IMD Weather Update; Himachal Pradesh Jammu Snowfall | Delhi Haryana Rajasthan MP Heatwave
35kmph होगी रफ्तार, तापमान 5° तक घटेगा; ओडिशा में 3 दिन हीटवेव का अलर्टदिल्ली में बढ़ते तापमान का असर यमुना के जलस्तर पर भी दिखाई देने लगा है। यहां नदी में कई जगह दरारें पड़ गई हैं। मौसम विभाग ने 28 मार्च को पश्चिमी राज्य राजस्थान में 20-30 kmph की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने का अलर्ट जारी किया है। इसके असर से कई हिस्सों में पारा 3°-5° तक घट जाएगा। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी 25 से 35 kmph की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके उलट, पूर्वी राज्य ओडिशा में अगले 3 दिन कुछ हिस्सों में हीटवेव अलर्ट है। इस दौरान तापमान 2-4 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। IMD ने शुक्रवार को संबलपुर और बौध जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। ओडिशा के 8 जिलों में गुरुवार को तापमान 40 डिग्री से ज्यादा रहा। झारसुगुड़ा में 41.
4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। दिल्ली में भी गुरुवार को तापमान 36.4 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को दिन के समय तेज हवाएं चलने का अनुमान है।27 मार्च को जारी रिपोर्ट के मुताबिक देश के 8 राज्यों में पारा 40° का आंकड़ा पार कर चुका है। इन 8 राज्यों में महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के 24 जिले शामिल हैं। मार्च से ही इन राज्यों में हीटवेव जैसी स्थितियां बनने लगी हैं। अगले कुछ दिनों में उत्तर भारत में गर्मी और बढ़ सकती है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में तापमान 1-2 डिग्री तक बढ़ सकता है।गर्मी बढ़ने के साथ-साथ दिल्ली में यमुना नदी का लेवल भी कम हो रहा है। इसके कारण नदी में दरारें दिखाई देने लगी हैं। रुद्रप्रयाग में केदारनाथ रूट पर बर्फ के बीच रास्ता बनाते मजदूर। यहां शुक्रवार को -7° तापमान रहने का अनुमान है।भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल देश के नॉर्थ-वेस्ट राज्यों यानी हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, दिल्ली में हीटवेव के दिनों की संख्या दोगुनी होनी की आशंका है।आमतौर पर अप्रैल से जून के महीनों में लगातार 5-6 दिन लू चलती है, लेकिन इस बार 10 से 12 दिन के कई लूप आ सकते हैं। 2024 में 554 दिन हीटवेव का असर रहा था। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर हीटवेव के दिनों की संख्या दोगुनी होती है तो 2025 अब तक का सबसे गर्म साल होगा। इन दिनों का तापमान सामान्य से 5 डिग्री या इससे भी ज्यादा रह सकता है।दिल्ली के चिड़ियाघरों में जानवरों को ठंडक देने के लिए फलों के आइस क्यूब दिए जाएंगे, जबकि बाघों, शेरों, तेंदुओं और सियारों के लिए गर्मी से बचने के लिए पानी के छिड़काव की सुविधा दी जाएगी। चिड़ियाघर के निदेशक संजीत कुमार ने कहा कि 1 अप्रैल से जानवरों को गर्मी के दौरान आराम देने के लिए सभी उपायों को लागू किया जाएगा। इस दौरान गर्मी से बचने के लिए स्प्रिंकलर भी लगाए जाएंगे।गुजरात, सौराष्ट्र, कच्छ का रण, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में हीटवेव चल सकती है। ओडिशा में झारसुगुड़ा, संबलपुर, सोनेपुर, बौध, बोलनगीर और कालाहांडी में हीटवेव का यलो अलर्ट है। महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, बंगाल, असम, सिक्किम और मेघालय में बारिश का अलर्ट है। अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है।गुजरात, कच्छ का रण, ओडिशा में लगातार दूसरे दिन हीटवेव का अलर्ट है। झारसुगुड़ा, संबलपुर, सोनेपुर, बौध, बोलनगीर, कालाहांडी, बरगढ़ और सुंदरगढ़ में लू चल सकती है।गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ का रण में हीटवेव का अलर्ट है। केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के समुद्री किनारों पर बसे इलाकों में बारिश का अलर्ट है।राजस्थान में गर्मी से परेशान लोगों को गुरुवार से थोड़ी राहत मिलनी शुरू हो गई। अगले 2-3 दिन में न्यूनतम तापमान में और भी गिरावट दर्ज होने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 3 से 4 को अप्रैल से राज्य में हवा की दिशा बदल सकती है। सबसे ज्यादा तापमान धौलपुर और कोटा में क्रमश: 40.6 और 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।मध्यप्रदेश में इन दिनों पारा 41 डिग्री के पार पहुंच गया है। छतरपुर के खजुराहो में सीजन में पहली बार गुरुवार को पारा 41.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, ग्वालियर और जबलपुर में 40 डिग्री के आसपास रहा। दमोह, गुना, शिवपुरी, सतना और सागर ऐसे शहर रहे, जहां 40 डिग्री या इससे अधिक दर्ज किया गया। हालांकि, अगले 2 से 3 दिन तक पारे में मामूली गिरावट हो सकती है।CM बोलीं- यहां राजनीति न करें, बंगाल आएं; भारत के जल्द तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने पर कहा- मैं सहमत नहींघायल DSP एयरलिफ्ट; जैश के प्रॉक्सी संगठन पीपुल्स एंटी-फासिस्ट फ्रंट ने गोलीबारी की जिम्मेदारी लीFIR दर्ज करने की मांग; हाईकोर्ट जज पर क्रिमिनल केस चलाने CJI की परमिशन वाले फैसले को भी चुनौतीमौसम विभाग का अनुमान- इस बार हीटवेव के दोगुने दिन; 5-6 की जगह लगातार 10-12 दिन लू चलेगीहरियाणा में तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंचाजालोर में गर्मी दिखाने लगी तेवरमेरठ में 38 डिग्री के पार पहुंचा तापमानगुरुग्राम में वाटर लॉगिंग खत्म करने की प्लानिंग
Himachal Pradesh Jammu Snowfall | Delhi Haryana R
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
झारखंड में मार्च में तापमान 35 डिग्री तक जा सकता हैमार्च में झारखंड में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। रांची समेत कुछ इलाकों में बारिश भी हो सकती है।
Read more »
लखनऊ में 35KM की रफ्तार से चलेगी धूल भरी आंधी: हिमालयी इलाकों में बर्फबारी से हवा में रहेगी नमी; 30 डिग्री ...लखनऊ में सुबह से हल्की हवाओं के बीच मौसम साफ है। तेज धूप निकली हुई है। तड़के सुबह न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। धूल भरी हवा
Read more »
लखनऊ में कल से बदलेगी हवा: मार्च में 4 दिन चलेगी हीट वेव; तेजी से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में होगी बढ़तलखनऊ में मौसम साफ होने के साथ तेज धूप निकली हुई है। सड़क पर आवाजाही करने वाले लोग विशेष एहतियात बरत रहे हैं। तड़के सुबह के समय लखनऊ का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहने
Read more »
Weather Update : दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बदलेगा मौसम, अगले तीन दिन तक बारिश की संभावनाWeather Update : Weather will change in many states of North India including Delhi, दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बदलेगा मौसम, अगले तीन दिन तक बारिश की संभावना
Read more »
होली पर लखनऊ-गाजियाबाद में बारिश: मथुरा में 50Km प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चली; जानिए 3 दिन कैसा...यूपी में होली पर मौसम बदल गया। शुक्रवार को गाजियाबाद में बारिश हुई। मथुरा में 50Km प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलीं। हल्की बारिश हुई। सुबह लखनऊ में हल्की बारिश हुई, सड़के गीली हो गईं। हालांकि दिन में अच्छी धूप खिली। मौसमUttar Pradesh Rain Weather Update Mausam Change Rainfall Thunderstorm Weather...
Read more »
लखनऊ में 5 डिग्री बढ़ेगा तापमान: येलो जोन में AQI, धूल भरी हवा बढ़ाएगी परेशानीलखनऊ में सुबह से तेज धूप निकली हुई है। मौसम साफ है। AQI का स्तर मध्यम श्रेणी में बना हुआ है। छह मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत AQI सुबह के समय 135 दर्ज किया गया। अलीगंज 180, लालबाग में 171, गोमती नगर 161 तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र
Read more »
