राजस्थान में कांगो बुखार (Congo fever) का मामला सामने आने के बाद सरकार ने अलर्ट जारी कर दिया है. यहां जोधपुर की 51 वर्षीय महिला की इस बीमारी से मौत हो गई. सरकार ने राज्यभर में रोकथाम और बचाव के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र में त्वरित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके.
राजस्थान के जोधपुर की 51 वर्षीय महिला की कांगो बुखार से मौत हो गई. यह मामला सामने आने के बाद राज्य सरकार ने रोकथाम और बचाव के लिए राज्यभर में दिशा-निर्देश जारी किए हैं. कांगो बुखार एक घातक रोग है, जो जानवरों से इंसानों में फैलता है.
प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र में तेजी से कदम उठाने के निर्देश दिए हैं, ताकि बीमारी के फैलने से रोका जा सके. एजेंसी के अनुसार, जोधपुर की रहने वाली 51 वर्षीय महिला का अहमदाबाद के NHL म्युनिसिपल मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था. महिला कांगो बुखार से पीड़ित थी. पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी द्वारा की गई जांच में इस बात की पुष्टि हुई थी. उसने बुधवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.पब्लिक हेल्थ डायरेक्टर डॉ. रवि प्रकाश माथुर ने बताया कि जोधपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि प्रभावित क्षेत्र में टीम भेजकर रोकथाम के उपाय किए जाएं. इसी के साथ संदिग्ध और लक्षणों वाले मरीजों की पहचान कर उन्हें आइसोलेशन में रखा जाए.यह भी पढ़ें: केरल में वेस्ट नाइल बुखार पर अलर्ट! क्यों ये दक्षिणी राज्य अक्सर बनता रहा बीमारियों के लिए एंट्री पॉइंट?राज्य सरकार ने सभी सरकारी और प्राइवेट चिकित्सा संस्थानों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी मरीज में कांगो बुखार के लक्षण पाए जाने पर तुरंत उसका सैंपल लिया जाए और जांच के लिए भेजा जाए, साथ ही, इस संबंध में चिकित्सा विभाग को भी सूचना दी जाए.Advertisementइसके अलावा नागौर के 20 वर्षीय युवक को जयपुर के RUHS अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया था, उसकी मंकीपॉक्स की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है. यह युवक दुबई से जयपुर आया था और एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य जांच के दौरान उसके शरीर पर दाने पाए गए थे. जांच में उसे चिकनपॉक्स से पीड़ित पाया गया.राज्य सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे कांगो बुखार के लक्षणों के प्रति सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.क्या है कांगो बुखार, कैसे फैलता है?कांगो बुखार का पूरा नाम राइमियन कांगो हेमोरेजिक फीवर है. इंसानों के लिए घातक राइमियन कांगो हैमरेज फीवर जानवरों से इंसानों में फैलता है. कांगो बुखार एक ज़ूनोटिक वायरस से फैलने वाला रोग है, जो मुख्य रूप से टिक बाइट यानी छोटे कीड़ों के काटने से फैलता है. इसे ध्यान में रखते हुए राज्य के पशुपालन विभाग को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पशुओं के जरिए इस रोग के फैलने की आशंका को रोका जा सके. ये भी देखें
Jodhpur Congo Fever Death Congo Fever Symptoms Congo Fever Prevention Congo Fever Zoonotic Virus Congo Fever Treatment Congo Fever Health Guidelines Congo Fever Patient Isolation Congo Fever State Government Directives Congo Fever Animal Husbandry Department Congo Fever Tick Bite Jodhpur Woman Congo Fever Monkeypox Test Report Congo Hemorrhagic Fever CCHF Disease
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
राजस्थान में दर्ज की गई 155 फीसदी से अधिक बारिश, मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी कियाराजस्थान में दर्ज की गई 155 फीसदी से अधिक बारिश, मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया
Read more »
निपा वायरस का खौफ: छात्र की मौत के बाद केरल में अलर्ट, मास्क लगाना अनिवार्य; ये लक्षण दिखे तो हो जाएं सतर्ककेरल के मलप्पुरम जिले में 24 वर्षीय छात्र की निपाह वायरस के संक्रमण के चलते मौत हो गई, जिसके बाद राज्य सरकार ने तुरंत अलर्ट जारी कर दिया है.
Read more »
बाढ़ की त्रासदी झेल रहे बिहार को अभी नहीं मिलने वाली राहत! नेपाल से आई बुरी खबरबिहार में बाढ़ की तबाही से अभी राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं, क्योंकि नेपाल सरकार ने बुधवार को भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी किया.
Read more »
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में फिर उधम काटेगा मौसम, बारिश को लेकर 10 जिलों में जारी हुआ अलर्ट, पढ़ें वेदर अपडेटराजस्थान में मानसून की विदाई से पहले फिर से सक्रिय होने के कारण 10 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.
Read more »
गंभीर बीमारी ने ली इस एक्टर की बेटी की जान, 38 की उम्र में तोड़ा दममनोरंजन जगत से हाल ही में एक दुखद खबर सामने आ रही है. खबर है कि एक दिग्गज एक्टर ने अपनी बेटी खो दी है. उनकी बेटी गंभीर बीमारी से ग्रसित थी, जिसकी वजह से 38 साल की उम्र में उनका निधन हो गया.
Read more »
छत्तीसगढ़ के दिव्यांग कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने जारी किए आदेशछत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राज्य सरकार जो आदेश जारी किया है, उसमें प्रदेश के सभी विभागों में काम करने वाले दिव्यांग अधिकारी-कर्मचारियों की पोस्टिंग का आदेश जारी किया है.
Read more »
