राणा सांगा जयंती- आगरा में करणी सेना का भूमि-पूजन: पुलिस ने मंगवाए 1200 हेलमेट- 1000 डंडे, ओकेंद्र राणा समे...

Notice Pasted At The House Of Karani Sena's Okendr News

राणा सांगा जयंती- आगरा में करणी सेना का भूमि-पूजन: पुलिस ने मंगवाए 1200 हेलमेट- 1000 डंडे, ओकेंद्र राणा समे...
AgraRana Sanga
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 140 sec. here
  • 6 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 66%
  • Publisher: 51%

Agra Rana Sanga Jayanti Notice pasted at the house of Karani Sena's Okendra Rana 12 april आगरा पुलिस 12 अप्रैल को कुबेरपुर गढ़ी रामी में राणा सांगा की जयंती कार्यक्रम को लेकर अलर्ट है। सनातन हिंदू महासभा के बैनर तले होने वाले कार्यक्रम को पुलिस ने अनुमति दे दी है। कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने थ्री लेयर सिक्योरिटी प्लान तैयार...

पुलिस ने मंगवाए 1200 हेलमेट- 1000 डंडे, ओकेंद्र राणा समेत 22 लोगों के घर पर नोटिससपा सांसद रामजी लाल सुमन के राणा सांगा को लेकर दिए गए बयान को लेकर आगरा में 12 अप्रैल को राणा सांगा की जयंती मनाई जा रही है। जंयती कार्यक्रम कुबेरपुर गढ़ी रामी में आयोजित होगा। गुरुवार को करणी सेना और क्षत्रिय समाज के लोगों ने रामी गढ़ी में भूमि पूजनसनातन हिंदू महासभा के बैनर तले होने वाले कार्यक्रम को पुलिस ने अनुमति दे दी है। वहीं आगरा पुलिस भी कार्यक्रम को लेकर अलर्ट मोड पर है। पुलिस ने थ्री लेयर सिक्योरिटी प्लान तैयार किया है। 1200 हेल्मेट और 1000 डंडे भी मंगवाए गए हैं। वहीं, सपा सांसद रामजीलाल सुमन के घर हमला करने वाले ओकेंद्र राणा और सोशल मीडिया पर उत्तेजित बयान देने वाले 22 लोगों के घर पर पुलिस ने नोटिस चस्पा किए हैं।गढ़ी रामी में क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.

राज शेखावत, वीर प्रताप समेत क्षत्रिय समाज के लोगों ने आज गुरुवार को कार्यक्रम स्थल पर विधि विधान से भूमि पूजन किया।इसके बाद सभी के साथ मिलकर तैयारियों की समीक्षा की गई। करणी सेना की ओर से बताया गया कि 12 अप्रैल को दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक कार्यक्रम चलेगा। कोई राजनीतिक मंच नहीं होगा। मंच पर केवल राणा सांगा की प्रतिमा होगी। करणी योद्धाओं का सम्मान किया जाएगा।करणी सेना ने गांव-गांव जाकर पीले चावल देकर आमंत्रित किया करणी सेना की तरफ से कार्यक्रम में देशभर से करीब 3 लाख लोगों के आने का दावा किया गया है। उनका कहना है कि पूरे देश में करणी सेना और अन्य संगठन जनसंपर्क में जुटे हैं। गांव-गांव जाकर लोगों को आमंत्रित कर पीले चावल दिए जा रहे हैं। सबको एक झंडा एक डंडा लाने के लिए कहा गया है।पुलिस पैकिंग खोलकर डंडे निकालती हुई डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि 12 अप्रैल के कार्यक्रम को लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जा रही है। करणी सेना लगातार आयोजन के लिए पोस्ट डाल रही थी। पोस्ट में डंडा, भाला, तलवार और लाइसेंसी हथियार लाने की अपील तक की जा रही है। भड़काऊ पोस्ट डालने वालों को चिन्हित किया गया है। सभी को नोटिस भेजे जा रहे हैं। कई अकाउंट ब्लाक कराए गए हैं। सिटी जोन में 12 अप्रैल को थ्री लेयर सिक्योरिटी होगी।सपा सांसद के घर के बाहर रहेगी पीएसी डीसीपी सिटी ने बताया कि आयोजन वाले दिन सपा सांसद रामजीलाल सुमन के घर के बाहर पुलिस और पीएसी रहेगी। दूसरे सुरक्षा घेरे में एमजी रोड बनाया गया है। ताकि कोई विरोध प्रदर्शन करने सपा सांसद के आवास तक नहीं आ सके। एसीपी हरीपर्वत आदित्य कुमार ने बताया कि हरीपर्वत पुलिस की टीम ने करणी सेना के ओकेंद्र राणा सहित 22 लोगों को चिन्हित किया था। सभी सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डाल रहे थे। 12 अप्रैल को आगरा में पहुंचने की अपील कर रहे थे। पुलिस टीम ने सभी के घर पहुंचकर बीएनएस की धारा 168 के नोटिस चस्पा किए हैं। ओकेंद्र के घर नोटिस चस्पा करने पुलिस भिवानी गई थी। ओकेंद्र घर पर नहीं मिला। पुलिस ने जिन्हें चिन्हित किया है उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की रूपरेखा भी तैयार की जा रही है।आगरा में युवती का दृश्यम स्टाइल में मर्डर: गर्लफ्रेंड को मारकर कुएं में फेंका, 5 दिन तक मिट्‌टी डाली; बदबू के लिए मरे जानवर फेंके ‘मैंने हत्या के बाद शव ठिकाने लगाने के लिए दृश्यम फिल्म देखी। फिर मुझे आइडिया आया। लाश को कुएं में छिपा देता हूं। फिर गांव के बाहर एक सूखे कुएं तक अंधेरे में घसीटते हुए ले गया। किसी को पता न चले कि इसलिए उस पर मिट्‌टी डालता था। मैं मरे हुए जानवरों को दिन में बोरी में भर लेता था। फिर रात होते ही कुएं में डाल देता था। ताकि उसकी बदबू से लोगों को लगे कि जानवर मरा है। मैंने लगातार 5 दिन तक मरे कुत्ते, गाय और अन्य जानवर डाले।’ ये कबूलनामा है आगरा में प्रेमिका फिजा की हत्या करने वाले भीम सेन का। जिसने 15 मार्च को गला दबाकर मार डाला था। मोबाइल लोकेशन के जरिए पुलिस ने बुधवार को आरोपी अरेस्ट कर जेल भेज दिया।8 जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट,ठनका से 22 मौतेंलखनऊ में भारी बारिश, घरों में घुसा पानीलगातार तीसरे दिन प्रदेश में सबसे गर्म रहा झांसीजैसलमेर में आज व कल सैंड स्टॉर्म की चेतावनी

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Agra Rana Sanga

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

राणा सांगा पर दिये बयान पर बवाल, आगरा में पुलिस और करणी सेना के बीच मारपीटराणा सांगा पर दिये बयान पर बवाल, आगरा में पुलिस और करणी सेना के बीच मारपीटपुलिस ने लाठीचार्ज कर करणी सेना के कार्यकर्ताओं को खदेड़ा. इस दौरान कई पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं है.
Read more »

राणा सांगा पर एक बयान और शुरू हो गया सियासी घमासान, जानिए मेवाड़ के राजा की कहानीराणा सांगा पर एक बयान और शुरू हो गया सियासी घमासान, जानिए मेवाड़ के राजा की कहानीRana Sanga Controversy: राणा सांगा पर आपत्तिजनक बयान, राजस्थान में सियासी घमासान | NDTV Xplainer
Read more »

सुमन 'गद्दार' वाले बयान पर अड़े, क्षत्रिय युवा ने राणा सांगा की जयंती की घोषणासुमन 'गद्दार' वाले बयान पर अड़े, क्षत्रिय युवा ने राणा सांगा की जयंती की घोषणासपा राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा राणा सांगा को गद्दार कहने के विवाद के बाद स्थिरता नहीं आई है। सुमन ने अपने बयान पर अड़े हुए हैं, जबकि क्षत्रिय करणी सेना के युवा नेता ओकेंद्र राणा ने राणा सांगा की जयंती मनाने की घोषणा की है।
Read more »

Rana Sanga Controversy में चल रही बयानबाजी में अब BSP सुप्रीमो Mayawati की एंट्री हो गईRana Sanga Controversy में चल रही बयानबाजी में अब BSP सुप्रीमो Mayawati की एंट्री हो गईRana Sanga Controversy: राणा सांगा विवाद में चल रही बयानबाजी में अब बसपा सुप्रीमो मायावती की भी एंट्री हो गई है। मायवती ने बहुचर्चित गेस्ट हाउस कांड का राग छेड़ दिया है.
Read more »

Rana Sanga Controversy: राणा सांगा को लेकर विवाद जारी, Agra में ABVP का सपा सांसद के खिलाफ प्रदर्शनRana Sanga Controversy: राणा सांगा को लेकर विवाद जारी, Agra में ABVP का सपा सांसद के खिलाफ प्रदर्शनRana Sanga Controversy: मेवाड़ के राजपूत शासक रहे राणा सांगा के मुद्दे पर आज फिर प्रदर्शन हुआ | आगरा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रदर्शन.
Read more »

करणी सेना का ऐलान- एक डंडा एक झंडा लेकर आएं: आगरा में राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- पिछली बार तैयारी से नहीं आ पा...करणी सेना का ऐलान- एक डंडा एक झंडा लेकर आएं: आगरा में राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- पिछली बार तैयारी से नहीं आ पा...राज्यसभा में सपा सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा राणा सांगा को गद्दार कहने के मामले में करणी सेना का विरोध थम नहीं रहा है। सांसद के घर पर हमला करने के बाद अब 12 अप्रैल को करणी सेना ने आगरा में राणा सांगा की जयंती
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:02:22