Northwestern states rain, hailstorm, snowfall updates. Follow latest weather news India.
MP-UP में तेज बारिश-ओलावृष्टि, हिमाचल-कश्मीर और उत्तराखंड में बर्फबारी; दिल्ली में बारिश के बावजूद AQI 336देश के पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बर्फबारी जारी है। स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण मंगलवार को उत्तर-पश्चिमी राज्यों पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में बारिश के साथ ओले गिरे। राजस्थान के 9 जिलों में मंगलवार को ओले गिरे। भीलवाड़ा और सवाई माधोपुर में देर शाम ओलों की चादर बिछ गई। वहीं जयपुर समेत 13 जिलों में बारिश भी हुई। दिल्ली में चार साल में जनवरी की सबसे ज्यादा बारिश हुई। जनवरी में अब तक कुल 24 मिमी बारिश हो चुकी है। बारिश और आंधी के बाद औसत AQI 336 रहा। उत्तर प्रदेश में आगरा समेत 7 जिलों में तेज बारिश-ओलावृष्टि हुई। मध्य प्रदेश के 15 से ज्यादा जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई है। वहीं आगर-मालवा, गुना और शाजापुर में ओले गिरे। भोपाल-इंदौर में हल्की बूंदाबांदी और ग्वालियर में तेज बारिश हुई। ग्वालियर में क्लास 8 तक तक के स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। पंजाब के लुधियाना, मोहाली, अमृतसर, मानसा, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और संगरूर में बारिश हुई और ओले गिरे। वहीं चंडीगढ़ और हरियाणा के 10 जिलों में बारिश के साथ जमकर ओले गिरे।उत्तराखंड के चकराता में भारी बर्फबारी हुई।भारी बर्फबारी से NH-44 काजीगुंड–बनिहाल के पास बंद रहा और श्रीनगर एयरपोर्ट पर 58 उड़ानें रद्द हुईं। डोडा में बर्फ में फंसे 40 सैनिकों समेत 60 लोगों को BRO ने सुरक्षित निकाला। ऊंचाई वाले इलाकों में एवलांच अलर्ट जारी किया गया। शोपियां में एक डॉक्टर ने JCB से अस्पताल पहुंचकर 10 सर्जरी कीं।बर्फबारी-बारिश के कारण शिमला समेत ऊंचाई वाले इलाकों में 700 से ज्यादा सड़कें और तीन नेशनल हाईवे बंद हैं। चंबा जिले में सबसे ज्यादा स्नोफॉल हुआ। मौसम विभाग ने कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया।सभी जिलों में मंगलवार को बारिश हुई। इसके अलावा 5 जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और देहरादून में रुक-रुककर बर्फबारी भी होती रही, शाम के वक्त हरिद्वार में ओले गिरे हैं।मध्य प्रदेश : भोपाल-उज्जैन सहित 20 जिलों में बारिश, कई जगह ओले गिरे; आज भी बारिश का अलर्ट, ग्वालियर में 8वीं तक स्कूलों में छुट्टीमध्य प्रदेश में बुधवार को भी आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। राज्य के 14 जिलों में अलर्ट है। इनमें ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सागर और दमोह शामिल हैं। इससे पहले मंगलवार देर रात 20 से ज्यादा जिलों में झमाझम बारिश हुई। गुना, उज्जैन, आगर-मालवा, शाजापुर में ओले भी गिरे। बारिश के बाद सर्दी बढ़ गई है। ग्वालियर में आज कक्षा 8वीं तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।राजस्थान : 9 जिलों में ओले गिरे, सीकर-कोटा में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत; 31 जनवरी से फिर बारिश-आंधी राजस्थान में मंगलवार देर शाम 9 जिलों में ओले गिरे। जयपुर सहित 13 जिलों में सिर्फ बारिश हुई। सीकर और कोटा में दो लोगों की बिजली गिरने से मौत हो गई। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में बुधवार को भी बारिश हो सकती है। इससे तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट होगी। राज्य में 31 जनवरी से बारिश और आंधी का दौर फिर से शुरू होने की संभावना है।उत्तराखंड : लगातार दूसरे दिन बारिश-बर्फबारी जारी, 8 जिलों में छुट्टी; हरिद्वार में ओले गिरे, बिजली सप्लाई ठपउत्तराखंड के सभी जिलों में बुधवार को लगातार दूसरे दिन बारिश या बर्फबारी जारी है। रुद्रप्रयाग और चमोली में मंगलवार से बारिश हो रही है। हरिद्वार में ओले भी गिरे। वहीं, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और देहरादून जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है। चकराता और औली में 2 फीट तक बर्फ जम गई है। खराब मौसम को देखते हुए 8 जिलों में 12 कक्षा तक स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है।उत्तर प्रदेश : लखनऊ-अयोध्या में तेज बारिश, संभल-सिद्धार्थनगर में स्कूल बंद; 29 जिलों में आंधी-बारिश के साथ ओले का अलर्ट यूपी में एक बार फिर मौसम बदल गया है। लखनऊ में मंगलवार शाम से रुक-रुककर बारिश हो रही है। अयोध्या, गोंडा और हाथरस में भी तेज बरसात हुई है। सर्दी और बरसात के चलते संभल में 8वीं तक और सिद्धार्थनगर में 12वीं तक के स्कूल आज बंद हैं। 29 जिलों में आज ओले और बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 20-30km की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश के बाद पारा 3-4 डिग्री तक गिर सकता है।UP में सवर्ण सांसदों को चूड़ियां भेजीं, सुप्रीम कोर्ट में याचिका; सरकार बोली- कोई भेदभाव नहीं होगासपा नेता बोले- पश्चिम बंगाल में नफरत की राजनीति सफल नहीं होगी, SIR से लोग परेशानहिमाचल में फिर भारी बर्फबारीमौसम ने ली करवटपहाड़ों में बर्फबारी से बिहार में बढ़ सकती है ठंडछत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट.
..रायपुर में सुबह से कोहरायूपी में बारिश के साथ जमकर ओले गिरे, VIDEO
UP Rain Hailstorm Snowfall Himachal Pradesh Jammu Kashmir Uttarakhand Delhi AQI Weather News India
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
गणतंत्र दिवस- ताज महल में हिंदू संगठन ने तिरंगा फहराया: बिहार भाजपा अध्यक्ष जूते पहनकर पहुंचे, लोगों ने टोक...Republic Day 2026 Celebration Photo Video MP UP Gujarat Maharashtra Rajasthan karnataka
Read more »
कच्चा बादाम फेम अंजली अरोड़ा का बॉयफ्रेंड गिरफ्तार: मेरठ में कार पर सांसद का फर्जी पास लगाया, थाने में मिलने...Meerut police arrest Anjali Aroras boyfriend for using fake MP pass. Follow latest updates on this news.
Read more »
कांग्रेस सांसद बोले- शंकराचार्य के शिष्यों की पिटाई से आहत: गंगोत्री मुद्दे पर इमरान मसूद ने कहा- BJP का एज...Congress MP Imran Masood criticizes BJPs hate agenda over Gangotri temple entry. Latest Updates.
Read more »
Madhya Pradesh: रतलाम के इस गांव में बैन हुआ लव मैरिज, अगर किया तो जोड़े सहित परिवारों का भी हुक्का-पानी बंद; तुगलकी फरमान जारीMadhya Pradesh News | Madhya Pradesh | MP News in Hindi | Madhya Pradesh News in Hindi | Love marriages banned in Panchewa village of Ratlam | Ratlam News | Ratlam Love Marriage threat case | MP News | Panchewa village |
Read more »
Shafi Parambil MP: ദേശീയപാത ഉപരോധം: ഷാഫി പറമ്പിലിന് കോടതി പിരിയും വരെ തടവും പിഴയും ശിക്ഷപാലക്കാട് ദേശീയപാത ഉപരോധിച്ചതുമായി ബന്ധപ്പെട്ട കേസിലാണ് ശിക്ഷ
Read more »
MP दिनभर, 10 बड़ी खबरें: बस ने युवक को कुचला, दो साल के बेटे को लेकर टंकी पर चढ़ी मां; कई जिलों में आंधी-बारि...Madhya Pradesh (MP) Days Top 10 News Updates. For VIDEO, click above. Read the 10 big stories of the day in detail here. So, lets know, what was special in MP today...
Read more »
