Rajasthan Weather Alert [5/6/2024]: Latest IMD Updates and Forecast राजस्थान में दो दिन से तापमान में उतार-चढ़ाव बना है। मंगलवार को जयपुर, कोटा, भरतपुर संभाग के जिलों में तापमान में जहां बढ़ोतरी हुई, वहीं पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर संभाग के जिलों में...
राजस्थान में दो दिन से तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। मंगलवार को जयपुर, कोटा, भरतपुर संभाग के जिलों में तापमान में जहां बढ़ोतरी हुई, वहीं पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर संभाग के जिलों में पारा 1 से 1.
8 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया।मौसम विशेषज्ञों ने आज भी राज्य में गर्मी तेज रहने और कल से मौसम में बदलाव होने की संभावना जताई है। जयपुर, बीकानेर के संभाग में गुरुवार से आंधी-बारिश का दौर शुरू हो सकता है। इसके अलावा आज दक्षिणी राजस्थान के झालावाड़, बारां के एरिया में दोपहर में बादल छाने के साथ कहीं-कहीं आंधी चलने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है।पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस पिलानी में दर्ज हुआ, जो यहां के सामान्य तापमान से 4.6 डिग्री सेल्सियस ऊपर था। पिलानी, सीकर, जयपुर, दौसा समेत कई शहरों में दिन में तापमान बढ़ने के साथ गर्मी तेज रही। पूर्वी राजस्थान के जिलों में कल दोपहर में लू भी चली। अलवर, कोटा, धौलपुर, बारां, हनुमानगढ़, करौली, फतेहपुर, गंगानगर, चूरू में कल दिन का अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ।राजधानी जयपुर में कल दिन में तेज गर्मी रही। यहां दिन का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिन में लू चली, जिसका प्रभाव देर शाम तक रहा। आज सुबह से जयपुर में आसमान साफ है और सुबह 7 बजे से धूप तेज हो गई। जयपुर में आज अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज होने की संभावना है। गुरुवार यानी कल से मौसम में बदलाव हो सकता है। दोपहर बाद यहां आसमान में बादल छाने के साथ धूल भरी हवा चल सकती है।आज से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का प्रभाव मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक उत्तर भारत में एक हल्के प्रभाव का वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा, जिसका प्रभाव देर शाम से बीकानेर संभाग में देखने को मिल सकता है। बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू के एरिया में देर शाम को बादल छाने के साथ कहीं-कहीं धूल भरी हवा चल सकती है।6-7 जून को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, गंगानगर के साथ सीकर, झुंझुनूं, नागौर, जोधपुर के आसपास धूल भरी हवा चल सकती है। यहां दोपहर बाद 30-40KM की स्पीड से तेज हवाएं चलने के साथ आसमान में बादल छा सकते है और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तूफानी बारिश अथवा बूंदाबांदी हाे सकती है। 8 जून को इस सिस्टम का प्रभाव उत्तरी राजस्थान के साथ पूर्वी-दक्षिणी राजस्थान के उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, झालावाड़, भरतपुर, अलवर, दौसा, जयपुर, प्रतापगढ़ और उनके आसपास के जिलों में देखने को मिल सकता है।
Imd Summer Warning Rajasthan Rajasthan Weather Advisory Rajasthan Weather Report Today Rajasthan Weather Update 2024 Rajasthan Rainfall Update
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सावधान! उत्तर पश्चिम भारत को झुलसा रहा है सूरज, मौसम विभाग ने जारी की ये चेतावनीराजस्थान में 19 जगहों पर पारा 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है.
Read more »
'जल' रही है राजधानी: 11 साल बाद सबसे गर्म दिन रहा आज, नजफगढ़ में 47 के पार पहुंचा पारा; आने वाले चार दिन शुष्कदिल्ली का अधिकतम तापमान सोमवार को सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, 11 साल बाद 20 मई के दिन पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा है।
Read more »
Bihar Weather: बिहार के कई जिलों में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी, इन इलाकों में 48 डिग्री तक जा सकता है पारापटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने लोगों से सर्तक रहने की अपील की है।
Read more »
दुनिया तेजी से हो रही गर्म: टूट रहे रिकॉर्ड, धरती के करीब 40% हिस्से में दर्ज किया गया सर्वाधिक दैनिक तापमानभारत में वार्षिक औसत तापमान 1900 के स्तर की तुलना में लगभग 0.7 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। यह दुनियाभर में औसत भूमि तापमान में 1.59 डिग्री वृद्धि से काफी कम है।
Read more »
जल्द मिलेगी हीटवेव से राहत! IMD ने कई राज्यों में अगले 4-5 दिनों में बारिश की भविष्यवाणी कीशुक्रवार को कानपुर में देश में सबसे अधिक 48.2 डिग्री तापमान दर्ज किया, हरियाणा के सिरसा में पारा 47.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा
Read more »
चंडीगढ़ में तापमान में मामूली गिरावट: मौसम विभाग ने जारी किया 7 जून तक लू का अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ रहा बेअसरचंडीगढ़ के तापमान में हल्की गिरावट देखी गई है। जो तापमान पहले 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा था। वह तापमान गिरकर अब 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
Read more »
