Rajasthan is experiencing severe cold weather; a cold wave alert has been issued for the next two days.
उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर खत्म होने के साथ ही उत्तरी हवाएं फिर से मैदानी राज्यों में आने लगीं। बुधवार को राज्य में सर्द हवाओं के कारण पारा 7 डिग्री तक गिर गया। सीकर, फतेहपुर, माउंट आबू में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ।शेखावाटी के इलाके में तेज सर्दी से ओस की बूंदें जम गईं। अगले 2 दिन तक चूरू, झुंझुनूं, सीकर और नागौर जिलों में कोल्ड-वेव की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि घने कोहरे से बुधवार को राहत रही। प्रदेश के अधिकांश शहरों में आसमान साफ रहा, जिससे दिन में तेज धूप रही।मौसम केन्द्र जयपुर ने राज्य में अगले एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने और सर्द हवाएं चलने से तेज सर्दी रहने की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे कम तापमान फतेहपुर में 2.
6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। नागौर में 3.4, माउंट आबू में 4 और सीकर में 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। लूणकरणसर में न्यूनतम तापमान 5.4, चूरू में 5.8, झुंझुनूं, पाली में 6.8, करौली में 6.9, पिलानी में 7.2, दौसा में 8.1, सिरोही में 9.3, बीकानेर, जैसलमेर में 8.8, अलवर में 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सीकर, फतेहपुर, चूरू, बीकानेर के इलाके में कल सर्द हवाओं का असर रहा। यहां सुबह-शाम सर्द हवाएं चलने से तेज सर्दी रही। सर्द हवाओं के असर से कल दिन के अधिकतम तापमान में भी कई शहरों में बड़ी गिरावट हुई।बुधवार को प्रदेश के सभी शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। सबसे ठंडा दिन सिरोही में रहा, जहां का अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सिरोही के अलावा बारां में अधिकतम तापमान 22.6, करौली में 22.7, जयपुर में 22.3, अलवर में 22, झुंझुनूं में 22.8, दौसा में 23.8, गंगानगर में 23.5, चूरू में 23.6, बीकानेर में 23.8, कोटा में 23.3, अजमेर में 24.3, भीलवाड़ा में 24.4, पिलानी में 24.8, नागौर में 24.4 और पाली में 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।इन जिलों में कोल्ड-वेव का अलर्ट मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि अगले 2 दिन राज्य में सर्द हवाओं का बहुत असर रहेगा, जिससे तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है, जबकि अगले एक सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा।झारखंड में शीतलहर का असर आज भी जारीपंजाब में आज से सर्दी का डबल अटैकबिहार के 25 जिलों में कोल्ड डे का अलर्टकोहरा रोक रहा ट्रेनें;पचमढ़ी सबसे ठंडा, नौगांव दूसरे नंबर पर
A Cold Wave Alert Has Been Issued For The Next Tw
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
उत्तराखंड में बर्फबारी, केदारनाथ में तापमान -17°C: MP के इंदौर में ठंड का 10 साल का रिकॉर्ड टूटा; बिहार में...IMD Weather Update; Rajasthan UP MP Bihar Cold Wave Alert | uttarakhand himachal pradesh snowfall Rainfall
Read more »
इंदौर में पारा 4.5ºC, 10 साल का रिकॉर्ड टूटा: राजस्थान के 9 शहरों में तापमान 10 डिग्री से कम; उत्तराखंड में...IMD Weather Update Today; Rajasthan UP MP indore Bihar Cold Wave Alert | uttarakhand himachal snowfall Rainfall
Read more »
MP में भीषण कोहरा, 50m दूर देखना मुश्किल: यूपी में 4 दिनों में 110 गाड़ियां टकराईं; राजस्थान के 20 शहरों म...IMD Weather Update Today; Rajasthan UP MP Bihar Chhattisgarh cold Wave Alert | uttarakhand himachal snowfall
Read more »
राजस्थान-MP के 38 शहरों में तापमान 10 डिग्री से कम: यूपी में घना कोहरा, श्रीनगर में -1.8°C तापमान; दिल्ली द...IMD Weather Update Today; Rajasthan UP MP Bihar Chhattisgarh cold Wave Alert | uttarakhand himachal snowfall
Read more »
उत्तर प्रदेश में कोहरे-कोल्ड डे का रेड अलर्ट: MP-उत्तराखंड में कोल्ड वेव की चेतावनी; राजस्थान में तापमान 3....IMD Weather Update Today; Rajasthan UP MP Bihar Chhattisgarh cold Wave Alert | uttarakhand himachal snowfall
Read more »
MP-यूपी, हरियाणा में घने कोहरे का अलर्ट: पहाड़ी राज्यों में तेज बर्फबारी, कश्मीर जाने के 2 रास्ते ब्लॉक; हि...India Weather, Imd Weather, Cold Wave Updates, Weather India, IMD Alert, IMD Weather forecast, Weather News
Read more »
