किडनीहम सभी लोग दिनभर की थकान के बाद रात में सोने जाते हैं तो यही सोचते हैं कि बस अब एक चैन की नींद आ जाए, ताकि पूरे दिन की थकान उतर जाए. लेकिन जरा सोचिए अगर नींद ही आपको सबसे बड़े बीमारी का इशारा कर दे तो क्या होगा. दरअसल आज हम आपको 6 ऐसे संकेतों के बारे में बताएंगे जिससे ये पता चल जाएगा की आपकी किडनी स्वस्थ है कि नहीं.
Read more »
