Maharashtra Navnirman Sena (MNS) Chief Raj Thackeray Update.
सोशल मीडिया वीडियो पोस्ट की मनाही; MNS चीफ की परमिशन बिना कुछ न कहेंमहाराष्ट्र में मराठी भाषा को लेकर विवाद के बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना चीफ राज ठाकरे ने मंगलवार को X पर पोस्ट किया। उन्होंने पार्टी सदस्यों को पूरे विवाद पर चुप्पी साधने का निर्देश दिया। राज ठाकरे ने पोस्ट में लिखा कि, यह एक स्पष्ट आदेश है। पार्टी के किसी भी सदस्य को अखबारों, न्यूज चैनलों या किसी भी डिजिटल मीडिया से कोई बात नहीं करनी है। न ही अपनी प्रतिक्रिया वाले वीडियो सोशल मीडिया पर डालने हैं। ऐसा करना पूरी तरह से मना है। और जिन्हें मीडिया से बातचीत की आधिकारिक जिम्मेदारी दी गई है, वे भी मेरी अनुमति लिए बिना, मुझसे पूछे बिना किसी भी प्रकार के मीडिया से बात नहीं करेंगे और सोशल मीडिया पर भी कुछ व्यक्त नहीं करेंगे।मराठी को लेकर विवाद के बीच ठाणे के भायंदर में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने मंगलवार को प्रदर्शन किया था। इस बीच महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और स्थानीय विधायक प्रताप बाबूराव सरनाईक वहां पहुंचे, इससे MNS कार्यकर्ता भड़के और उनका विरोध किया। इससे पहले मंगलवार सुबह पुलिस ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के ठाणे-पालघर प्रमुख अविनाश जाधव समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। जाधव के नेतृत्व में ये कार्यकर्ता ठाणे के भायंदर में व्यापारियों के विरोध प्रदर्शन के जवाब में एक रैली करने जा रहे थे। पुलिस ने इस रैली की परमिशन नहीं दी थी। भायंदर में ही 1 जुलाई को एक गुजराती दुकानदार को मराठी में बात न करने पर MNS कार्यकर्ताओं ने मारपीट की थी। इसके विरोध में व्यापारियों ने कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया था।MNS कार्यकर्ताओं ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल भी किया था, इसमें वीडियो में MNS कार्यकर्ता दुकानदार को थप्पड़ मारते दिखे। मुंबई के मीरा रोड इलाके का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें MNS कार्यकर्ताओं की गुजराती दुकानदार से मराठी न बोलने पर बहस हुई थी। कार्यकर्ता ने उससे कहा था कि तुमने मुझसे पूछा कि मराठी क्यों बोलनी चाहिए? जब तुम्हें परेशानी थी, तब तुम MNS ऑफिस आए थे।' दुकानदार ने जवाब में कहा था कि उसे नहीं पता था कि मराठी बोलना अब जरूरी हो गया है। इस पर एक कार्यकर्ता गाली देते हुए दुकानदार को धमकाता है कि उसे इस इलाके में कारोबार नहीं करने दिया जाएगा। बहस के दौरान दुकानदार से मारपीट की गई थी।उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने 'मराठी एकता' पर शनिवार यानी 5 जुलाई को मुंबई के वर्ली सभागार में 'मराठी विजय रैली' की थी। राज ठाकरे ने कहा था, 'चाहे गुजराती हो या कोई और, उसे मराठी आनी चाहिए, लेकिन अगर कोई मराठी नहीं बोलता तो उसे पीटने की जरूरत नहीं है, लेकिन अगर कोई बेकार का ड्रामा करता है तो आपको उसके कान के नीचे मारना चाहिए। अगर आप किसी को पीटते हैं, तो घटना का वीडियो न बनाएं।महाराष्ट्र में अप्रैल में 1 से 5वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए तीसरी भाषा के तौर पर हिंदी अनिवार्य की गई थी। ये फैसला राज्य के सभी मराठी और अंग्रेजी मीडियम स्कूलों पर लागू किया गया था। नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 के नए करिकुलम को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र में इन क्लासेज के लिए तीन भाषा की पॉलिसी लागू की गई थी। विवाद बढ़ने के बाद अपडेटेड गाइडलाइंस जारी की गई। मराठी और अंग्रेजी मीडियम में कक्षा 1 से 5वीं तक पढ़ने वाले स्टूडेंट्स तीसरी भाषा के तौर पर हिंदी के अलावा भी दूसरी भारतीय भाषाएं चुन सकते हैं। इसके लिए शर्त बस यह होगी कि एक क्लास के कम से कम 20 स्टूडेंट्स हिंदी से इतर दूसरी भाषा को चुनें। ऐसी स्थिति में स्कूल में दूसरी भाषा की टीचर भी अपॉइंट कराई जाएगी। अगर दूसरी भाषा चुनने वाले स्टूडेंट्स का नंबर 20 से कम है तो वह भाषा ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई जाएगी।ठाकरे को भाजपा सांसद निशिकांत की धमकी, कहा- बिहार-यूपी आओ पटक-पटक कर मारेंगे महाराष्ट्र के भाषा विवाद में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने 7 जुलाई को कहा, 'आप अपने घर महाराष्ट्र में अगर बहुत बड़े बॉस हो तो चलो बिहार, चलो यूपी, चलो तमिलनाडु, तुमको पटक-पटक कर मारेंगे।' उन्होंने न्यूज एजेंसी ANI से कहा, 'अगर आपमें ज्यादा हिम्मत है, आप हिंदी भाषी को मारते हैं तो उर्दू भाषी, तमिल, तेलुगु को भी मारो। आप ये घटिया हरकत कर रहे हो।टोल प्लाजा पर XUV पुलिस की गाड़ी से टकराई; AIIMS दिल्ली लेकर गए परिजनझोपड़ियों में रहने वाले मजदूर, खातों से लाखों का लेनदेन:हरियाणा में CET एग्जाम की डेटशीट का ऐलान:दादरी में भारी बारिश से मकान गिराचंडीगढ़ में बुधवार को बारिश ने फिर दी दस्तकराजसमंद में बादल छाए, बारिश के आसारचित्तौड़गढ़ में 2 दिन से नहीं हुई बारिशलखनऊ में बारिश का यलो अलर्ट.
सोशल मीडिया वीडियो पोस्ट की मनाही; MNS चीफ की परमिशन बिना कुछ न कहेंमहाराष्ट्र में मराठी भाषा को लेकर विवाद के बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना चीफ राज ठाकरे ने मंगलवार को X पर पोस्ट किया। उन्होंने पार्टी सदस्यों को पूरे विवाद पर चुप्पी साधने का निर्देश दिया। राज ठाकरे ने पोस्ट में लिखा कि, यह एक स्पष्ट आदेश है। पार्टी के किसी भी सदस्य को अखबारों, न्यूज चैनलों या किसी भी डिजिटल मीडिया से कोई बात नहीं करनी है। न ही अपनी प्रतिक्रिया वाले वीडियो सोशल मीडिया पर डालने हैं। ऐसा करना पूरी तरह से मना है। और जिन्हें मीडिया से बातचीत की आधिकारिक जिम्मेदारी दी गई है, वे भी मेरी अनुमति लिए बिना, मुझसे पूछे बिना किसी भी प्रकार के मीडिया से बात नहीं करेंगे और सोशल मीडिया पर भी कुछ व्यक्त नहीं करेंगे।मराठी को लेकर विवाद के बीच ठाणे के भायंदर में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने मंगलवार को प्रदर्शन किया था। इस बीच महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और स्थानीय विधायक प्रताप बाबूराव सरनाईक वहां पहुंचे, इससे MNS कार्यकर्ता भड़के और उनका विरोध किया। इससे पहले मंगलवार सुबह पुलिस ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के ठाणे-पालघर प्रमुख अविनाश जाधव समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। जाधव के नेतृत्व में ये कार्यकर्ता ठाणे के भायंदर में व्यापारियों के विरोध प्रदर्शन के जवाब में एक रैली करने जा रहे थे। पुलिस ने इस रैली की परमिशन नहीं दी थी। भायंदर में ही 1 जुलाई को एक गुजराती दुकानदार को मराठी में बात न करने पर MNS कार्यकर्ताओं ने मारपीट की थी। इसके विरोध में व्यापारियों ने कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया था।MNS कार्यकर्ताओं ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल भी किया था, इसमें वीडियो में MNS कार्यकर्ता दुकानदार को थप्पड़ मारते दिखे। मुंबई के मीरा रोड इलाके का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें MNS कार्यकर्ताओं की गुजराती दुकानदार से मराठी न बोलने पर बहस हुई थी। कार्यकर्ता ने उससे कहा था कि तुमने मुझसे पूछा कि मराठी क्यों बोलनी चाहिए? जब तुम्हें परेशानी थी, तब तुम MNS ऑफिस आए थे।' दुकानदार ने जवाब में कहा था कि उसे नहीं पता था कि मराठी बोलना अब जरूरी हो गया है। इस पर एक कार्यकर्ता गाली देते हुए दुकानदार को धमकाता है कि उसे इस इलाके में कारोबार नहीं करने दिया जाएगा। बहस के दौरान दुकानदार से मारपीट की गई थी।उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने 'मराठी एकता' पर शनिवार यानी 5 जुलाई को मुंबई के वर्ली सभागार में 'मराठी विजय रैली' की थी। राज ठाकरे ने कहा था, 'चाहे गुजराती हो या कोई और, उसे मराठी आनी चाहिए, लेकिन अगर कोई मराठी नहीं बोलता तो उसे पीटने की जरूरत नहीं है, लेकिन अगर कोई बेकार का ड्रामा करता है तो आपको उसके कान के नीचे मारना चाहिए। अगर आप किसी को पीटते हैं, तो घटना का वीडियो न बनाएं।महाराष्ट्र में अप्रैल में 1 से 5वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए तीसरी भाषा के तौर पर हिंदी अनिवार्य की गई थी। ये फैसला राज्य के सभी मराठी और अंग्रेजी मीडियम स्कूलों पर लागू किया गया था। नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 के नए करिकुलम को ध्यान में रखते हुए महाराष्ट्र में इन क्लासेज के लिए तीन भाषा की पॉलिसी लागू की गई थी। विवाद बढ़ने के बाद अपडेटेड गाइडलाइंस जारी की गई। मराठी और अंग्रेजी मीडियम में कक्षा 1 से 5वीं तक पढ़ने वाले स्टूडेंट्स तीसरी भाषा के तौर पर हिंदी के अलावा भी दूसरी भारतीय भाषाएं चुन सकते हैं। इसके लिए शर्त बस यह होगी कि एक क्लास के कम से कम 20 स्टूडेंट्स हिंदी से इतर दूसरी भाषा को चुनें। ऐसी स्थिति में स्कूल में दूसरी भाषा की टीचर भी अपॉइंट कराई जाएगी। अगर दूसरी भाषा चुनने वाले स्टूडेंट्स का नंबर 20 से कम है तो वह भाषा ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई जाएगी।ठाकरे को भाजपा सांसद निशिकांत की धमकी, कहा- बिहार-यूपी आओ पटक-पटक कर मारेंगे महाराष्ट्र के भाषा विवाद में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने 7 जुलाई को कहा, 'आप अपने घर महाराष्ट्र में अगर बहुत बड़े बॉस हो तो चलो बिहार, चलो यूपी, चलो तमिलनाडु, तुमको पटक-पटक कर मारेंगे।' उन्होंने न्यूज एजेंसी ANI से कहा, 'अगर आपमें ज्यादा हिम्मत है, आप हिंदी भाषी को मारते हैं तो उर्दू भाषी, तमिल, तेलुगु को भी मारो। आप ये घटिया हरकत कर रहे हो।टोल प्लाजा पर XUV पुलिस की गाड़ी से टकराई; AIIMS दिल्ली लेकर गए परिजनझोपड़ियों में रहने वाले मजदूर, खातों से लाखों का लेनदेन:हरियाणा में CET एग्जाम की डेटशीट का ऐलान:दादरी में भारी बारिश से मकान गिराचंडीगढ़ में बुधवार को बारिश ने फिर दी दस्तकराजसमंद में बादल छाए, बारिश के आसारचित्तौड़गढ़ में 2 दिन से नहीं हुई बारिशलखनऊ में बारिश का यलो अलर्ट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
लड़के से लड़की बनी अनाया बांगर ने BCCI और ICC से क्या मांग लिया? 8 पेज का लंबा-चौड़ा पोस्ट लिख बताई सच्चाईसंजय बांगर की बेटी अनाया बांगर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा है। इस पोस्ट में अनाया बांगर ने बीसीसीआई और आईसीसी से एक बड़ी मांग कर दी है।
Read more »
करीना कपूर की न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया नॉन-वेज खाने का सही तरीका, आप भी जान लीजिएकरीना कपूर की न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर अक्सर सोशल मीडिया पर हेल्थ से जुड़ी पोस्ट और वीडियो शेयर करती रहती हैं.
Read more »
उद्धव और राज ठाकरे मराठी मुद्दे पर दिखा रहे बनावटी चिंता : भाजपा विधायक अमित साटमउद्धव और राज ठाकरे मराठी मुद्दे पर दिखा रहे बनावटी चिंता : भाजपा विधायक अमित साटम
Read more »
जब ताज पर अटैक हुआ था तब आपके योद्धा कहां थे... मराठी भाषा विवाद पर एक्स मरीन कमांडो ने राज ठाकरे पर उठाए सवालमहाराष्ट्र में जारी भाषा विवाद के बीच उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे करीब 20 साल बाद एक मंच पर नजर आए। इस दौरान राज ठाकरे ने कहा कि सिर्फ महाराष्ट्र और मराठी हमारे लिए एजेंडा है। वहीं मराठी भाषा विवाद पर 26/11 के नायक प्रवीण तेवतिया ने रिएक्ट किया है, जानिए राज ठाकरे को लेकर उन्होंने क्या...
Read more »
'मैं महाराष्ट्र में मराठी, लेकिन भारत में...', भाषा विवाद के बीच बाल ठाकरे का पुराना वीडियो वायरलमहाराष्ट्र में मराठी और हिंदी भाषा विवाद के बीच शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में बाल ठाकरे कहते हैं कि महाराष्ट्र में वे मराठी हो सकते हैं लेकिन भारत में हिंदू हैं। यह वीडियो उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे द्वारा मराठी भाषा को लेकर सत्ताधारी गठबंधन के खिलाफ बहस छेड़ने के समय सामने आया...
Read more »
मराठी भाषा विवाद-ठाणे में राज ठाकरे की पार्टी का प्रदर्शन: मंत्री सरनाईक के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं का विरो...Maharashtra Mumbai Marathi Hindi Controversy Update.
Read more »
