राजस्थान में दिन का तापमान बढ़ा, सर्दी का असर बना हुआ

मौसम News

राजस्थान में दिन का तापमान बढ़ा, सर्दी का असर बना हुआ
राजस्थानमौसमसर्दी
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 48 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 39%
  • Publisher: 51%

राजस्थान में सुबह-शाम की तेज सर्दी बरकरार है, लेकिन दिन में तापमान बढ़ रहा है।

राजस्थान में सुबह-शाम की तेज सर्दी बरकरार है, लेकिन दिन में तापमान बढ़ रहा है। कल जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, अजमेर समेत कई शहरों दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ।इन शहरों में पारा औसत से 5 डिग्री ऊपर दर्ज होने से दिन में गर्मी महसूस होने लगी है। मौसम विशेषज्ञों ने अगले 4 दिन प्रदेश में इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान जताया है।15 फरवरी से दिन और गर्म होने और सुबह-शाम की भी सर्दी कम होने की संभावना है। सोमवार को बाड़मेर में सबसे अधिक तापमान 33.

6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जैसलमेर में 31.8, जोधपुर-अजमेर में 31.6, चूरू में 30.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ, जो इन सभी शहरों के औसत तापमान से 4 से 5 डिग्री ऊपर रहा। इन शहरों में दिन में कल गर्मी महसूस हुई। चित्तौड़गढ़ में कल अधिकतम तापमान 32.3, उदयपुर में 30.7, भीलवाड़ा में 31, जालोर में 32 और डूंगरपुर में 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर, बीकानेर, अलवर समेत कुछ शहरों में कल दिनभर आसमान में हल्के बादल भी छाए। बीकानेर में कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। बादल छाने के साथ इन शहरों में हल्की सर्द हवाएं चली, जिससे यहां शाम को सर्दी बढ़ गई। कल सबसे ज्यादा सर्दी हनुमानगढ़, माउंट आबू में रही, जहां का न्यूनतम तामपान 6.5 और 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर मौसम केन्द्र ने राजस्थान में 14 फरवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। इस दौरान उत्तर से आने वाली सर्द हवा का प्रभाव रहेगा, जिससे दिन-रात के तापमान में थोड़ी गिरावट होने और सर्दी बढ़ने की संभावना है। वहीं दिन के अधिकतम तापमान में भी थोड़ा उतार-चढ़ाव होने की संभावना है

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

राजस्थान मौसम सर्दी तापमान बूंदाबांदी

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

राजस्थान कोहरे से घिरा, सर्दी का सितम जारीराजस्थान कोहरे से घिरा, सर्दी का सितम जारीराजस्थान के अधिकतर क्षेत्रों में कोहरा छाया हुआ है और सर्दी का सितम जारी है। मौसम विभाग ने सात जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
Read more »

जैसलमेर में कड़ाके की ठंड, कोहरा घिरे, तापमान 12 डिग्री तक गिरने से लोगों का हाल बिगड़जैसलमेर में कड़ाके की ठंड, कोहरा घिरे, तापमान 12 डिग्री तक गिरने से लोगों का हाल बिगड़जैसलमेर में कड़ाके की सर्दी का असर बढ़ता जा रहा है। पिछले दिनों सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।
Read more »

भिंड में बढ़ता तापमान, सर्दी से राहतभिंड में बढ़ता तापमान, सर्दी से राहतकड़ाके की सर्दी का असर कम होता जा रहा है। जिले में तापमान में उछाल दर्ज किया गया है, जिससे लोगों को सर्दी से राहत मिली है।
Read more »

राजस्थान में अगले एक सप्ताह तक भारी सर्दी का असरराजस्थान में अगले एक सप्ताह तक भारी सर्दी का असरराजस्थान में अगले एक सप्ताह तकषण्ण सर्दी का मौसम रहेगा। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि तापमान में भारी गिरावट आएगी और कोहरा भी बढ़ेगा।
Read more »

बाड़मेर के मौसम में बदलाव, सर्दी से गर्मी की दस्तकबाड़मेर के मौसम में बदलाव, सर्दी से गर्मी की दस्तकबाड़मेर में फरवरी माह में तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री पर पहुंच गया। सुबह में ठंड का असर ज्यादा रहा, लेकिन धूप निकलने के साथ ही गर्मी का अहसास होने लगा। दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने से दोपहर में हल्की गर्मी का एहसास हो रहा है, जबकि शाम ढलते ही ठंड का असर बढ़ जाता है। रात का तापमान 11.8 से 13.8 डिग्री के बीच रहने से सर्दी का असर कम रहा है।
Read more »

राजस्थान में धीमी सर्दी की विदाई, कई जिलों में तापमान सामान्य से नीचेराजस्थान में धीमी सर्दी की विदाई, कई जिलों में तापमान सामान्य से नीचेदेश में सर्दी की विदाई शुरू हो गई है लेकिन राजस्थान में अभी भी ठंड का असर चल रहा है। कई जिलों में तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:08:27