राजस्थान के झुंझुनूं विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। बबलू चौधधरी के बाद अब सैनी समाज ने भी टिकट वितरण को लेकर नाराजगी जताते हुए अपना उम्मीदवार निर्दलीय उतारने की घोषणा कर दी है। समाज ने डॉ.
झुंझुनूं : राजस्थान के झुंझुनूं विधानसभा के उप चुनाव में भाजपा की परेशानी बढ़ती जा रही है। बीजेपी की ओर से राजेद्र भांबू को टिकट दिए जाने के बाद जहां विधानासभा चुनाव 2023 में पार्टी के उम्मीदवार रहे बबलू चौधरी चुनौती बनते दिखाई रहे हैं। वहीं अब बीजेपी का मूल एवं परपंरागत वोट बैंक कहे जाने वाले सैनी समाज ने बैठक कर टिकट वितरण पर नाराजगी जताई है। इस बैठक में सैनी समाज के सैंकड़ो लोगों ने झुंझुनूं शहर निवासी डा.
कमल चंद सैनी को निर्दलीय चुनाव लड़वाने का ऐलान किया है। ऐसे में माना जा रहा है कि इससे बीजेपी की चुनौती बढ़ेगी। बताते चले कि डॉ. कमलचंद सैनी ने पहले विधानसभा, फिर लोकसभा और उप चुनाव में झुंझुनूं से भाजपा की टिकट की दावेदारी जता रहे थे। डॉ. कमलचंद सैनी राजस्थान के प्राइवेट चिकित्सकों से जुड़े एक बड़े संगठन के प्रदेशाध्यक्ष भी है। उल्लेखनीय है कि टिकट वितरण की घोषणा से पहले भी सैनी समाज के लोगों ने एक बड़ी मींटिग कर भाजपा हाईकमान से मांग भी की थी इस बार झुंझुनू में भाजपा टिकट सैनी समाज में से किसी नेता को देवें। लेकिन पार्टी ने भांबू को चुना। लिहाजा अब समाज ने अपने नेता का चुनाव कर निर्दलीय उम्मीदवारी जता दी है। जिलाध्यक्ष एवं प्रभारी मंत्री सैनी समाज से पर नहीं मिला टिकटसैनी समाज में भाजपा के प्रति असंतोष की स्थिति इसलिए भी बनी है क्योंकि भाजपा जिलाध्यक्ष बनवारीलाल सैनी और सरकार में कैबिनट मंत्री के साथ झुंझुनूं जिला प्रभारी मंत्री का प्रभार संभाल रहे अविनाश गहलोत भी स्वयं सैनी समाज से ताल्लुक रखते हैं। लेकिन बावजूद इसके उपचुनाव में सैनी समाज के नेता को टिकट नहीं मिला। बैठक में सैनी समाज के नेताओं का इस बात पर आक्रोश रहा कि भाजपा में टिकट वितरण में आखिर कब तक सैनी समाज की उपेक्षा होती रहेगी।चुनाव लड़वाकर सैनी समाज दिखाएगा राजनीतिक ताकत इधर, सैनी समाज कल्याण संस्था की सैनी मंदिर में हुई बैठक के बारे में जारी प्रैस बयान में बताया गया कि पेश से चिकित्सक एवं भाजपा टिकट की मांग कर रहे डा. कमलचंद सैनी को निर्दलीय चुनाव लड़वाकर उप चुनाव में अपनी ताकत दिखाने का निर्णय लिया गया है । झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों एवं शहर से आए समाज बंधु की उपस्थिति में डॉ. कमलचंद सैनी ने कहा कि राजनीतिक दलों द्वारा की जा रही 32 हजार 400 मतदाताओं के सैनी समाज की अनदेखी हमें स्वीकार नहीं। मूल ओबीसी के साथ मूल वोट बैंक की अवहेलना बर्दाश्त के बाहर है। इनको अपनी ताकत दिखानी होगी। जनता के आशीर्वाद से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा से बगावत कर डॉ. कमलचंद सैनी अब गुरुवार 24 नवंबर को नामांकन दाखिल करेंगे।सैनी समाज के ये नेता हुए शामिलबैठक में राष्ट्रीय सैनी सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्रवण कुमार सैनी ने कहा कि बिना लड़े ताकत का अहसास नहीं करवाया जा सकता। ऐसे में हम चुनाव लड़ेंगे। भाजपा के पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष इन्द्रराज सैनी ने कहा कि भाजपा की वर्तमान उपजाऊ जमीन को सैनी समाज ने अपने खून पसीने से तैयार किया। फिर जब फल खाने की बारी आई तो हमें बगीचे से बाहर कर दिया। बैठक में भाजपा के नगर परिषद प्रतिपक्ष नेता बुधराम सैनी, भाजपा के रामनिवास सैनी, सावित्री सैनी, चन्दगीराम राम सैनी सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।
Jhunjhunu Saini Samaj Meeting Rajasthan Bjp Rajasthan Bjp By Election Jhunjhunu By Election Seat
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मानसून के पैटर्न में बदलाव, गंगा मैदान में कम बारिश, पश्चिमी राज्यों में ज्यादागंगा के मैदान वाले राज्यों में मानसून की बारिश लगातार घट रही है जबकि राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में बारिश बढ़ रही है। मौसम एक्सपर्ट इसे जलवायु परिवर्तन से जोड़ रहे हैं।
Read more »
कांग्रेस सरकार के जोकर पकड़े जा रहे हैं, राजस्थान में मंत्रिमंडल के विस्तार पर भी बोले BJP के कद्दावर नेता राजेंद्र राठौड़Rajasthan politics news: कांग्रेस सरकार के जोकर पकड़े जा रहे हैं, जानिए, राजस्थान में मंत्रिमंडल के विस्तार पर BJP के कद्दावर नेता राजेंद्र राठौड़ ने क्या बयान दिया?
Read more »
UP By Election Date Out: 9 सीटों पर इस दिन होगा यूपी में उपचुनाव, 1 सीट पर इंतजार बरकारUP By Election Date Out: यूपी में 13 नवंबर को उपचुनाव होने वाला है, लेकिन 10 सीटों की जगह 9 सीटों पर ही उपचुनाव की डेट का ऐलान किया गया है.
Read more »
हरियाणा की नई नायब सैनी सरकार के सभी मंत्री करोड़पति, जानें कौन सबसे अमीरहरियाणा में नई सरकार के मंत्रियों ने सीएम नायब सिंह सैनी के साथ गुरुवार को शपथ ली। सीएम नायब सिंह सैनी के साथ 13 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली।
Read more »
मालदीव के राष्ट्रपति ने अपने देश में भारत की यूपीआई सर्विस शुरू करने का किया फैसलामालदीव के राष्ट्रपति ने अपने देश में भारत की यूपीआई सर्विस शुरू करने का किया फैसला
Read more »
Bihar Politics: करिएगा की नहीं..; जब CM नीतीश ने DGP के आगे जोड़ लिए हाथ और उन्हें हां कहना पड़ा! जानें पूरा मामलाBihar Politics: डीजीपी आलोक राज और गृह विभाग के प्रिंसिपल सचिव अरविंद कुमार चौधरी के सामने हाथ जोड़कर सीएम नीतीश कुमार ने पुलिस विभाग में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की गुजारिश की.
Read more »
