राजस्थान में गुम हुआ मोबाइल, खाते से निकल गए 13.52 लाख, खाता होल्ड कराने के बाद भी कटते रहे पैसे

Rajasthan Mobile Lost News

राजस्थान में गुम हुआ मोबाइल, खाते से निकल गए 13.52 लाख, खाता होल्ड कराने के बाद भी कटते रहे पैसे
Bank Account FraudCyber CrimeMoney Withdrawn
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 16 sec. here
  • 15 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 55%
  • Publisher: 53%

राजस्थान गए युवक का मोबाइल खो जाने के बाद उसके बैंक खाते से कई बार 13.52 लाख रुपये निकाल लिए गए। आरोप है कि खाते को होल्ड कराने के बावजूद पैसे कटते रहे। पीड़ित ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

जागरण संवाददाता, आगरा। राजस्थान गए युवक का मोबाइल फोन खो गया। इसके बाद उनके बैंक खाते से कई बार में 13.52 लाख रुपये निकाल लिए गए। आरोप है कि बैंक खाता होल्ड कराने के बाद भी रुपये कटते गए। पीड़ित ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जांच में सामने आया है कि पीड़ित के मोबाइल फोन में लाक नहीं लगा था, जिस कारण उसका इस्तेमाल अराजकतत्वों ने किया। पुलिस उन लोगों का ब्योरा जुटा रही है, जिन्हें रुपये ट्रांसफर किए गए हैं। एत्मादपुर के गांव नगला खरगा निवासी भूपेंद्र सिंह ने दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि वह परिवार के साथ 25 अगस्त को राजस्थान के गोगामेड़ी गए थे। 27 अगस्त को वहां से लौटते वक्त मोबाइल फोन खो गया। मोबाइल में पड़ी सिम का नंबर बैंक खातों व आधारकार्ड से लिंक था। 28 व 29 अगस्त को यूपीआइ से पांच-पांच हजार रुपये ट्रांसफर हुए। जानकारी होने पर रहनकलां स्थित केनरा बैंक की शाखा में जाकर सूचना देने के साथ बैंक खातों को होल्ड करा दिया। बावजूद इसके खाते से रुपये कटते गए। एक सितंबर को बैंक गए तब जानकारी हुई कि खाते से 13.

52 लाख रुपये कई बार में कट गए हैं। बैंक शाखा में खाते की जगह डेबिट कार्ड बंद किया था। भूपेंद्र की तहरीर पर साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर रीता यादव ने बताया कि पीड़ित के मोबाइल फोन में लाक नहीं लगा था। ई-मेल भी खुली थी, जिन्हें रुपये ट्रांसफर किए गए हैं, उनका ब्योरा जुटाया जा रहा है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Bank Account Fraud Cyber Crime Money Withdrawn Account Hold Cyber Police Fraudulent Transactions Uttar Pradesh Agra Financial Fraud Agra News Agra Latest News Agra News In Hindi Agra Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

महा टीकाकरण अभियान : मध्य प्रदेश में एक दिन में 13.52 लाख लोगों को लगाया टीकामहा टीकाकरण अभियान : मध्य प्रदेश में एक दिन में 13.52 लाख लोगों को लगाया टीकाजनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि 100 प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने के महा अभियान में बुधवार को बड़ी सफलता मिली और स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कोविड-19 रोधी टीके की 13.52 लाख खुराकें लोगों को लगाईं. अधिकारी ने दावा किया, ‘‘यह देश के अन्य राज्यों की तुलना में सर्वाधिक है.’’
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:09:37