Hindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
राजस्थान के कोटा जिले में स्नातक मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे 17 वर्षीय छात्र ने आत्महत्या कर ली. पुलिस ने गुरुवार को बताया कि कोचिंग हब में इस साल यह 12वीं घटना है.
की रिपोर्ट के मुताबिक, दादाबड़ी एसएचओ नरेश मीणा ने बताया कि झारखंड के छात्र ने जिले में अपने छात्रावास के कमरे में छत के पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली. एसएचओ ने कहा, ‘यह घटना गुरुवार दोपहर को सामने आई, जब पीड़ित के परिवार ने हॉस्टल के अधिकारियों से संपर्क कर बताया कि वह बुधवार रात से फोन कॉल का जवाब नहीं दे रहा था. हॉस्टल कर्मचारियों ने गौर किया कि छात्र पूरी सुबह अपने कमरे से बाहर नहीं निकला था. इसके बाद उन्होंने दरवाजा तोड़ा और उन्हें उसका शव मिला.’ मीणा ने कहा कि मृतक कोटा के एक कोचिंग सेंटर में करीब दो साल से पढ़ रहा था. उन्होंने कहा, ‘हालांकि, अभी यह पता नहीं चल पाया है कि उसने इस साल नीट की परीक्षा दी थी या नहीं और क्या नतीजों की वजह से उसे कोई मानसिक तनाव हुआ है. कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. उसके माता-पिता को भी सूचित कर दिया गया है. हम उनसे पिछले कुछ दिनों में मृतक के व्यवहार में आए किसी भी बदलाव के बारे में पूछताछ करेंगे.’ एसएचओ ने कहा कि पुलिस यह भी जांच कर रही है कि जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार छात्रावास में स्प्रिंग-लोडेड पंखे क्यों नहीं लगाए गए. उन्होंने कहा, ‘पुलिस द्वारा इस संबंध में जिला कलेक्टर को रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद छात्रावास अधिकारियों के खिलाफ जांच शुरू की जाएगी.’ ज्ञात हो कि पिछले साल छात्रों में आत्महत्या की घटनाओं में वृद्धि के बीच जिला प्रशासन ने 18 अगस्त को सभी छात्रावासों और पेइंग गेस्ट आवासों को ‘छात्रों को मानसिक सहायता और सुरक्षा के लिए’ कमरों में स्प्रिंग-लोडेड पंखे लगाने का आदेश दिया था.कर ली थी. कुछ दिन पहले 6 जून को मध्य प्रदेश के एक 18 वर्षीय नीट उम्मीदवार ने भी खुदकुशी कर ली थी. इसी तरह, अप्रैल में हरियाणा और राजस्थान के धौलपुर के दो नीट छात्रों ने 48 घंटे के अंतराल में आत्महत्या की थी.26 छात्रों ने आत्महत्या की थी, कोटा में 2022 में 15, 2019 में 18, 2018 में 20, 2017 में 7, 2016 में 17 और 2015 में 18 छात्रों की मौत आत्महत्या से हुई है. 2020 और 2021 में छात्रों की आत्महत्या का कोई मामला सामने नहीं आया था, क्योंकि कोविड-19 महामारी के कारण कोचिंग संस्थान बंद हो गए थे या ऑनलाइन मोड पर चल रहे थे.मध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव बोले- आपातकाल स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा होगाझारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भूमि घोटाला मामले में हाईकोर्ट ने ज़मानत दी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
राजस्थान में कांग्रेस ने बीजेपी के गेम को कैसे बीच में ही रोक दियाराजस्थान की सियासत के साहिल पर जिस तरह भाजपा की कश्तियां एक-एक कर डूबी हैं और जिस तरह कांग्रेस और उसके सहयोगी जीते हैं, उससे प्रदेश में हैरानियां तैर रही हैं.
Read more »
ओडिशा के CM का सस्पेंस खत्म, BJP ने मोहन माझी को सौंपी कमान, दो डिप्टी CM भी होंगेबीजेपी ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ की तरह ओडिशा में भी सीएम की रेस में चल रहे नाम से इतर नया नाम आगे कर सभी को चौंका दिया.
Read more »
NEET परीक्षा से जुड़े झूठ और उनका सचडिस्क्रिप्शन: नीट की तैयार करने वाले छात्र कई मिथकों का सामना करना पड़ना। जानें कैसे आसानी से करें NEET की तैयारी।
Read more »
राजस्थान: कोटा में आईआईटी-जेईई की तैयारी कर रहे 17 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्याHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »
Rajasthan News: कोटा में नहीं थम रहा सुसाइड का मामला, IIT-JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्याkota Suicide case: राजस्थान के कोटा में सुसाइड केस का मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहा. शनिवार को एक और छात्र की मौत की खबर सामने आई है.
Read more »
जब शाहरुख खान ने सबके सामने कुछ यूं किया था प्रियंका चोपड़ा से फ्लर्ट, देख कर फैन्स नहीं कर पाए यकीन, बोले- तभी गौरी...शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी डॉन और डॉन 2 में खूब पसंद की गई और कई बार ऐसी अफवाहें भी उड़ी कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं.
Read more »
