Rajasthan Weather Tomorrow: बारिश और ओलावृष्टि के बाद राजस्थान में शीतलहर तेज हो गई है। 26–27 जनवरी को उत्तर-पूर्वी जिलों में बारिश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की चेतावनी है। शेखावाटी में तापमान में खासतौर पर गिरावट देखने को मिल रही है। जयपुर , भरतपुर, अजमेर और बीकानेर में बारिश की संभावना...
जयपुर: बारिश और ओलावृष्टि के बाद प्रदेश में शीतलहर और कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। बर्फीली हवाओं के चलते कई जिलों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है। शेखावाटी क्षेत्र में इसका सबसे ज्यादा असर दिख रहा है। सीकर, झुंझुनूं और चूरू सहित कई जिलों में रविवार सुबह खुले इलाकों में बर्फ जमने की स्थिति देखी गई। खेतों में जमी बर्फ की परत दिखी। फतेहपुर में भी तापमान माइनस में दर्ज हुआ। यहां तापमान -2.
4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा। रविवार को प्रदेश के 7 जिलों में शीतलहर खासा असर है। जयपुर, अलवर, भरतपुर, दौसा, नागौर और हनुमानगढ़ समेत कई इलाकों में ठंडी हवाओं लोगों को परेशान कर रही है। जानें आगे कैसा रहेगा मौसमबताया जा रहा है कि 26 और 27 जनवरी को उत्तर-पूर्वी राजस्थान में बादल छाए रहेंगे, तेज हवाएं चलने, बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। दिन में धूप निकलने के बावजूद सर्द हवाओं ने ठंड का अहसास बना रहेगा। जयपुर , भरतपुर और अजमेर में बारिश की संभावना राजस्थान की राजधानी जयपुर, भरतपुर और अजमेर में बारिश की संभावना जताई जा रही है। बीकानेर में भी कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। जानें कल का सीकर का मौसम राजस्थान के पूरे शेखावाटी अंचल में कड़ाके की सर्दी का असर बना हुआ है। अब यहां तापमान माइनस डिग्री सेल्सियस में भी पहुंच गया है। अभी तापमान यहां शनिवार को माइनस 2 डिग्री से नीचे हैं। 26 जनवरी को भी तापमान माइनस में ही रहने की संभावना है। नागौर में कल का मौसम प्रदेश के नागौर शहर में रविवार को सबसे कम तापमान रहा। नागौर में माइनस 1.3 डिग्री टेम्परेचर रहा। माना जा रहा है कि नागौर के मौसम में आंशिक बदलाव हो सकता है। तापमान शून्य के आसपास रहने की ही संभावना है। कल का गंगानगर के मौसम का हाल पंजाब से सटे हुए श्रीगंगानगर शहर में मौसम में गिरावट बनी हुई है। हालांकि यहां तापमान माइनस में नहीं है। लेकिन कड़ाके की ठंड बनी हुई है। गंगानगर में अभी तापमान 5 डिग्री से नीचे हैं। इसी के आसपास बना रहेगा। हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में शीतलहर का अलर्ट है।माउंट आबू में कल कैसा रहेगा मौसम राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन सिरोही जिले में स्थित माउंट आबू में कड़ाके की सर्दी बनी हुई है। यहां तापमान 2 डिग्री के आसपास है। यहां भी शीतलहर लोगों को परेशान कर रही है। जैसलमेर - बाड़मेर में कल का मौसम, अलर्ट जारी राजस्थान के बॉर्डर शहर जैसलमेर और बाड़मेर में भी तेज सर्दी का असर बना हुआ है। ठंडी हवाओं के चलते लोग परेशान है। मौसम विभाग से मिली जानकारी जैसलमेर - बाड़मेर में कल 26 जनवरी को भी शीतलहर का अलर्ट है।
Rajasthan Weather 26 Janaury 2026 26 जनवरी न्यूज 26 Janaury News राजस्थान का मौसम राजस्थान मौसम अपडेट राजस्थान में कल का तापमान Rajasthan Weather Update Rajasthan Mein Kal Ka Mausam Rajasthan Weather Forecast
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
26 जनवरी गणतंत्र दिवस 2026: मंच संचालन स्क्रिप्ट26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंच संचालन के लिए एक उत्कृष्ट स्क्रिप्ट। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के लिए शानदार शुरुआत कैसे करें, एंकरिंग के लिए ज़रूरी बातें, और देशभक्ति से ओतप्रोत भाषण का प्रारूप। इस लेख में गणतंत्र दिवस पर मंच संचालन के लिए आवश्यक सभी जानकारी शामिल है।
Read more »
अमित शाह पहुंचे लखनऊ, UP Diwas 2026 के कार्यक्रम में होंगे शामिल'; CM Yogi Adityanath ने किया स्वागतUP Diwas 2026: विकसित भारत-विकसित यूपी की थीम पर 24 से 26 जनवरी तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हर जिले की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।
Read more »
साप्ताहिक टैरो राशिफल: 26 जनवरी से 1 फरवरी 2026 - शुभ योग और भाग्य का साथ26 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक का साप्ताहिक टैरो राशिफल, जिसमें ग्रहों की स्थिति और शुभ योगों का प्रभाव है। वृषभ, मिथुन, सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशि के जातकों के लिए करियर, धन, स्वास्थ्य और रिश्तों में संभावित बदलावों की जानकारी।
Read more »
Bhishma Ashtami 2026: 25 या 26 कब है भीष्म अष्टमी और ये क्यों मनाई जाती है ? जानें इसके पीछे का महत्वधर्म-कर्म Bhishma Ashtami 2026: हिंदू मान्यताओं के अनुसार, भीष्म अष्टमी के दिन पितरों का तर्पण किया जाता है. कहते हैं कि इस दिन पितरों का तर्पण करने से उनकी आत्मा को शांति प्राप्त होती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि कब है भीष्म अष्टमी?
Read more »
Aaj Ka Panchang: ये है 25 जनवरी का पूरा दैनिक पंचांग, आज रथ सप्तमी पर्व, जानें राहुकाल कब तकAaj Ka Panchang 25 January 2026: 25 जनवरी 2026 यानी आज रविवार का दिन अति शुभ और सकारात्मक है.
Read more »
यूपी में कल का मौसम, 26 जनवरी: लखनऊ और नोएडा में तेज धूप के बीच छा सकते हैं बादल, जानिए वेदर अपडेट्सUP Weather Tomorrow, यूपी मौसम न्यूज़, 26 जनवरी 2026: पश्चिमी यूपी के जिलों में ठंड ज्यादा रहने का अनुमान है। पूर्वी यूपी में तेज धूप निकलने की संभावना है।
Read more »
