राजू सिंह: न्यू ईयर पार्टी में ठांय-ठांय, मर्डर-किडनैपिंग में रहे आरोपी, अब किस्मत खुली तो बन गए मंत्री

Bihar Politics News

राजू सिंह: न्यू ईयर पार्टी में ठांय-ठांय, मर्डर-किडनैपिंग में रहे आरोपी, अब किस्मत खुली तो बन गए मंत्री
Bihar NewsRaju Kumar SinghBihar Cabinet Expansion
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 218 sec. here
  • 27 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 168%
  • Publisher: 51%

Raju Kumar Singh: बिहार चुनाव से पहले नीतीश कैबिनेट का विस्तार हुआ. आज भाजपा कोटे से 7 नए मंत्री शामिल हुए. विवादित छवि वाले राजू सिंह पहली बार मंत्री बने हैं. राजू सिंह पर हत्या, किडनैपिंग जैसे कई आरोप हैं. चलिए उनके बारे में जानते हैं.

Raju Kumar Singh : बिहार चुनाव से पहले नीतीश की कैबिनेट पूरी हो गई. नए मंत्रियों के शपथ के साथ ही कैबिनेट विस्तार हो गया. भाजपा कोटे से आज 7 चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिली. अब बिहार मंत्रिमंडल का 36 वाला कोटा फुल हो गया.

आज मंत्री पद की शपथ लेने वालों में वैसे तो सात नाम हैं, मगर एक की चर्चा सबसे अधिक है. यह वह नाम है, जिससे भाजपा बैकफुट पर जा सकती है. जी हां, वह नाम है- राजू कुमार सिंह. साहेबगंज के रसूखदार विधायक. राजू सिंह और विवाद का चोली-दामन का साथ रहा है. सियासत में राजू सिंह आगे-आगे तो कांड पीछे-पीछे चलते आ रहे हैं. कभी किडनैपिंग तो कभी जमीन कब्जाने तो कभी हत्या के आरोप. राजू सिंह विधायक तो कई बार बने, मगर अब जाकर असल किस्मत खुली है. वह नीतीश सरकार में पहली बार मंत्री बने हैं. राजू कुमार सिंह रसूखदार और ताकतवर नेता हैं. राजपूत समाज से आते हैं. मुजफ्फरपुर और वैशाली इलाके में बड़ा नाम है. वह नेता के साथ-साथ बड़े बिजनेसमैन हैं. कुछ लोग तो उन्हें अघोषित बाहुबली भी कहते हैं. कारण उनका रूतबा और उनके कारनामे. उनका अतीत विवादों से घिरा रहा है. जब से सियासत में आए हैं, तब से ही कांड उनका पीछा कर रहा है. चाहे न्यू ईयर पार्टी में ठांय-ठांय कांड हो या लोकसभा चुनाव में पैसा बांटने वाला कांड. या यूं कहिए कि किडनैपिंग का केस हो या मारपीट कांड. राजू सिंह के साथ कई विवाद रहे हैं. अमीरी के मामले में भी राजू सिंह का कोई जवाब नहीं. अब जब वह मंत्री बन गए हैं तो ऐसे में वह नीतीश कैबिनेट में ताकतवर मंत्री भी हो गए हैं. राजू सिंह का विवादों से नाता राजू सिंह पर हत्या और किडनैपिंग जैसे कई आरोप लगे हैं. राजू सिंह शुरू से ही दबंग छवि के नेता रहे हैं. उनके ऊपर किडनैपिंग, हत्या और आर्म्स एक्ट समेत दर्जनों क्रिमिनल केस हैं. सबसे चर्चित कांड तो न्यू ईयर पार्टी में फायरिंग कांड है. यह बात साल 2019 की है. वह दिल्ली के वसंत कुंज स्थित अपने फार्महाउस में नए साल का जश्न मना रहे थे. जब वह हवाई फायरिंग कर ठांय-ठांय वाला जश्न मना रहे थे. तभी अचानक गोली जाकर एक महिला को लगी. उसका नाम था- अर्चना गुप्ता. पेशे से वह आर्किटेक्ट थी. इस फायरिंग में उसकी मौत हो गई. राजू सिंह पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगा. इस मामले में राजू सिंह गिरफ्तार भी हुए. मामला कोर्ट में है. राजू सिंह के अलावा और कौन-कौन बने मंत्री दरभंगा के विधायक संजय सरावगी जाले के जिवेश मिश्रा साहेबगंज के राजू कुमार सिंह सिकटी के विजय कुमार मंडल बिहारशरीफ के सुनील कुमार रीगा के मोतीलाल प्रसाद अमनौर के कृष्ण कुमार मंटू राजू सिंह और उनके कांड पिछले लोकससभा चुनाव में भी वह लाइमलाइट में तब आए, जब उनके ऊपर पैसे बांटने का आरोप लगा. 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान वह वैशाली सांसद वीणा देवी के रोड शो शामिल हुए थे. इस दौरान उनक पर पैसा बांटने का आरोप लगा. इसमें उनके खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ. राजद नेता अपहरण कांड में भी राजू सिंह का नाम खूब उछला था. राजू सिंह पर राजद नेता तुलसी प्रसाद यादव को अगवा करने और मारपीट करने का आरोप है. सीओ की पिटाई मामले में भी उनके ऊपर केस दर्ज है. इस तरह से देखा जाए तो राजू सिंह का दामन दागदार रहा है. वह भले ही नीतीश सरकार में रसूखदार मंत्री बन गए हैं, मगर विपक्ष को इस बहाने हमला करने का एक मौका जरूर मिल गया है. राजू कुमार सिंह का सियासी करियर अब राजू सिंह के सियासी करियर की बात कर लेते हैं. राजू सिंह मंत्री पद तक कई सियासी दलों के नाव पर सवार हो-होकर पहुंचे हैं. दूसरे शब्दों में कहें तो राजू सिंह लोजपा, जदयू, वीआईपी वाया भाजपा नीतीश कैबिनेट में मंत्री बने हैं. राजू सिंह कभी लोजपा तो कभी जदयू तो कभी वीआईपी तो कभी भाजपा के नेता रहे हैं. इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले राजू सिंह बड़े बिजनेसमैन और उद्योगपति हैं. इनका दवा का कारोबार है, जो देश-विदेश तक फैला है. राजू सिंह ने 2005 से अपने सियासी सफर की शुरुआत की थी. तब से अब तक वह चार बार पाला बदल चुके हैं. 2005 में लोजपा के टिकट पर साहेबगंज से पहली बार विधायक बने. 2005 में ही जदयू के टिकट पर साहेबगंज से फिर विधायक बने. 2010 में जदयू के टिकट पर साहेबगंज से दोबारा विधायक बने. 2015 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े, मगर हार का सामना करना पड़ा. 2020 में वीआईपी के टिकट प चुनाव लड़े और जीत हासिल की. 2022 में वीआईपी को छोड़ भाजपा में शामिल हो गए. कौन हैं राजू सिंह? राजू सिंह की गिनती बिहार के रसूखदार सियासतदारों में होती है. राजू सिंह न केवल सियासत की चर्चित हस्ती हैं बल्कि उद्योग और व्यवसाय में भी उनकी तूती बोलती है. राजू कुमार सिंह मुजफ्फरपुर के पारू प्रखंड के बड़ा दाउद गांव के रहने वाले हैं. राजू सिंह तीन भाइयों में मंझले हैं. उनके पिता उदय प्रताप सिंह पारू प्रखंड के आनंदपुर खरौनी पंचायत के कई बार मुखिया रहे हैं. विधायकी में उन्होंने जीत का चौका लगाया है. उनके रसूख का अंदाजा इसी से लगाइए कि राजू सिंह े साल 2009 में अपनी पत्नी रेणु सिंह को निर्दलीय चुनाव लड़ाकर एमएलसी बनाने में सफल रहे थे. राजू कुमार सिंह के परिवार की पहचान दवा के बड़े व्यवसायी के रूप में होती है. उनका दवाओं का कारोबार नोएडा, अहमदाबाद समेत कई बड़े शहरों फैला है. इसके अलावा रूस और अमेरिका में भी उनका दवाओं का कारोबार बताया जाता है. हलफनामे के मुताबिक, राजू कुमार सिंह की सालाना आय 9,15,62,147 रुपए है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

Bihar News Raju Kumar Singh Bihar Cabinet Expansion Nitish Cabinet Expansion Nitish Kumar Bihar Cabinet Expansion Raju Singh Raju Singh Becomes Minister Who Is Raju Kumar Singh Raju Kumar Singh Takes Oath Bihar Cabinet Expansion News राजू सिंह राजू कुमार सिंह कौन हैं राजू सिंह बिहार कैबिनेट विस्तार नीतीश कैबिनेट विस्तार बिहार राजनीति Nitish Cabinet नीतीश कैबिनेट Raju Singh राजू सिंह Bihar Elections बिहार चुनाव

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं के साथ पुलिस का दुर्व्यवहारमहाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं के साथ पुलिस का दुर्व्यवहारमहाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं के लिए बैरिकेडिंग अब मुसीबत का कारण बन रही है। पुलिसकर्मी मनमानी कर रहे हैं और श्रद्धालुओं के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं।
Read more »

दिल्ली विधानसभा चुनाव: दलबदलुओं की किस्मतदिल्ली विधानसभा चुनाव: दलबदलुओं की किस्मतदिल्ली विधानसभा चुनाव में दलबदलुओं की किस्मत में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। भाजपा से आप और कांग्रेस में आए कई उम्मीदवार हार गए, जबकि कुछ ने जीत दर्ज की।
Read more »

मुंबई पुलिस गिरफ्तार करते हैं न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक में कथित अनियमितताओं के मामले में मुख्य आरोपी हितेश मेहतामुंबई पुलिस गिरफ्तार करते हैं न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक में कथित अनियमितताओं के मामले में मुख्य आरोपी हितेश मेहतामुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक में कथित अनियमितताओं के मामले में जांच के बाद मुख्य आरोपी हितेश मेहता को गिरफ्तार कर लिया है.
Read more »

बचपन की मास्टर राजू आज कौन है?बचपन की मास्टर राजू आज कौन है?मास्टर राजू, जिन्होंने प्राण के साथ फिल्मों में काम किया था, अब टीवी पर नज़र आ रहे हैं। उनकी अब की तस्वीर देखकर आप चौंक जाएंगे।
Read more »

अब तो बैंक में भी पैसा सेफ नहीं! तिजोरी का रक्षक ही बना लुटेराअब तो बैंक में भी पैसा सेफ नहीं! तिजोरी का रक्षक ही बना लुटेराअब तो बैंक में भी पैसा सेफ नहीं! तिजोरी का रक्षक ही बना लुटेरा, न्यू इंडिया सहकारी बैंक घोटाले में बड़ा खुलासा
Read more »

Who is Raju Singh: रूस-अमेरिका में बिजनेस, 9 करोड़ से अधिक की संपत्ति, अब राजू सिंह बने नीतीश कैबिनेट में ताकतवर मंत्रीWho is Raju Singh: रूस-अमेरिका में बिजनेस, 9 करोड़ से अधिक की संपत्ति, अब राजू सिंह बने नीतीश कैबिनेट में ताकतवर मंत्रीWho is Raju Singh: नीतीश कुमार कैबिनेट विस्तार में मुजफ्फरपुर के साहेबगंज के विधायक राजू सिंह की भी लॉटरी लग गई। विकासशील इंसान पार्टी (VIP) की टिकट पर 2020 में चुनाव जीते थे। बाद में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। बिहार के बड़े दवा कारोबारियों में शुमार राजू सिंह पर कई गंभीर आरोप भी है। हालांकि, अब को नीतीश कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:35:09