दुबई में 'गल्फ फर्स्ट कमर्शियल ब्रोकर्स' नाम की एक ब्रोकरेज फर्म निवेशकों के लाखों दिरहम लेकर रातोंरात गायब हो गई। इस फर्म ने निवेशकों को फॉरेक्स में निवेश का लालच दिया था, जिनमें कई भारतीय भी शामिल हैं। केरल के कई प्रवासियों ने भी इस कंपनी में बड़ी रकम निवेश की...
नई दिल्ली: दुबई में एक ब्रोकरेज फर्म रातोंरात गायब हो गई। इस फर्म का नाम ' गल्फ फर्स्ट कमर्शियल ब्रोकर्स ' है। यह फर्म निवेशकों के लाखों दिरहम लेकर भाग गई है। पिछले महीने तक इस फर्म के दुबई के बिजनेस बे में कैपिटल गोल्डन टॉवर में दो ऑफिस थे। खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, यहां से लगभग 40 कर्मचारी निवेशकों को फॉरेक्स के ऑफर के लिए लगातार कॉल करते थे। अब दोनों ऑफिस खाली पड़े हैं। फर्श पर धूल जमी है, फोन के तार टूटे हुए हैं और निवेशकों के लाखों दिरहम बिना किसी स्पष्टीकरण के गायब हैं। इस घटना ने कई निवेशकों को मुश्किल में डाल दिया है। इनमें कई भारतीय भी हैं। केरल के प्रवासी मोहम्मद और फयाज पोयिल भी उनमें से एक हैं। उन्होंने गल्फ फर्स्ट कमर्शियल बैंकर्स में 75,000 डॉलर का निवेश किया था। पुलिस ने गल्फ फर्स्ट और सिग्मा-वन दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। जांच से पता चला है कि सिग्मा-वन कैपिटल दुबई वित्तीय सेवा प्राधिकरण या प्रतिभूति और जिंस प्राधिकरण से बिना अनुमति के काम कर रही थी।कैपिटल गोल्डन टॉवर के एक सुरक्षा गार्ड ने बताया कि फर्म के मैनेजमेंट ने चाबियां लौटा दीं। सब कुछ खाली कर दिया। ऐसे चले गए जैसे उन्हें जल्दी थी। उन्होंने यह भी कहा कि अब लोग रोजाना उनके बारे में पूछने आ रहे हैं।सिर्फ खाली ऑफिस और कॉल करने पर.
..केरल के प्रवासी मोहम्मद और फयाज पोयिल उन निवेशकों में शामिल हैं जो ठगे गए हैं। उन्होंने गल्फ फर्स्ट कमर्शियल ब्रोकर्स में मिलकर 75,000 डॉलर का निवेश किया था। पोयिल ने बताया कि वे जवाब ढूंढने आए थे, लेकिन वहां कुछ नहीं था, कोई नहीं था, सिर्फ खाली ऑफिस थे। उन्होंने हर नंबर पर कॉल किया। लेकिन, किसी ने जवाब नहीं दिया। ऐसा लग रहा था जैसे वे कभी थे ही नहीं।एक अन्य भारतीय निवेशक संजीव ने बताया कि गल्फ फर्स्ट कमर्शियल ब्रोकर्स ने ग्राहकों को सिग्मा-वन कैपिटल की ओर धकेला। यह एक अनियमित ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है। संजीव ने कहा कि ब्रोकरेज फर्म ने सुरक्षित रिटर्न की गारंटी दी और बार-बार निवेशकों को अपनी जीवनभर की बचत का निवेश करने के लिए मनाया।मोहम्मद ने बताया कि उन्होंने फर्म में 50,000 डॉलर का निवेश किया था। कंपनी के कर्मचारी गल्फ फर्स्ट और सिग्मा-वन के नामों का इस्तेमाल एक दूसरे के बदले करते थे। वे दावा करते थे कि दोनों एक ही ऑपरेशन हैं।फोन पर बातचीत के जरिए पैसा लगाने के लिए मनाया गयाज्यादातर निवेशकों ने बताया कि उन्हें सिर्फ फोन पर हुई बातचीत के जरिए फर्म में पैसा लगाने के लिए मनाया गया था। पोयिल ने याद करते हुए बताया कि उनके रिलेशनशिप मैनेजर ने उन्हें 1,000 डॉलर की शुरुआती जमा राशि करने के लिए मनाया था। समय के साथ उन पर और अधिक फंड जोड़ने का दबाव डाला गया। उन्हें आसान ट्रेडिंग और शुरुआती मुनाफे का लालच दिया गया।पुलिस ने गल्फ फर्स्ट और सिग्मा-वन दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। जांच में पता चला है कि सिग्मा-वन कैपिटल दुबई वित्तीय सेवा प्राधिकरण या प्रतिभूति और जिंस प्राधिकरण से बिना अनुमति के काम कर रही है। कंपनी ने दावा किया कि उसके पास कैरेबियाई देश सेंट लूसिया में रजिस्ट्रेशन है और मुसल्ला टॉवर में उसका एक ऑफिस है। लेकिन, ऐसा कोई ऑफिस वहां मौजूद नहीं है। जांच में यह भी पता चला कि कंपनी के वहां कभी काम करने का कोई रिकॉर्ड नहीं है।यह घोटाला यूएई में पहले हुए धोखाधड़ी के मामलों जैसा ही है। पहले भी कई लोगों ने डटएफएक्स और ईवीएम प्राइम जैसे संदिग्ध प्लेटफॉर्मों में लाखों रुपये गंवाए हैं। इन सभी धोखाधड़ी में एक बात समान थी कि सभी को कोल्ड कॉल के जरिए बढ़ावा दिया गया था। उनसे 'सुरक्षित ट्रेडिंग वातावरण' का वादा किया गया था। पीड़ितों ने क्रेडिट कार्ड से ज्यादा पैसे निकाल लिए या लोन ले लिया। लेकिन, बाद में उन्हें पता चला कि कंपनियों के दुबई ऑफिस काल्पनिक थे।
ब्रोकरेज फर्म रातोंरात गायब गल्फ फर्स्ट कमर्शियल ब्रोकर्स ब्रोकरेज फर्म पैसा लेकर फरार निवेशकों के डूबे पैसे दुबई ब्रोकर फर्म Gulf First Commercial Brokers Brokerage Firm Barrage With Money Investors Lost Money Dubai Broker Firm
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जंगल की इस तस्वीर में छिपा है एक सांप, अगर 10 सेकंड में आपने ढूंढ निकाला, तो कहलाएंगे चैंपियनये दिमागी पहेलियां न केवल मज़ेदार हैं, बल्कि यह पता लगाने का एक अनूठा अवसर भी प्रदान करती हैं कि हमारा दिमाग दृश्य जानकारी की व्याख्या कैसे करता है.
Read more »
भीगे हुए बादाम या भीगी हुई चिया सीड्स, सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद?ऐसे में अक्सर सवाल ये उठता है कि वजन घटाने के लिए सुबह खाली पेट भीगी हुई चिया सीड्स और बादाम में से कौन सा बेहतर है.
Read more »
सिर्फ 28 दिनों में रणदीप हुड्डा ने घटाया 18 किलो वजन, जानिए उनकी Fat to Fit जर्नीरणदीप हुड्डा ने महज 28 दिनों में घटाया 18 किलो वजन। जानिए कैसे हुई उनकी ज़िंदगी की ये सबसे चुनौतीपूर्ण बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन।
Read more »
कई गुणों से भरपूर है ये हरा पत्ता, खाली पेट सेवन है कई समस्याओं में मददगारकई गुणों से भरपूर है ये हरा पत्ता, खाली पेट सेवन है कई समस्याओं में मददगार
Read more »
ऑनलाइन पैसा कमाने के लिए यह 5 बेस्ट तरीके, रातोंरात पलट सकती है किस्मतhow to earn money online, ऑनलाइन पैसा कमाने के लिए यह 5 बेस्ट तरीके, रातोंरात पलट सकती है किस्मत, ऑनलाइन पैसे कैसे कमाए, earn money online
Read more »
झांसी DM का आदेश नहीं मान रहे ये अधिकारी,10:30 बजे तक खाली रही कुर्सीयूपी में डीएम का आदेश नहीं मान रहे ये अधिकारी,10 बजें नहीं, 10 बजकर 30 मिनट तक खाली रही कुर्सी
Read more »
