राजस्थान आबकारी नीति 2026 में संशोधन, दुकान खोलने के समय में बदलाव

अर्थव्यवस्था News

राजस्थान आबकारी नीति 2026 में संशोधन, दुकान खोलने के समय में बदलाव
आबकारी नीतिराजस्थानशराब
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 103 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 62%
  • Publisher: 51%

राजस्थान की आबकारी नीति 2026 में हुए संशोधनों के तहत, शराब दुकानों के संचालन समय में बढ़ोतरी, नवीनीकरण प्रक्रिया को सरल बनाना, और शराब उद्योग को प्रतिस्पर्धात्मक बनाने पर जोर दिया गया है। नीति में ईडीपी, ईबीपी, एमएसपी और एमआरपी में भी संशोधन किए गए हैं। पर्यावरण संरक्षण और सेना को राहत देने के लिए भी प्रावधान शामिल हैं, जैसे एसेप्टिक ब्रिक पैक में पैकेजिंग और सेना कैंटीन के लिए आबकारी ड्यूटी में रियायत। नवीनीकरण शुल्क और गारंटी राशि में बदलाव किया गया है, और देशी मदिरा के नियमों में भी सख्ती की गई है।

Rajasthan Excise Policy 2026. राजस्थान की आबकारी नीति में किए गए नए संशोधनों ने शराब कारोबार से जुड़े लोगों और उपभोक्ताओं दोनों का ध्यान खींचा है. संशोधित प्रावधानों के तहत अब आबकारी आयुक्त को शराब दुकानों के संचालन समय में बढ़ोतरी करने का अधिकार दिया गया है.

माना जा रहा है कि इस फैसले के बाद राज्य में शराब दुकानों को रात 10 बजे तक खोलने की अनुमति मिल सकती है. यह बदलाव आबकारी एवं मद्य संयम नीति वर्ष 2025-29 में संशोधन के तहत किया गया है. आबकारी नीति में किए गए ये संशोधन मुख्य रूप से वर्ष 2026-27 के लिए शराब दुकानों के नवीनीकरण की प्रक्रिया को सरल और व्यावहारिक बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं. इसके साथ ही शराब उद्योग को अधिक प्रतिस्पर्धात्मक बनाने, लाइसेंसियों को पूंजी निवेश में लाभ देने और उपभोक्ताओं को उनकी पसंद की शराब प्रतिस्पर्धात्मक दामों पर उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है. नीति में ईडीपी और ईबीपी में बढ़ोतरी के साथ-साथ एमएसपी और एमआरपी में भी संशोधन किया गया है. पर्यावरण और सेना से जुड़ी अहम राहत नई नीति के तहत पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एसेप्टिक ब्रिक पैक में शराब की पैकेजिंग का प्रावधान किया गया है. इसके अलावा भारतीय सेना की कैंटीन में शराब आपूर्ति के लिए आबकारी ड्यूटी में रियायत देने की व्यवस्था भी की गई है, जिससे सेना से जुड़ी आपूर्ति व्यवस्था को राहत मिलने की उम्मीद है. नवीनीकरण शुल्क और गारंटी राशि में बदलाव शराब दुकानों के नवीनीकरण के लिए आवेदन शुल्क में बढ़ोतरी की गई है. जिन दुकानों का मूल्य 2 करोड़ रुपए तक है, उनके लिए आवेदन शुल्क 60 हजार रुपए तय किया गया है. वहीं 2 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य वाली दुकानों के लिए आवेदन शुल्क 1.20 लाख रुपए होगा, जो पहले 1 लाख रुपए था. इस नीति संशोधन को वित्त सचिव कुमारपाल गौतम की स्वीकृति मिल चुकी है. इसके साथ ही शराब दुकानों के नवीनीकरण के लिए गारंटी राशि में 12.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है. वर्ष 2025-26 की तुलना में वर्ष 2026-27 के लिए यह राशि अधिक होगी. नई व्यवस्था के तहत 3 लाख रुपए की वार्षिक फीस पर एक गोदाम खोलने की अनुमति मिलेगी, जबकि 6 लाख रुपए की वार्षिक फीस जमा करने पर दूसरा गोदाम खोला जा सकेगा. देशी मदिरा को लेकर सख्त प्रावधान देशी मदिरा से जुड़े नियमों में भी बदलाव किया गया है. निर्धारित गारंटी के तहत जीएसएम का 25 प्रतिशत उठाव अनिवार्य किया गया है. यदि जीएसएम के स्थान पर किसी अन्य शराब का उठाव किया जाता है, तो प्रति बल्क लीटर 15 रुपए का भुगतान करना होगा. इसी तरह देशी मदिरा की गारंटी में 25 प्रतिशत आरएमएल का उठाव अनिवार्य रहेगा. अन्य देशी शराब लेने पर भी प्रति बल्क लीटर 15 रुपए की पेनल्टी देनी होगी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

आबकारी नीति राजस्थान शराब नीति संशोधन नवीनीकरण

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Budget 2026 Live: आज से संसद का बजट सत्र शुरू, इनकम टैक्स पर वित्त मंत्री से ये हैं उम्मीदेंBudget 2026 Live: आज से संसद का बजट सत्र शुरू, इनकम टैक्स पर वित्त मंत्री से ये हैं उम्मीदेंBudget 2026 Expectations Live: बजट 2026 इनकम टैक्स | Budget 2026 latest updates | Budget news | Budget Updates | Budget 2026 Expectations Sectorwise
Read more »

Budget 2026 Live: आज पेश होगा आर्थिक सर्वे, वित्त मंत्री पेश करेंगी देश की अर्थव्यवस्था का आईनाBudget 2026 Live: आज पेश होगा आर्थिक सर्वे, वित्त मंत्री पेश करेंगी देश की अर्थव्यवस्था का आईनाBudget 2026 Expectations Live| बजट 2026| इकोनॉमिक सर्वे| Budget 2026 | Budget 2026 live updates | Income Tax | Healthcare | Real Estate
Read more »

Economic Survey 2026: दुनिया पस्त, भारत मस्त: इस साल देश की अर्थव्यवस्था 7.4% की रफ्तार से बढ़ेगीEconomic Survey 2026: दुनिया पस्त, भारत मस्त: इस साल देश की अर्थव्यवस्था 7.4% की रफ्तार से बढ़ेगीBudget 2026: गुरुवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद के बजट सत्र के दौरान आर्थिक सर्वेक्षण (इकनॉमिक सर्वे) 2026 पेश किया। वह 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश करेंगी।
Read more »

Budget 2026: नौवीं बार बजट पेश करके रिकॉर्ड बनाएंगी निर्मला सीतारमण, अब तक उनके नाम इतने रिकॉर्डBudget 2026: नौवीं बार बजट पेश करके रिकॉर्ड बनाएंगी निर्मला सीतारमण, अब तक उनके नाम इतने रिकॉर्डBudget 2026: नौवीं बार बजट पेश करके रिकॉर्ड बनाएंगी निर्मला सीतारमण, अब तक उनके नाम इतने रिकॉर्ड nirmala sitharaman ninth budget 2026 on 1 february
Read more »

ரீ-என்ட்ரி கொடுக்கும் இந்த 5 வீரர்கள்... காயம் டூ டி20 உலகக் கோப்பை வரை!ரீ-என்ட்ரி கொடுக்கும் இந்த 5 வீரர்கள்... காயம் டூ டி20 உலகக் கோப்பை வரை!ICC T20 World Cup 2026: ஐசிசி டி20 உலகக் கோப்பை 2026 தொடருக்கு காயத்தில் இருந்து மீண்டு வரும் ஐந்து முக்கிய வீரர்கள் யார் யார் என்பதை இங்கு காணலாம்.
Read more »

Budget 2026: এবার বাজেটে মধ্যবিত্তদের জন্য বড় স্বস্তি! বেতনভোগীরা পেতে চলেছেন বড় করছাড়ের সুবিধা...?Budget 2026: এবার বাজেটে মধ্যবিত্তদের জন্য বড় স্বস্তি! বেতনভোগীরা পেতে চলেছেন বড় করছাড়ের সুবিধা...?Budget 2026: Income tax budget 2026 may raise tax saving deduction limit under 80C to ₹2.5 lakh for salaried and middle-class taxpayers
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:19:59