राजस्थान यूनिवर्सिटी में RSS के प्रोग्राम में ABVP और NSUI के कार्यकर्ताओं में हुआ झगड़ा, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज, जानें वजह

Rajasthan University News

राजस्थान यूनिवर्सिटी में RSS के प्रोग्राम में ABVP और NSUI के कार्यकर्ताओं में हुआ झगड़ा, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज, जानें वजह
Rss ProgramAbvp Vs NsuiJaipur
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 140 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 90%
  • Publisher: 51%

ABVP -NSUI Clash In RU : राजस्थान यूनिवर्सिटी में आज आरएसएस के कार्यक्रम में छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और कांग्रेस से जुड़े भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इसके बाद पुलिस को यहां स्थिति काबू में लाने के लिए लाठीचार्ज करना...

जयपुर : भाजपा से जुड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और कांग्रेस से जुड़े भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ता आज राजस्थान विश्वविद्यालय में आमने सामने हो गए। आपसी टकराव के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और दर्जनों को पीट पीट कर विश्वविद्यालय से बाहर खदेड़ दिया। पुलिस के द्वारा लाठीचार्ज करने पर एनएसयूआई के कई कार्यकर्ताओं को चोटें आई। गंभीर रूप से घायल हुए छह कार्यकर्ताओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। RSS को नफरती संगठन बताते हुए किया विरोधएनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता आरएसएस के कार्यक्रम का विरोध करने राजस्थान विश्वविद्यालय पहुंचे थे। एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने आरएसएस को नफरती संगठन बताया। विनोद जाखड़ ने कहा कि राजस्थान विश्वविद्यालय शिक्षा का मंदिर है और इस मंदिर में नफरती संगठनों के कार्यक्रम नहीं होने दिए जाएंगे। शैक्षणिक संस्थान को राजनीति का अड्डा नहीं बनने दिया जाएगा। एनएसयूआई के सैकड़ों कार्यकर्ता विश्वविद्यालय कैंपस में एकत्रित हुए और आरएसएस के कार्यक्रम का विरोध किया। पोस्टर फाड़ने के बाद हुआ बवालदोपहर के समय एनएसयूआई के कार्यकर्ता धरना देकर विरोध कर रहे थे। उन्होंने कहा शैक्षणिक संस्थान में किसी निजी संगठन के कार्यक्रम को नहीं होने दिया जाए। जब कार्यक्रम जारी रहा तो एनएसयूआई के कार्यकर्ता गुस्से में आ गए और कार्यक्रम स्थल पर जाकर आरएसएस के पोस्टर को फाड़ दिया। इसके बाद आरएसएस और एनएसयूआई के कार्यकर्ता आमने सामने हुए। फिर पुलिस पहुंची और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं पर लाठियां भांजना शुरू कर दिया। दौड़ा दौड़ाकर पीटापुलिस ने एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। भागते हुए कार्यकर्ताओं पर भी लाठियां बरसाई। जो छात्र गाड़ियां लेकर भाग रहे थे। उन गाड़ियों पर भी पुलिस ने लाठियां बरसाई। कैंपस और बाहर खड़ी छात्रों की गाड़ियों के सीसे पुलिसकर्मियों ने फोड़ दिए। लाठीचार्ज में घायल छह छात्रों को सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने 12 छात्रों को हिरासत में लिया है। क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम आने वाले थे कार्यक्रम में विश्वविद्यालय कैंपस में आज मंगलवार शाम को शस्त्र पूजन का कार्यक्रम था। दशहरे से पहले ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन आरएसएस की ओर से किया जाता रहा है। विश्वविद्यालय में होने वाले इस कार्यक्रम का आयोजन एबीवीपी की ओर से किया जा रहा था। कार्यक्रम में आरएसएस के क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम भी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने वाले थे। आरएसएस के इशारे पर किया लाठीचार्जछात्र नेता महेश चौधरी का कहना है कि पुलिस आरएसएस के इशारे पर काम कर रही है। विश्वविद्यालय कैंपस में छात्रों पर पुलिस ने बर्बरता की हदें पार कर दी। ना केवल पीटा बल्कि जान बचाकर भागने वाले छात्रों को भी सड़क पर पटक कर मारा गया। छात्र नेता नीरज खीचड़ का कहना है कि राजस्थान विश्वविद्यालय को राजनीति का अड्डा बनाया जा रहा है। शांतिपूर्वक विरोध करने पर प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। शिक्षा के मंदिर में शस्त्र पूजन जैसे कार्यक्रम होना ही नियमों के खिलाफ है। यह किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं है।.

जयपुर : भाजपा से जुड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और कांग्रेस से जुड़े भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कार्यकर्ता आज राजस्थान विश्वविद्यालय में आमने सामने हो गए। आपसी टकराव के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और दर्जनों को पीट पीट कर विश्वविद्यालय से बाहर खदेड़ दिया। पुलिस के द्वारा लाठीचार्ज करने पर एनएसयूआई के कई कार्यकर्ताओं को चोटें आई। गंभीर रूप से घायल हुए छह कार्यकर्ताओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। RSS को नफरती संगठन बताते हुए किया विरोधएनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता आरएसएस के कार्यक्रम का विरोध करने राजस्थान विश्वविद्यालय पहुंचे थे। एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने आरएसएस को नफरती संगठन बताया। विनोद जाखड़ ने कहा कि राजस्थान विश्वविद्यालय शिक्षा का मंदिर है और इस मंदिर में नफरती संगठनों के कार्यक्रम नहीं होने दिए जाएंगे। शैक्षणिक संस्थान को राजनीति का अड्डा नहीं बनने दिया जाएगा। एनएसयूआई के सैकड़ों कार्यकर्ता विश्वविद्यालय कैंपस में एकत्रित हुए और आरएसएस के कार्यक्रम का विरोध किया। पोस्टर फाड़ने के बाद हुआ बवालदोपहर के समय एनएसयूआई के कार्यकर्ता धरना देकर विरोध कर रहे थे। उन्होंने कहा शैक्षणिक संस्थान में किसी निजी संगठन के कार्यक्रम को नहीं होने दिया जाए। जब कार्यक्रम जारी रहा तो एनएसयूआई के कार्यकर्ता गुस्से में आ गए और कार्यक्रम स्थल पर जाकर आरएसएस के पोस्टर को फाड़ दिया। इसके बाद आरएसएस और एनएसयूआई के कार्यकर्ता आमने सामने हुए। फिर पुलिस पहुंची और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं पर लाठियां भांजना शुरू कर दिया। दौड़ा दौड़ाकर पीटापुलिस ने एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। भागते हुए कार्यकर्ताओं पर भी लाठियां बरसाई। जो छात्र गाड़ियां लेकर भाग रहे थे। उन गाड़ियों पर भी पुलिस ने लाठियां बरसाई। कैंपस और बाहर खड़ी छात्रों की गाड़ियों के सीसे पुलिसकर्मियों ने फोड़ दिए। लाठीचार्ज में घायल छह छात्रों को सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने 12 छात्रों को हिरासत में लिया है। क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम आने वाले थे कार्यक्रम में विश्वविद्यालय कैंपस में आज मंगलवार शाम को शस्त्र पूजन का कार्यक्रम था। दशहरे से पहले ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन आरएसएस की ओर से किया जाता रहा है। विश्वविद्यालय में होने वाले इस कार्यक्रम का आयोजन एबीवीपी की ओर से किया जा रहा था। कार्यक्रम में आरएसएस के क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम भी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने वाले थे। आरएसएस के इशारे पर किया लाठीचार्जछात्र नेता महेश चौधरी का कहना है कि पुलिस आरएसएस के इशारे पर काम कर रही है। विश्वविद्यालय कैंपस में छात्रों पर पुलिस ने बर्बरता की हदें पार कर दी। ना केवल पीटा बल्कि जान बचाकर भागने वाले छात्रों को भी सड़क पर पटक कर मारा गया। छात्र नेता नीरज खीचड़ का कहना है कि राजस्थान विश्वविद्यालय को राजनीति का अड्डा बनाया जा रहा है। शांतिपूर्वक विरोध करने पर प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। शिक्षा के मंदिर में शस्त्र पूजन जैसे कार्यक्रम होना ही नियमों के खिलाफ है। यह किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Rss Program Abvp Vs Nsui Jaipur Rajasthan राजस्थान यूनिवर्सिटी Rss का प्रोग्राम Abvp Vs Nsui जयपुर राजस्थान

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी: कांग्रेस ने शाह को लेटर लिखा; BJP प्रवक्ता लाइव टीवी पर बोले- सीने में...राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी: कांग्रेस ने शाह को लेटर लिखा; BJP प्रवक्ता लाइव टीवी पर बोले- सीने में...Congress Senior Leader Rahul Gandhi Death Threat Controversy; Who Is Printu Mahadev. Follow Congress ABVP BJP RSS Politics, Amit Shah Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »

Uttarakhand: उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव में दिखा ABVP का जादू, 58 अध्यक्षों सहित प्रदेश भर के 332 पदों परप हासिल की जीतUttarakhand: उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव में दिखा ABVP का जादू, 58 अध्यक्षों सहित प्रदेश भर के 332 पदों परप हासिल की जीतUttarakhand: उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव में दिखा ABVP का जादू, 58 अध्यक्षों सहित प्रदेश भर के 332 पदों परप हासिल की जीत Uttarakhand Student Union Election won by ABVP राज्य
Read more »

यहां RSS की शाखा नहीं लगेगी, कहीं और जाकर... गाजियाबाद की इस सोसाइटी में संघ को लेकर क्यों उठा विवाद?यहां RSS की शाखा नहीं लगेगी, कहीं और जाकर... गाजियाबाद की इस सोसाइटी में संघ को लेकर क्यों उठा विवाद?Ghaziabad RSS shakha News: यूपी के गाजियाबाद की एक सोसाइटी में उस समय हंगामा मच गया, जब सिक्योरिटी सुपरवाइजर ने आरएसएस की शाखा लगा रहे लोगों को रोक दिया।
Read more »

जोधपुर में नकल करते पकड़ी गईं ABVP की प्रांत मंत्री पूनम भाटी, NSUI ने की पद से हटाने की मांगजोधपुर में नकल करते पकड़ी गईं ABVP की प्रांत मंत्री पूनम भाटी, NSUI ने की पद से हटाने की मांगजयनारायण व्यास विश्वविद्यालय, जोधपुर में एमए हिंदी सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान एबीवीपी प्रांत मंत्री पूनम भाटी को मोबाइल फोन से नकल करते पकड़ा गया। NSUI ने तुरंत पद से हटाने की मांग की; विश्वविद्यालय प्रशासन पर मामले को दबाने के आरोप लगे।
Read more »

ABVP की प्रांत मंत्री नकल करते पकड़ी गई, जोधपुर में पूनम भाटी के विरोध में उतरा NSUIABVP की प्रांत मंत्री नकल करते पकड़ी गई, जोधपुर में पूनम भाटी के विरोध में उतरा NSUIजोधपुर के जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में MA हिंदी की परीक्षा के दौरान ABVP प्रांत मंत्री पूनम भाटी को नकल करते पकड़ा गया। डिप्टी सुपरिंटेंडेंट राजर्षि राणावत ने उनके पास से मोबाइल बरामद किया। पूनम की कॉपी जब्त कर नकल का प्रकरण दर्ज किया गया है। NSUI ने उन्हें पद से हटाने की मांग की जिसके बाद पूनम ने अपना कोई पक्ष नहीं...
Read more »

परीक्षा में मोबाइल से नकल करती पकड़ी गई ABVP प्रांत की मंत्री पूनम भाटी, डिप्टी सुपरिटेंडेंट ने Cheating करते रंगे हाथ पकड़ापरीक्षा में मोबाइल से नकल करती पकड़ी गई ABVP प्रांत की मंत्री पूनम भाटी, डिप्टी सुपरिटेंडेंट ने Cheating करते रंगे हाथ पकड़ाABVP state minister Poonam Bhati: जोधपुर के जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय में एमए हिंदी सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान ABVP की प्रांत मंत्री पूनम भाटी नकल करते पकड़ी गईं. सोमवार सुबह डिप्टी सुपरिटेंडेंट राजश्री राणावत ने उन्हें मोबाइल से नकल करते रंगे हाथों पकड़ा और उनकी कॉपी जब्त कर नकल प्रकरण दर्ज किया.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:00:57