राज्यसभा में आया वो प्रस्ताव… उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अचानक इस्तीफा क्यों दिया? टाइमलाइन से पूरा माजरा ...

Why Dhankhar Resigned News

राज्यसभा में आया वो प्रस्ताव… उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अचानक इस्तीफा क्यों दिया? टाइमलाइन से पूरा माजरा ...
Why Jagdeep Dhankhar ResignWhy Vice President ResignedWhy Did Dhankhar Resign In Hindi
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 85 sec. here
  • 17 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 86%
  • Publisher: 51%

Why Vice President Resigned: संसद का मानसून सत्र शुरू होते ही भारतीय राजनीति में एक असाधारण मोड़ आया. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अचानक अपना इस्तीफा दे दिया. धनखड़ का इस्तीफा यूं तो ‘स्वास्थ्य कारणों’ की आड़ में आया, लेकिन इसके पीछे की घटनाओं का सिलसिला बताता है कि सत्ता के गलियारों में कुछ बहुत असहज घटा है.

सूत्रों के मुताबिक, असली फसाद एक जज के खिलाफ प्रस्ताव से शुरू हुआ. यह प्रस्ताव राज्यसभा में लाया गया और धनखड़ ने बतौर सभापति इसे स्वीकार करते हुए इसकी घोषणा कर दी. यही वह पल था जब केंद्र सरकार चौंक गई.

दरअसल, सरकार को इस प्रस्ताव के बारे में कोई पूर्व सूचना नहीं थी. आमतौर पर ऐसी संवेदनशील कार्यवाहियों में सरकार और सभापति के बीच समन्वय होता है. लेकिन इस बार, धनखड़ ने यह कदम सरकार से हटकर उठाया. बिना किसी जानकारी के. सरकार का प्लान था कि यह प्रस्ताव लोकसभा में लाया जाएगा, विपक्ष को साथ लेकर. लेकिन धनखड़ की इस घोषणा से पूरा समीकरण बिगड़ गया. NDTV रिपोर्ट के अनुसार, आनन-फानन में प्रधानमंत्री कार्यालय सक्रिय हुआ. वरिष्ठ मंत्रियों की बंद कमरे में बैठकें शुरू हुईं, रक्षा मंत्री के कक्ष को अस्थायी युद्धकक्ष बना दिया गया. राज्यसभा के सांसदों को समूहों में बुलाया गया, उनसे गोपनीयता की शपथ लेकर प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कराए गए. इसके बाद, वरिष्ठ नेताओं ने सांसदों को बताना शुरू किया कि कैसे उपराष्ट्रपति पिछले कुछ समय से बार-बार ‘सीमा पार’ कर रहे थे. कभी सरकार की नीतियों पर सवाल, कभी विपक्ष को विशेष महत्व. यह नाराजगी धीरे-धीरे जमा होती गई और इस प्रस्ताव की घटना आखिरी बिंदु बन गई. फिर जगदीप धनखड़ को बुलाया गया. बातचीत हुई. लेकिन तब तक वह निर्णय ले चुके थे. उन्होंने राष्ट्रपति को त्यागपत्र सौंप दिया. विपक्ष ने इस घटनाक्रम को राजनीतिक हथियार की तरह इस्तेमाल किया. कांग्रेस ने कहा कि यह सिर्फ स्वास्थ्य कारण नहीं, बल्कि सत्ता के दबाव में लिया गया फैसला है. वहीं शिवसेना जैसी सहयोगी पार्टियों ने भी कांग्रेस की बयानबाजी पर सवाल उठाए, याद दिलाया कि खुद विपक्ष ने कभी धनखड़ पर पक्षपात का आरोप लगाकर उन्हें हटाने की मांग की थी. भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि विपक्ष को इस मुद्दे को अनावश्यक रूप से राजनीतिक रंग नहीं देना चाहिए. पार्टी सांसदों ने यह भी कहा कि धनखड़ अगर संवैधानिक दायरे में रहते, तो यह नौबत नहीं आती. अब जब राष्ट्रपति ने त्यागपत्र स्वीकार कर लिया है, तो चुनाव आयोग को जानकारी दी जाएगी. इसके बाद उपराष्ट्रपति पद के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

Why Jagdeep Dhankhar Resign Why Vice President Resigned Why Did Dhankhar Resign In Hindi Why Jagdeep Dhankhar Resigned In Hindi Jagdeep Dhankhar Vice President Resigns Jagdeep Dhankhar Latest News Jagdeep Dhankhar Resignation Reason जगदीप धनखड़ का इस्तीफा जगदीप धनखड़ जगदीप धनखड़ ने इस्तीफा क्यों दिया News About जगदीप धनखड़ उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इस्तीफा उपराष्ट्रपति का इस्तीफा उपराष्ट्रपति

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

जगदीप धनखड़ तीसरे उपराष्ट्रपति जिन्होंने कार्यकाल पूरा किए बिना इस्तीफा दियाजगदीप धनखड़ तीसरे उपराष्ट्रपति जिन्होंने कार्यकाल पूरा किए बिना इस्तीफा दियाजगदीप धनखड़ तीसरे उपराष्ट्रपति जिन्होंने कार्यकाल पूरा किए बिना इस्तीफा दिया, इसके पहले कौन-कौन
Read more »

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अचानक पद से इस्तीफा दिया, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का दिया हवालाउपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अचानक पद से इस्तीफा दिया, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का दिया हवालाएक दिन पहले ही रविवार को धनखड़ ने कहा था कि उन्हें उम्मीद है संसद का मॉनसून सत्र काफी उपयोगी साबित होगा और सभी सांसदों का उन्हें सहयोग मिलेगा। ऐसे में धनखड़े के अचानक इस्तीफा देने पर कई तरह की चर्चाओं शुरू हो गई हैं।
Read more »

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने दिया इस्तीफा, क्या था पीछे का राज?उपराष्ट्रपति धनखड़ ने दिया इस्तीफा, क्या था पीछे का राज?उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दे दिया है। लेकिन विपक्षी नेताओं ने इसकी वजह पर सवाल उठाए हैं और कुछ गहरे राजनीतिक कारणों का संकेत दिया है।
Read more »

जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफ़ा देने से ठीक पहले क्या-क्या किया?जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफ़ा देने से ठीक पहले क्या-क्या किया?सोमवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अचानक इस्तीफा दिया. आइए जानते हैं कल दिन भर उन्होंने क्या क्या किया
Read more »

जगदीप धनखड़: उपराष्ट्रपति ने अचानक दिया इस्तीफ़ा, जानिए अब क्या होगा?जगदीप धनखड़: उपराष्ट्रपति ने अचानक दिया इस्तीफ़ा, जानिए अब क्या होगा?जब भारत में उपराष्ट्रपति अचानक इस्तीफ़ा दे दें तो नया उपराष्ट्रपति कैसे चुना जाता है और तब तक उनका काम कौन देखता है?
Read more »

अरे, शहीद करवाओगे क्‍या... जगदीप धनखड़ के इस्‍तीफे पर गोरखपुर सांसद रवि किशन ने ये क्‍या कह दियाअरे, शहीद करवाओगे क्‍या... जगदीप धनखड़ के इस्‍तीफे पर गोरखपुर सांसद रवि किशन ने ये क्‍या कह दियाउपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया, जिससे देश की राजनीति में हलचल मच गई। उनके इस्तीफे के कारणों पर अटकलें लगाई जा रही हैं।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 10:38:12