Rajasthan IAS: राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा ने जनसुनवाई व्यवस्था मजबूत करने के लिए 35 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को राजस्थान संपर्क कॉल सेंटर 181 पर तैनात किया है। इसके तहत विशेष अभियान चलाया जाएगा। 4 मार्च से 28 मई तक चलने वाले अभियान में अधिकारी रोज कम से कम 10 कॉल सुनकर नई और लंबित शिकायतों का समाधान सुनिश्चित...
जयपुर: राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा पिछले दिनों राजस्थान के हेल्पलाइन संपर्क कॉल सेंटर पर जनता से बात करते दिखाई दिए थे। अब इसी क्रम में सीएम ने बड़ा फैसला लिया है। सीएम शर्मा ने राजस्थान में जनसुनवाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। दरअसल, प्रदेश के 35 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को सीधे जनता से संवाद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब सचिव से लेकर अतिरिक्त मुख्य सचिव स्तर तक के अधिकारी सचिवालय स्थित राजस्थान संपर्क कॉल सेंटर 181 पर खुद जनता की बात सुनेंगे। साथ ही आमजन की शिकायतें सुनने के बाद उसका समाधान करेंगे। चलाया जा रहा है विशेष अभियान जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्य सचिव वी.
श्रीनिवास ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं। जारी रोस्टर के अनुसार 35 वरिष्ठ अधिकारियों की अलग-अलग दिनों में ड्यूटी तय की गई है। प्रत्येक अधिकारी को अपनी निर्धारित शिफ्ट के दौरान कम से कम 10 कॉल अनिवार्य रूप से रिसीव करनी होंगी। यह व्यवस्था 4 मार्च 2026 से 28 मई 2026 तक विशेष अभियान के रूप में लागू रहेगी।पुरानी शिकायतों को व्यक्तिगत रूप से सुनेंगे अधिकारी इस नई पहल के तहत अधिकारी सिर्फ कॉल सुनकर औपचारिकता पूरी नहीं करेंगे, बल्कि मौके पर ही संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देंगे। साथ ही, वे राजस्थान संपर्क पोर्टल पर लंबित पड़ी पुरानी शिकायतों की भी व्यक्तिगत रूप से मॉनिटरिंग करेंगे। सरकार का उद्देश्य है कि लंबे समय से अटकी शिकायतों का त्वरित निस्तारण हो और जनता को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।सरकार का मानना है कि वरिष्ठ अधिकारियों की सीधे भागीदारी से प्रशासनिक प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी। इससे विभागीय स्तर पर भी सक्रियता आएगी और शिकायतों के समाधान में अनावश्यक देरी पर अंकुश लगेगा। कॉल सेंटर पर तैनाती के दौरान अधिकारी शिकायतकर्ता से सीधे संवाद कर वास्तविक स्थिति समझ सकेंगे, जिससे समस्याओं का व्यावहारिक समाधान संभव होगा।ड्यूटी रोस्टर में इन अधिकारियों का नामइस ड्यूटी रोस्टर में एसीएस कुलदीप रांका, संदीप वर्मा, अभय कुमार, शिखर अग्रवाल और अपर्णा अरोड़ा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। माना जा रहा है कि इन अधिकारियों की भागीदारी इस अभियान से बढ़ेगी। वहीं इससे आम जनता को राहत मिलने के साथ ही प्रशासनिक स्तर पर सुधार की संभावना है।
Cm Bhajanlal Sharma Rajasthan Government Rajasthan News Sampark Portal Rajasthan 181 Call Center राजस्थान आईएएस ऑफिसर सीएम भजनलाल शर्मा राजस्थान सरकार राजस्थान न्यूज़
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IAS अधिकारियों ने सादगी से की शादी, पेश की मिसालयुवा IAS अधिकारियों माधव भारद्वाज और अदिति वार्ष्णेय ने अलवर में सादगीपूर्ण विवाह किया। बिना किसी दिखावे के, दोनों ने कलेक्टर के समक्ष शादी रजिस्टर्ड कराई। यह जोड़ा ट्रेनिंग के दौरान मिला था और जल्द ही हिंदू रीति-रिवाजों से भी शादी करेगा। इस कदम की प्रशासनिक हलकों में सराहना हो रही है।
Read more »
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 8 IAS और 86 PCS अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्टपंजाब सरकार ने आज एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 8 आईएएस और 86 पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। कई जिलों और विभागों के अधिकारी इस व्यापक बदलाव से प्रभावित हुए हैं।
Read more »
जम्मू-कश्मीर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर; किसे मिली कहां तैनाती?उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इसमें 20 आईएएस अधिकारियों सहित 22 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला किया गया।
Read more »
जम्मू-कश्मीर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS सहित 22 सीनियर अफसरों का तबादला; देखें लिस्टजम्मू-कश्मीर में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इसमें 20 आईएएस अधिकारियों सहित कुल 22 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला किया गया है।
Read more »
नमो भारत ट्रेन ने ये टेंशन भी कर दी खत्म, IAS-IPS बनने का अरमान होगा पूरानमो भारत ट्रेन के दिल्ली से मेरठ तक संचालन से छात्रों में खुशी है। यह ट्रेन प्रतियोगी परीक्षाओं, जैसे IAS और IPS, की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए वरदान साबित होगी। अब वे दिल्ली के मुखर्जीनगर जैसे शैक्षणिक हब तक आसानी से पहुँच सकेंगे।
Read more »
UPSC Success Story: आसान नहीं था सफर, 40 की उम्र में दो बच्चों की मां ने ऐसे पास की यूपीएससी परीक्षा; बन गईं IAS अफसरUPSC Success Story of IAS Nisa Unnirajan: आज हम एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जो सिखाती हैं कि उम्र, जिम्मेदारियां कभी अपने सपने को पूरा करने से नहीं रोक सकती हैं. अगर आप कुछ बनने का ठान लें तो उस लक्ष्य तक पहुंचने से कोई नहीं रोक सकता है. आइए IAS निसा उन्नीराजन की सक्सेस जानते हैं.
Read more »
