राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सर्दी बढ़ गई है और कई जिलों में शीतलहर चली है। तापमान में गिरावट के साथ घने कोहरे की चेतावनी भी जारी है।
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर शनिवार को खत्म हो गया। जयपुर, बीकानेर, अजमेर, जोधपुर संभाग के जिलों में कल (शनिवार) देर रात शीतलहर चली। तापमान में गिरावट होने से सर्दी बढ़ गई। अब मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में नए साल के आगमन तक तेज सर्दी की चेतावनी जारी की है। पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ठंडा दिन हनुमानगढ़ रहा, यहां कल अधिकतम तापमान 13.
1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हनुमानगढ़ में कल दिनभर घना कोहरा रहा और शीतलहर का असर रहा। इसी कारण से यहां कल दिन का तापमान इतना नीचे रहा। इसी तरह श्रीगंगानगर में कल अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस, सिरोही 16.6 डिग्री सेल्सियस, करौली में 17.1, सीकर में 17, पिलानी (झुंझुनूं) में 17.2, कोटा में 18.7, चूरू में 18.6, फतेहपुर में 18.6, अलवर में 18.2, अजमेर में 19.7 और जयपुर में 20 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।जयपुर, सीकर, झुंझुनूं, नागौर, हनुमानगढ़, अलवर समेत उत्तरी और पूर्वी राजस्थान के जिलों में कल शाम से ही सर्द हवा चलनी शुरू हो गई। इससे इन शहरों में शाम होने से पहले ही सर्दी तेज हो गई। मौसम विभाग ने आज भी इन जिलों में तेज शीतलहर चलने और सुबह कोहरा छाने की आशंका जताई है।कोटा, बारां जिले में कल दिनभर बादल छाए रहने के कारण यहां दिन के तापमान में करीब 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हुई। कोटा में कल अधिकतम तापमान 8.5 डिग्री गिरकर 18.7 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ, जबकि बारां में अधिकतम तापमान 9.4 डिग्री गिरकर 18.8 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ।1 जनवरी से प्रदेश में मौसम साफ होने और कोहरे, शीतलहर से राहत की संभावना है। हालांकि सर्दी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है
सीतलहर कोहरा तापमान राजस्थान मौसम
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में बर्फीली हवाओं की शुरुआत, 15 शहरों में बढ़ी ठंड,शीतलहर का अलर्टRajasthan Weather News: राजस्थान में सर्दी का सितम बढ़ रहा है, उत्तरी भारत से आ रही ठंडी हवाओं ने तापमान में गिरावट दर्ज की है। माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 4.
Read more »
हरियाणा में शीतलहर का कहर, 14 जिलों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड; मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारीहरियाणा पंजाब दिल्ली और एनसीआर में शीतलहर का प्रकोप जारी है। हिसार में तापमान 0.
Read more »
कोहरा, शीतलहर और प्रदूषण... दिल्ली में ट्रिपल अटैक झेलने के लिए तैयार हो जाइए, मौसम विभाग ने दे दी ताजा अपडेटदिल्ली में सोमवार को लगातार दूसरे दिन शीतलहर चली। सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 4.
Read more »
उत्तर भारत में तापमान में गिरावट, कई राज्यों में कड़ाके की ठंडदिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में तापमान में गिरावट जारी है। कई राज्यों में सर्दी और शीतलहर का प्रकोप जारी है।
Read more »
पंजाब-चंडीगढ़ में शीतलहर का प्रकोप जारीपंजाब और चंडीगढ़ में शीतलहर का प्रकोप जारी है और अगले 5 दिनों तक यह स्थिति बनी रहेगी। तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट होने की आशंका है।
Read more »
उत्तर भारत में पाला और शीतलहरउत्तर भारत के कई क्षेत्रों में पाला और शीतलहर की आशंका जताई जा रही है। तापमान में गिरावट और घना कोहरा छाया रहेगा.
Read more »
