Jodhpur ATS Raid: राजस्थान में जोधपुर, सांचौर और पीपाड़ में एटीएस और आईबी की बड़ी कार्रवाई हुई है। तीन मौलवियों को हिरासत में लिया गया है जिन पर आतंकी संगठनों से जुड़ाव और फंडिंग नेटवर्क से संपर्क के आरोप हैं। ताजा अपडेट के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर, सांचौर और पीपाड़ इलाकों में शुक्रवार सुबह एटीएस और आईबी की संयुक्त कार्रवाई से हड़कंप मच गया। खुफिया एजेंसियों ने अलग-अलग स्थानों से तीन संदिग्ध मौलवियों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि इन सभी पर अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठनों से जुड़ाव और फंडिंग नेटवर्क से संपर्क होने के संदेह हैं।जोधपुर के चौखा क्षेत्र में ATS और IB की पहली कार्रवाईसुबह करीब पांच बजे एटीएस और आईबी की टीम ने जोधपुर के चौखा क्षेत्र में छापा मारा। यहां से अयूब पुत्र गफ्फार को हिरासत में लिया गया। सूत्रों के अनुसार, अयूब पर अंतरराष्ट्रीय फंडिंग नेटवर्क और आतंकी संगठनों से संपर्क होने की पुख्ता जानकारी मिली थी। टीम ने मौके से मोबाइल, दस्तावेज, आतंकी साहित्य और चंदे से जुड़ी रसीदें जब्त की हैं। यह कार्रवाई गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के निर्देश पर की गई थी।सांचौर में दूसरी कार्रवाई, मदरसे से मौलवी गिरफ्तारइसी दौरान सांचौर के झेरडियावास इलाके में स्थित एक मदरसे पर छापा मारा गया। यहां से उस्मान नामक मौलवी को हिरासत में लिया गया है। सूत्रों का कहना है कि उस्मान पर विदेशी संगठनों से आर्थिक सहायता लेने और आतंकी गतिविधियों को समर्थन देने के आरोप हैं। स्थानीय पुलिस और आईबी टीम ने मदरसे को सील कर दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है।पीपाड़ में तीसरी छापेमारी, मसूद गिरफ्तारपीपाड़ कस्बे में भी एटीएस ने तड़के कार्रवाई करते हुए मसूद पुत्र अनवर को पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक, जोधपुर में अयूब की गिरफ्तारी के बाद मसूद छिप गया था, लेकिन एजेंसियों ने उसके मोबाइल लोकेशन को ट्रैक कर उसे हिरासत में लिया। जांच में उसके विदेशी संपर्कों और नेटवर्क से जुड़े अहम दस्तावेज बरामद हुए हैं।सर्च ऑपरेशन जारी, आधिकारिक बयान की प्रतीक्षातीनों जिलों में हुई कार्रवाई के बाद एटीएस, आईबी और पुलिस की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। मदरसों, धार्मिक स्थलों और किराए के मकानों की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई लंबे समय से जुटाई जा रही खुफिया जानकारी और तकनीकी इनपुट्स के आधार पर की गई है। फिलहाल किसी भी एजेंसी की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि पूछताछ के बाद किसी बड़ी साजिश का खुलासा हो सकता है।.
जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर, सांचौर और पीपाड़ इलाकों में शुक्रवार सुबह एटीएस और आईबी की संयुक्त कार्रवाई से हड़कंप मच गया। खुफिया एजेंसियों ने अलग-अलग स्थानों से तीन संदिग्ध मौलवियों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि इन सभी पर अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठनों से जुड़ाव और फंडिंग नेटवर्क से संपर्क होने के संदेह हैं।जोधपुर के चौखा क्षेत्र में ATS और IB की पहली कार्रवाईसुबह करीब पांच बजे एटीएस और आईबी की टीम ने जोधपुर के चौखा क्षेत्र में छापा मारा। यहां से अयूब पुत्र गफ्फार को हिरासत में लिया गया। सूत्रों के अनुसार, अयूब पर अंतरराष्ट्रीय फंडिंग नेटवर्क और आतंकी संगठनों से संपर्क होने की पुख्ता जानकारी मिली थी। टीम ने मौके से मोबाइल, दस्तावेज, आतंकी साहित्य और चंदे से जुड़ी रसीदें जब्त की हैं। यह कार्रवाई गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के निर्देश पर की गई थी।सांचौर में दूसरी कार्रवाई, मदरसे से मौलवी गिरफ्तारइसी दौरान सांचौर के झेरडियावास इलाके में स्थित एक मदरसे पर छापा मारा गया। यहां से उस्मान नामक मौलवी को हिरासत में लिया गया है। सूत्रों का कहना है कि उस्मान पर विदेशी संगठनों से आर्थिक सहायता लेने और आतंकी गतिविधियों को समर्थन देने के आरोप हैं। स्थानीय पुलिस और आईबी टीम ने मदरसे को सील कर दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है।पीपाड़ में तीसरी छापेमारी, मसूद गिरफ्तारपीपाड़ कस्बे में भी एटीएस ने तड़के कार्रवाई करते हुए मसूद पुत्र अनवर को पकड़ा है। जानकारी के मुताबिक, जोधपुर में अयूब की गिरफ्तारी के बाद मसूद छिप गया था, लेकिन एजेंसियों ने उसके मोबाइल लोकेशन को ट्रैक कर उसे हिरासत में लिया। जांच में उसके विदेशी संपर्कों और नेटवर्क से जुड़े अहम दस्तावेज बरामद हुए हैं।सर्च ऑपरेशन जारी, आधिकारिक बयान की प्रतीक्षातीनों जिलों में हुई कार्रवाई के बाद एटीएस, आईबी और पुलिस की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। मदरसों, धार्मिक स्थलों और किराए के मकानों की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई लंबे समय से जुटाई जा रही खुफिया जानकारी और तकनीकी इनपुट्स के आधार पर की गई है। फिलहाल किसी भी एजेंसी की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि पूछताछ के बाद किसी बड़ी साजिश का खुलासा हो सकता है।
जोधपुर एटीएस कार्रवाई आतंकी नेटवर्क जांच सांचौर खबर पीपाड़ न्यूज Rajasthan News Jodhpur Ats Raid Terror Link Investigation Rajasthan Breaking News Intelligence Bureau Action
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
'कर्नल की कनपटी पर बंदूक रखकर बयान लिए': मालेगांव ब्लास्ट मामले से बरी कुलकर्णी बोले- एटीएस पर हिंदुओं को फ...Maharashtra Nashik Malegaon Bomb Blast ATS Accused.
Read more »
मुजाहिदीन आर्मी, लोकतांत्रिक व्यवस्था हटाकर शरीयत कायम करने की तमन्ना... UP ATS ने चार को दबोचाUP ATS Arrested Four Conspirator: यूपी एटीएस ने यूपी में लोकतांत्रिक व्यवस्था को हटाकर शरीयत लागू करने की साजिश रचने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ हो रही है।
Read more »
Mujahideen Army Wanting To Establish Shariyat In India Busted By Uttar Pradesh ATS; Pakistan-Link SurfacesMujahideen Army Busted: The ATS said that the mastermind of the entire criminal and anti-national conspiracy is being brought to Lucknow on transit remand under legal procedure.
Read more »
दिल्ली, भोपाल की आंच पुणे तक, 40 मोबाइल और 19 लैपटॉप की जांच, पढ़िए आतंकी लिंक वाला इंजीनियर ज़ुबैर कैसे अरेस्टमहाराष्ट्र एटीएस (ATS) ने पुणे के कोंढवा इलाके से सॉफ्टवेयर इंजीनियर जुबैर हैंगरगेकर (35) को गिरफ्तार किया। जुबैर पर प्रतिबंधित आतंकी संगठन अल-कायदा से जुड़े साहित्य रखने का आरोप है। एटीएस ने हैंगरगेकर के दोस्त को भी चेन्नई से लौटने के बाद पुणे रेलवे स्टेशन पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया...
Read more »
ATS की सरकारी 9 MM पिस्टल गायब, हरिद्वार मुख्यालय में मचा हड़कंपहरिद्वार में एटीएस मुख्यालय से एक दारोगा की नाइन एमएम की सरकारी पिस्टल रहस्यमय ढंग से गायब हो गई। रुद्रपुर से हरिद्वार आते समय रास्ते में कई जगह रुकने के कारण एएसआई प्रकाश सिंह पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं। रानीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ...
Read more »
पाकिस्तानी सीमा से सटे इलाकों में आतंकी नेटवर्क! आईबी के इनपुट पर ATS ने मौलवी को दबोचा, जोधपुर और जैसलमेर में NIA का बड़ा एक्शनRajasthan News: राजस्थान के जोधपुर और जैसलमेर में एनआईए की बड़ी कार्रवाई की खबर है। आतंकी संगठन से जुड़े होने के शक में जांच एजेंसियां अलर्ट पर हैं। सूत्रों के मुताबिक जोधपुर के पीपाड़ क्षेत्र में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। राजस्थान समाचार और NIA Action अपडेट के लिए पढ़ें पूरी...
Read more »
