ruckus in rajya sabha over bundle of notes know what clarification abhishek manu singhvi gave: राज्यसभा में आज नोटों की गड्डी को लेकर जमकर हंगामा हुआ. इसे लेकर आज जगदीप धनखड़ खुद सामने आए.
राज्यसभा में आज नोटों की गड्डी को लेकर जमकर हंगामा हुआ. इसे लेकर आज जगदीप धनखड़ खुद सामने आए. अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि वे खुद चाहते हैं कि इस मामले की जांच हो.राज्यसभा में आज नोटों की गड्डी को लेकर जमकर हंगामा हुआ.
इस मामले को लेकर आज जगदीप धनखड़ खुद सामने लेकर आए. उन्होंने सांसदों के सामने कहा कि गुरुवार को सदन के अंदर नोटों की गड्डी मिली है. उन्होंने कहा कि ये नोट सीट 222 पर प्राप्त हुए. ये सीट कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी को मिली है. सभापति का कहना है कि गुरुवार को जब सदन की कार्यवाही खत्म हुई तब नियमित सुरक्षा जांच के बाद सीट नंबर 222 के नीचे से नोटों की गड्डी मिली. इस सीट का उपयोग अभिषेक मनु सिंघवी करते हैं. उन्होंने कहा कि ये मामला काफी गंभीर है. ऐसे में ये सुनिश्चित किया जाएगा कि मामले की गहन जांच की जाए.कांग्रेस सांसद अभिषेक सिंघवी का कहना है कि ये सब एक मजाक की तरह है. मैं जब भी संसद जाता हूं तो केवल 500 रुपये का नोट साथ ले जाता हूं. उन्होंने कहा कि गुरुवार को मैंने दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर संसद प्रवेश किया था. इसके बाद 1 बजे कैंटीन चला गया. 1.30 बजे तक वे वहीं पर रहे. इसके बाद वे घर लौट गए. कांग्रेस नेता ने कहा कि आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद है. उन्होंने कहा कि 3 मिनट मैं संसद में रहा. ये आरोप बिना बात के लगाए गए हैं. सांसद ने कहा कि ये सब राजनीति की तरह है. उन्होंने कहा कि वे खुद ये चाहते हैं कि इसकी गहन जांच हो. इसकी पूरी सच्चाई सामने आनी चाहिए.कांग्रेस ने नोट कांड पर जेपीसी गठित करने की डिमांड रखी है. उन्होंने कहा कि पूरा मामला अदाणी केस ध्यान भटकाने को लेकर किया गया है. कांग्रेस नेता जयराम रमेश इस मामले को लेकर सभापति से मिले. वहीं राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने सभापति धनखड़ को जवाब देते हुए कहा कि अगर मामले की जांच चल रही थी तो सभापति को सांसद का नाम नहीं लेना चाहिए.संसद में नोट लेकर जाने पर किसी तरह के नियम नहीं है. कौन कितने रुपये संसद के अंदर लेकर जा सकता है, इस पर किसी तरह की कोई सीमा तय नहीं की गई है. कई सांसद डिजिटल पेमेंट किया करते हैं. कुछ केवल नकदी का प्रयोग करते हैं. ऐसे में वे संसद के अंदर पैसे लेकर पहुंचते हैं. कई सांसद संसद में बैंक की ब्रांच से पैसे निकाल कर सदन में लाते हैं.सिंघवी के मामले में जांच दिल्ली पुलिस करने वाली है या कोई और एजेंसी, ये सभापति जगदीप धनखड़ तय करेंगे. इस बात की जांच होगी कि क्या ये पैसे सिंघवी के थे, या किसी और ने इसे दे रखा है.
Abhishek Manu Singhvi Newsnation Newsnationlatestnews
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
विपक्षी नेताओं को संभल जाने से यूपी पुलिस ने रोका, संसद के दोनों सदनों में हंगामासंसद में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी दलों के सदस्यों ने संभल हिंसा के मुद्दे को उठाने की कोशिश की,लोकसभा और राज्यसभा में इसे लेकर जमकर हंगामा देखने को मिला.
Read more »
Parliament BREAKING: Rajya Sabha में Abhishek Manu Singhvi की सीट से मिले नोट, मचा हंगामाParliament Winter Session: राज्यसभा में कांग्रेस के सांसद अभिषेक मनु सिंघवी की सीट से नोटों की गड्डी मिलने का मामला सामने आया है. दरअसल राज्यसभा में कल सुरक्षा अधिकारियों को जांच के दौरान अभिषेक मनु सिंघवी की सीट के नीचे से नोटों की गड्डी मिली थी. इस मामले पर आज राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ.
Read more »
राज्यसभा में नोटों की गड्डी मिलने पर कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने दी सफाई, बोले- 'मैं सिर्फ 500 रुपये...'Abhishek Manu Singhvi: राज्यसभा में कांग्रेस की बेंच से नोटों की गड्डी मिलने के मामले ने तूल पकड़ लिया है. जिसे लेकर अब खुद कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने सफाई दी है.
Read more »
Rajya Sabha में नोटों की गड्डी मिलने को लेकर इन बड़े नेताओं ने ये कहाParliament Winter Session: राज्यसभा में कांग्रेस के सांसद अभिषेक मनु सिंघवी की सीट से नोटों की गड्डी मिलने का मामला सामने आया है. दरअसल राज्यसभा में कल सुरक्षा अधिकारियों को जांच के दौरान अभिषेक मनु सिंघवी की सीट के नीचे से नोटों की गड्डी मिली थी. इस मामले पर आज राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ.
Read more »
Rajya Sabha में Abhishek Manu Singhvi की सीट पर कहां से आए नोट, होगी High Level जांचParliament Winter Session: राज्यसभा में कांग्रेस के सांसद अभिषेक मनु सिंघवी की सीट से नोटों की गड्डी मिलने का मामला सामने आया है. दरअसल राज्यसभा में कल सुरक्षा अधिकारियों को जांच के दौरान अभिषेक मनु सिंघवी की सीट के नीचे से नोटों की गड्डी मिली थी. इस मामले पर आज राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ.
Read more »
क्या नोटों की गड्डी मिलने पर अभिषेक मनु सिंघवी पर होगी कार्रवाई? जानिए संसद में नोट ले जाने को लेकर क्या हैं नियमParliament Session राज्यसभा में नोटों की गड्डी मिलने के मामले में आज खूब हंगामा हुआ। सभापति दगदीप धनखड़ ने कहा कि गुरुवार को जब सदन की कार्यवाही खत्म हुई तब नियमित सुरक्षा जांच के बाद सीट नंबर 222 के नीचे नोटों की गड्डी मिली। ये सीट कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी की है। क्या सिंघवी पर कार्रवाई होगी और इस पर नियम क्या है आईए जानते...
Read more »
