RD Burman And Raj Kapoor Song : रणधीर कपूर के अच्छे दोस्त होने के बावजूद दिग्गज संगीतकार आरडी बर्मन ने उनके पिता राज कपूर के लिए संगीत तैयार करने से इनकार कर दिया था. जब रणधीर कपूर ने उनसे काफी अनुरोध किया, तो पंचम दा बोले कि वे सामान्य लोगों के लिए म्यूजिक कंपोज करते हैं.
नई दिल्ली: रणधीर कपूर ने गिनी-चुनी फिल्मों में काम किया था. उन्होंने निर्देशक के तौर पर फिल्म ‘धरम करम’ से डेब्यू किया था. इस फिल्म का संगीत तैयार करने का जिम्मा आरडी बर्मन को मिला था, जो रणधीर कपूर के पक्के दोस्त थे और कपूर परिवार के करीबी भी, लेकिन जब राज कपूर के लिए संगीत कंपोज करने की बात आई, तो पंजम दा ने हाथ पीछे खींच लिए.
दरअसल, रणधीर कपूर ने जब पंचम दा को कमरे में जाकर राज कपूर को ट्यून सुनाने की गुजारिश की, तो यह बात दिग्गज संगीतकार को पसंद नहीं आई. न्यूज18 इंग्लिश की रिपोर्ट के अनुसार, पंचम दा नाराज हो गए और रणधीर कपूर से कहा, ‘डब्बू तुमने नहीं बताया था कि मुझे राज कपूर के सामने ट्यून बजानी है. अगर तुमने पहले बता दिया होता, तो मैं फिल्म साइन नहीं करता.’ आरडी बर्मन ने ऐसा क्यों कहा था? अगर खबरों की मानें, तो पंजम दा का गुरु दत्त के साथ काम करने का अनुभव खराब था और सुना था कि राज कपूर के साथ काम करना भी मुश्किल होता था. पंचम दा ने बताया था कि गुरु दत्त ने उन्हें पागल कर दिया था. वे कई धुन सुनने के बाद एक ट्यून चुनते थे, लेकिन अगली मीटिंग में अपना मन बदल लेते थे और पंचम दा से कहते थे कि कुछ नया लेकर आओ. इससे वे दुविधा में पड़ जाते थे कि आखिर गुरु दत्त चाहते क्या हैं? आरडी बर्मन और रणधीर कपूर करीबी दोस्त थे. आरडी बर्मन को लगता था कि जब धुन चुनने की बात आती है, तो राज कपूर के साथ भी काम करना मुश्किल होता है. इसलिए, जब रणधीर ने पिता के लिए कोई धुन तैयार करने के लिए कहा, तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया. रणधीर ने उनसे इसकी वजह जानने की कोशिश की और कहा कि राज कपूर काफी क्रिएटिव हैं, लेकिन पंचम दा ने कहा कि वे पहले भी क्रिएटिव लोगों के साथ काम कर चुके हैं और जानते हैं कि यह कितना मुश्किल होता है. वे सिर्फ सामान्य लोगों के साथ काम करना चाहते हैं. बिना लीरिक्स के तैयार किया खूबसूरत संगीत रणधीर कपूर के काफी अनुरोध के बाद पंचम दा धुन तैयार करने को राजी हो गए, लेकिन वे राज कपूर से मिलने से पहले काफी घबराए हुए थे. राज कपूर शंकर-जयकिशन के काम को पसंद करते थे, लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के फैन नहीं थे. आरडी बर्मन ने फिर मशहूर गाने ‘एक दिन बिक जाएगा माटी के मोल’ के लिए संगीत रचा, हालांकि तब तक गाने के लीरिक्स तैयार नहीं हुए थे. आरडी बर्मन ने रचे थे यादगार गाने हैरानी की बात यह है कि राज कपूर को पहली बार में ही धुन पसंद आ गई और पूरे विश्वास के साथ कहा कि गाना हिट रहेगा. वे धुन सुनकर ही बता सकते थे कि क्या हिट होगा और क्या नहीं. आरडी बर्मन ने कपूर परिवार के साथ खूब काम किया था. उन्होंने शशि कपूर के लिए फिल्म ‘शान’ और ‘प्यार का मौसम’ के गाने कंपोज किए थे. उन्होंने रणधीर कपूर के साथ फिल्म ‘जवानी दीवानी’ और ‘धरम करम’ में काम किया था. पंचम दा ने ऋषि कपूर की 17 फिल्मों के लिए कई आइकॉनिक गाने क्रिएट किए थे. इनमें ‘खेल खेल में’ और ‘हम किसी से कम नहीं’ जैसी फिल्में शामिल हैं, जिनमें ‘खुल्लम खुल्ला प्यार करेंगे’ और ‘तू तू है वही’ जैसे गाने भी हैं. आरडी बर्मन ने 1994 में अंतिम सांस ली थी.
Raj Kapoor Randhir Kapoor Raj Kapoor Songs Raj Kapoor Songs Raj Kapoor Movies RD Burman Music RD Burman Songs Pancham Da रणधीर कपूर राज कपूर पंचम दा आरडी बर्मन
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कमला हैरिस के साथ दूसरे प्रेसिडेंशियल डिबेट से ट्रंप का इनकारनवंबर में होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव से पहले प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार कमला हैरिस से दूसरा प्रेसिडेंशियल डिबेट करने की संभावना से डोनाल्ड ट्रंप ने इनकार किया है.
Read more »
'बिन्नी एंड फैमिली' से विशाल मिश्रा का गाना लॉन्च करेंगे अभिषेक बनर्जी, अमर कौशिक'बिन्नी एंड फैमिली' से विशाल मिश्रा का गाना लॉन्च करेंगे अभिषेक बनर्जी, अमर कौशिक
Read more »
Triptii Dimri: नीले लहंगे में छाईं तृप्ति डिमरी, अभिनेत्री ने खुद को बताया माधुरी दीक्षित की फैनफिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला' का दूसरा गाना 'मेरे महबूब' रिलीज हो चुका है। सोमवार को इस गाने जारी करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
Read more »
सचिन-जिगर ने 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' से अपना गाना 'मेरे महबूब' किया रिलीजसचिन-जिगर ने 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' से अपना गाना 'मेरे महबूब' किया रिलीज
Read more »
टीवी की इस एक्ट्रेस का भोजपुरी में बज रहा डंका, अपनी कातिल अदाओं से पवन सिंह को बनाया घायलमनोरंजन | भोजपुरी सिनेमा: Garima Parihar-Pawan Singh: छोटे पर्दे से लोगों के दिलों पर राज करने वाली गरिमा परिहार का पवन सिंह के साथ गाना 'बिंदिया लिलार' वायरल हो रहा है.
Read more »
क्यों Raj Kapoor के लिए गाना कंपोज करने से RD Burman ने किया था इनकारRD Burman अपने दौर के जहां दिग्गज कंपोजर हुआ करते थे वहीं राज कपूर सिनेमा के सुपरस्टार। राज कपूर ने बड़ी-बड़ी फिल्मों का निर्माण निर्देशन और अभिनय किया। उन्होंने कई शानदार गायकों और संगीतकारों के साथ काम किया लेकिन जब बात आरडी बर्मन की आई तो कंपोजर ने उनके साथ काम करने से साफ इनकार कर दिया। जानिए इसकी...
Read more »
