राजस्थान में आएगी 'ग्रीन जॉब्स' की बहार : राइज़िंग इन्वेस्टर समिट में बोले करण अदाणी

Karan Adani News

राजस्थान में आएगी 'ग्रीन जॉब्स' की बहार : राइज़िंग इन्वेस्टर समिट में बोले करण अदाणी
Rajasthan Rising Investor SummitAPSEZAdani Group
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 106 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 81%
  • Publisher: 63%

Rising Rajasthan Summit | राजस्थान में 7.5 लाख करोड़ का निवेश करेगा Adani Group : Karan Adani

करण अदाणी ने कहा, 7.5 लाख करोड़ का यह निवेश अनेक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में किया जाएगा, दुनिया का सबसे बड़ा इन्टीग्रेटेड ग्रीन एनर्जी ईकोसिस्टम निर्माण भी शामिल होगा. इन्टीग्रेटेड ग्रीन एनर्जी ईकोसिस्टम में 100 गीगावॉट रीन्यूएबल एनर्जी, 20 लाख टन हाइड्रोजन और 1.

8 गीगावॉट पंप-हाइड्रो स्टोरेज भी शामिल होगा. करण अदाणी के मुताबिक, इससे राज्य में बड़ी तादाद में 'ग्रीन जॉब्स' पैदा होंगे.APSEZ के MD ने कहा, अदाणी ग्रुप का उद्देश्य कनेक्टिविटी में सुधार के साथ-साथ पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जयपुर हवाईअड्डे पर विश्वस्तरीय फैसिलिटी विकसित करने की पहल करना और अंततः राजस्थान के बुनियादी ढांचे को विस्तार देना है. मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क के निर्माण से राज्य की महत्वाकांक्षी बुनियादी ढांचे और आर्थिक परिवर्तन योजनाओं को सहारा मिलेगा.करण अदाणी के अनुसार, समूह की योजना में सीमेंट उद्योग भी शामिल है. उन्होंने बताया कि भारत का सबसे बड़ा सीमेंट उत्पादक बनने की समूह की महत्वाकांक्षा में राजस्थान काफी अहम सूबा है. करण अदाणी ने कहा, "ऊर्जा से इतर, भारत की सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी बनने की हमारी महत्वाकांक्षा के लिए राजस्थान अहम है... हम इस राज्य में प्रतिवर्ष 60 लाख टन की अतिरिक्त क्षमता बनाने के लिए 4 नए सीमेंट संयंत्र स्थापित करेंगे..."समिट के दौरान करण अदाणी ने राजस्थान में दीर्घावधि योजनाओं को लेकर समूह की प्रतिबद्धता को दोहराया. करण अदाणी ने राजस्थान की समृद्ध विरासत, प्राकृतिक संसाधनों और निवेशकों के बढ़ते भरोसे को देखते हुए निवेश के ज़रिये बदलाव आने की संभावना पर ज़ोर दिया. उन्होंने कहा कि राजस्थान की सकल घरेलू उत्पाद, यानी GDP को दोगुना करने का विज़न हमें ज़्यादा विस्तार का विश्वास प्रदान करता है. करण अदाणी ने अपने संबोधन में कहा कि परिवर्तन की ताकत नतीजों में साफ़ दिखाई दे रही है. पिछले एक दशक के दौरान भारत की GDP 3 लाख करोड़ रुपये से ज़्यादा हो चुकी है, और इस अवधि में भारत ने 8 लाख करोड़ अमेरिकी डॉलर का निवेश किया है. राजस्थान के प्रति हमारी प्रतिबद्धता इस परिवर्तनकारी यात्रा के साथ जुड़ी है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ज़िक्र करते हुए करण अदाणी ने कहा कि PM नरेंद्र मोदी के सत्तासीन होने के उपरांत अब तक NSE निफ़्टी 8000 अंक से 23000 अंक तक पहुंच चुका है. करण अदाणी ने कहा, PM मोदी के नेतृत्व में भारत ने प्रगति की है, और अब 23 फ़ीसदी की तुलना में सिर्फ़ 11 फ़ीसदी जनसंख्या गरीबी में जी रही है. APSEZ के MD के अनुसार, यह महज़ आंकड़ा नहीं, आशा पाने वाले परिवारों की, बच्चों के फिर सपने देखने की, और एक देश की ओर से अपने वादे को फिर हासिल करने की कहानी है. करण अदाणी ने कहा कि भारत एक परिवर्तनकारी दशक के बीचोंबीच खड़ा है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

Rajasthan Rising Investor Summit APSEZ Adani Group Adani Group In Rajasthan करण अदाणी राजस्थान राइज़िंग इन्वेस्टर समिट एपीएसईज़ेड अदाणी समूह अदाणी ग्रुप राजस्थान में अदाणी ग्रुप

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Jaipur News: मुख्यमंत्री ने की राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट की तैयारियों की समीक्षाJaipur News: मुख्यमंत्री ने की राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट की तैयारियों की समीक्षाJaipur News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि 9 से 11 दिसंबर तक जयपुर में होने वाली ‘राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट’ भविष्य के विकसित राजस्थान की नींव रखेगी.
Read more »

Jaipur News: मुख्यमंत्री ने की राइजिंग राजस्थान से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा, बोले- विकसित राजस्थान थीम पर आयोजित होगी प्रदर्शनीJaipur News: मुख्यमंत्री ने की राइजिंग राजस्थान से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा, बोले- विकसित राजस्थान थीम पर आयोजित होगी प्रदर्शनीJaipur News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान की अर्थव्यवस्था को अगले 5 सालों में 350 बिलियन डॉलर बनाने के सफर में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगा.
Read more »

रिश्वतखोरी के आरोपों से इनकार के बाद Adani Group के शेयरों में जबरदस्त तेजी, अदाणी ग्रीन 9% से अधिक उछलारिश्वतखोरी के आरोपों से इनकार के बाद Adani Group के शेयरों में जबरदस्त तेजी, अदाणी ग्रीन 9% से अधिक उछलाAdani Group के सभी Shares में जबरदस्त उछाल, अदाणी ग्रीन एनर्जी में 4.75% की बढ़त
Read more »

राजस्थान में 7.5 लाख करोड़ का निवेश करेगा Adani Group : Karan Adaniराजस्थान में 7.5 लाख करोड़ का निवेश करेगा Adani Group : Karan AdaniRising Rajasthan Summit: राजस्थान में सोमवार को आयोजित हुए 'राइजिंग राजस्थान समिट' में अदाणी पोर्ट एंड एसईज़ेड लिमिटेड के प्रबंध निदेशक (MD) तथा CEO करण अदाणी (Karan Adani) ने कहा कि अगले पांच साल में राजस्थान में अदाणी ग्रुप (Adani Group) 7.5 लाख करोड़ का निवेश करने जा रहा है. हम राजस्थान में ग्रीन एनर्जी ईको सिस्टम बनाएंगे.
Read more »

राजस्थान राइजिंग भी है, रिलायबल भी : राजस्थान राइजिंग इन्वेस्टमेंट समिट में पीएम मोदीराजस्थान राइजिंग भी है, रिलायबल भी : राजस्थान राइजिंग इन्वेस्टमेंट समिट में पीएम मोदीपीएम मोदी ने आज राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट का उद्घाटन किया. इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि डेमोक्रेसी, डेमोग्राफी, डिजिटल डेटा और डिलीवरी की ताकत क्या होती है, ये भारत की सफलता से पता चलता है. भारत में जैसे डायवर्स देश में लोकतंत्र इतनी सशक्त हो रही है, ये अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है.
Read more »

राइजिंग राजस्थान समिट 2024: अडानी ग्रुप का बड़ा ऐलान, राज्य में करेगा 7.5 लाख करोड़ रुपये का निवेशराइजिंग राजस्थान समिट 2024: अडानी ग्रुप का बड़ा ऐलान, राज्य में करेगा 7.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश‘राइजिंग राजस्थान शिखर सम्मेलन’ में करण अडानी ने ऐलान किया है कि अडानी समूह विभिन्न क्षेत्रों में 7.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रहा है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 17:40:18