इस आर्टिकल में हम बताएंगे राजेश खन्ना के एक फायदे के सौदे के बारे में बताने जा रहे हैं. बाबू मोशाय ने फिल्म तो फ्री में कर डाली थी लेकिन इससे उनको दस गुना फायदा हुआ था.
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ने सुपरस्टारडम सबसे पहले राजेश खन्ना के साथ एक्सपीरियंस किया. उनकी बेजोड़ पॉपुलैरिटी और बड़े पैमाने पर फैन्स ने उन्हें भारत के पहले सुपरस्टार का खिताब दिलाया. खन्ना 1970 से 1987 तक सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाले एक्टर बन गए.
अपने करियर में अचानक आई मंदी का सामना करने से पहले उन्होंने लगातार 15 हिट फिल्में देकर एक रिकॉर्ड बनाया था. अपने बेस्ट दौर में होने के बावजूद राजेश खन्ना ने 1971 की फिल्म आनंद के लिए एक भी पैसा नहीं लिया. यह बात उस वक्त उनके करीबी लोगों के लिए काफी हैरान करने वाली थी लेकिन यह फैसला उनके लिए काफी फायदेमंद भी रहा था.ईटाइम्स के साथ बातचीत में हिस्टोरियन दिलीप ठाकुर ने खुलासा किया कि राजेश खन्ना ने आनंद के लिए डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स हासिल किए और आखिर में फिल्म की सक्सेस के चलते अपनी फीस से दस गुना ज्यादा कमाया. ठाकुर ने बताया, "खन्ना ने आनंद के लिए कोई फील नहीं ली. इसकी जगह उन्होंने अपनी फर्म शक्तिराज फिल्म्स के तहत डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स लिए." उन्होंने बताया कि "राजेश खन्ना ने डिस्ट्रिब्यूशन के जरिए अपनी फीस से दस गुना ज्यादा कमाई की".{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});राजेश खन्ना को कास्ट करने से पहले आनंद के डायरेक्टर ऋषिकेश मुखर्जी ने इस रोल के लिए किशोर कुमार और धर्मेंद्र पर विचार किया था. फिल्म मेकर ने चेन्नई से मुंबई की उड़ान के दौरान धर्मेंद्र को कहानी भी सुनाई. हालांकि बाद में मुखर्जी ने खन्ना को कास्ट करने का मन बनाया और दोनों एक्टर्स को हटाने का फैसला किया. इससे परेशान धर्मेंद्र ने मुखर्जी से कहा भी था कि उन्हें फिल्म की कहानी सुनाई गई लेकिन खन्ना को रोल दे दिया गया.दिलीप ठाकुर ने आगे बताया कि उस दौर के सुपरस्टार के तौर पर राजेश खन्ना का शेड्यूल लगातार फिल्मों से भरा हुआ था. फिर भी मुखर्जी ने जोर देकर कहा कि खन्ना उन्हें डेट्स दें इस पर राजेश खन्ना राजी हो गए. नतीजतन आनंद की शूटिंग सिर्फ 28 दिनों में पूरी हो गई. ऋषिकेश मुखर्जी ने राजेश खन्ना को चार फिल्मों में डायरेक्ट किया, आनंद , बावर्ची , नमक हराम , और नौकरी . नौकरी को छोड़कर तीनों फिल्में बॉक्स-ऑफिस पर बड़ी हिट रहीं.
Actor Rajesh Khanna Anand Rajesh Khanna Anand Anand Film Rajesh Khanna Actor Anand Movie
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जब अलग हुए डिंपल-राजेश खन्ना, बेटियों को अकेले कैसे पाला? ट्विंकल पर पड़ा असरपति राजेश खन्ना से अलग होने के बाद जिस तरीके से मां ने खुद को संभाला ट्विंकल ने उसे इंस्पायरिंग बताया था.
Read more »
Deadpool and Wolverine Box Office Day 13: 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' की कमाई में दिखी कमी, जानें 13वें दिन का हाल'डेडपूल एंड वूल्वरिन' कई भारतीय फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर टक्कर दे रही है। 26 जुलाई को रिलीज होने के बाद से ही फिल्म भारत में जोरदार कमाई कर रही है।
Read more »
डिंपल ने की राजेश खन्ना से शादी करके गलती, पछताई एक्ट्रेस, बोलीं- दर्दनाक...डिंपल कपाड़िया सिर्फ 15 साल की थीं, जब उन्होंने राजेश खन्ना संग शादी की थी. उस समय, राजेश, डिंपल से दोगुनी उम्र के थे.
Read more »
एक्शन की बाप हैं ये 80s की 5 सुपरहिट फिल्में… किसी ने दुश्मन को हवा में उड़ा-उड़ा के मारा तो किसी ने तोड़ दी पसलियांयह फिल्म साल 1983 में रिलीज हुई थी. फिल्म में अमिताभ बच्चन ने एक रेलवे कुली की भूमिका निभाई है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी. फिल्म में अमिताभ की एक्टिंग बेहद कमाल की थी. फिल्म के गाने और डायलॉग लोगों को खूब पसंद आए थे. इस फिल्म को आप यूट्यूब पर एकदम फ्री में देख सकते हैं.
Read more »
Stree 2 Box Office: रेस में 'स्त्री 2' से पीछे छूटी 'पठान'? भारत में इतने नोट पीट चुकी है श्रद्धा की फिल्मफिल्म 'स्त्री 2' रिलीज के हफ्तेभर बाद भी चर्चा में है और वजह से इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। आठ दिन बीतने के बाद भी फिल्म का रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला जारी है।
Read more »
Stree 2 BO Collection Day 10: 'स्त्री 2' ने 10वें दिन फिर रचा इतिहास; जानें नंबर 1 बनने के लिए कितनी दूर?मनोरंजन | बॉलीवुड: Stree 2 BO Collection Day 10: महज 60 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'स्त्री 2' ने 10 दिनों के अंदर ही अपने बजट से सात गुना ज्यादा कलेक्शन किया.
Read more »
