विक्की कौशल का ख़ास इंटरव्यू vickykaushal HappyBirthdayVickyKaushal
रूना आशीष| फिल्म राज़ी एक ऐसी जासूस लड़की कहानी है जिसकी शादी एक पाकिस्तानी फौजी से हो जाती है तथा वह एक पत्नी होने के बावजूद अपने देश भारत के लिए काम करती है। फिल्म एक नॉवल 'कॉलिंग सहमत' पर आधारित है, लेकिन इस किताब या किसी भी किताब से फिल्म के हीरो विकी कौशल का कोई वास्ता नहीं है। 'राजी' फिल्म के हीरो विक्की कौशल ने वेब दुनिया संवाददाता रूना आशीष को बताया "मैं बहुत किताबें नहीं पढ़ पाता हूं। मुझे किताब पढ़ने की आदत भी नहीं है। बचपन में टिंकल जैसी किताबें पढ़ते-पढ़ते मुझे नींद आ जाती थी और मैं सो जाता था।"मैंने ज़िंदगी में एक ही किताब पढ़ी है वो है लिबास। गुलज़ार साहब की लिखी हुई किताब है ये और ये किताब मेरे दिल के बहुत करीब है।बहुत इच्छा होने के बाद भी नही मिल सका। वे एक बार सेट पर आए थे, लेकिन उस दिन मेरा शूट नहीं था। फिर लगा कि मैं उनके घर होली पर जाऊंगा, लेकिन मैं अमृतसर में शूट पर चला गया। मेघना से मैंने कहा कि कम से कम म्यूजिक सिटिंग के दौरान ही मिलवा दो, लेकिन वो भी नहीं हुआ। अब मुझे बस एक ही उम्मीद बची है कि मैं फिल्म के स्क्रीनिंग पर मिल सकूंगा।मैंने राजीव गांधी कॉलेज ऑफ टेक्नॉलॉजी से इलेक्ट्रॉनिक्स में बीई किया है। एक बार हमें कॉलेज की तरफ से इंडस्ट्रियल विजिट पर गए थे। ये देखने कि कॉलेज पूरा होने के बाद जब हम नौकरी करेंगे तो कैसे काम होगा और हमें कैसी सिचुएशन में काम करना होगा। बस, उसी दिन समझ में आ गया कि मैं ये काम नहीं कर सकता हूं।इसी वजह से जब मैंने निर्णय लिया कि मुझे अभिनय की दुनिया में जाना है तो यह फैसला मैंने जल्दबाजी या फिल्मी दुनिया की चकचौंध से प्रभावित होकर नहीं लिया। बचपन से मुझे मालूम था कि घर में पैसे किस तरह से आ रहे हैं। वैसे भी मैं बचपन से ड्रामा करता रहा हूं तो मालूम था कि अभिनय मुझे बहुत पसंद है। इस फिल्म में तो नहीं, लेकिन जब मैने मसान फिल्म की थी तो तब सोशल मीडिया के ज़रिए कई लड़कियों ने काम को पसंद किया था। कुछ बोली थी कि हमने कभी बनारस नहीं देखा, लेकिन फिल्म की वजह से देख लिया। मैंने भी कहा कि मौका मिले तो मैं भी पाकिस्तान देखना चाहूंगा.
"बहुत मजेदार था। हमने शूट किया और वहां के ऑफिसर्स ने हमें डिनर के लिए बुलाया। मैं और मेघना के साथ हम 15 लोग डिनर पर गए। बातें हुई। वो अपनी सुनाते थे और हम लोग तो मूंह खोल और आंखें फाड़े देखते रह जाते थे। पार्टी सुबह साढ़े चार बजे खत्म हुई तो उन्होंने पूछा अब क्या तो मैंने कहा कि आज ब्रेक है कल फिर से शूट करेंगे। उनसे पूछने पर एक ने कहा कि अभी 5 बजेंगे तो 25 किलोमीटर की रन फिर ड्रिल और फिर बाकी के काम। मुझे तो इतना बुरा लगा कि मैंने तो झट सॉरी कह दिया। मैंने उनसे कहा कि मालूम होता तो हम इतनी लंबी पार्टी नहीं करते। उन्ही में से एक 26 साल का ऑफिसर बोला कि हम तो रोज की ज़िंदगी रोज जीने वालों में से हैं। पता नही कि अगले दिन हम अखबार के पन्नों पर छप जाएं और ये कहते हुए उसके चेहरे पर जो तेज और अपने ऊपर गर्व का भाव था मैं उसे कभी नहीं भूल सकता। विकी की फिल्म राजी 11 मई को रिलीज हो रही है। फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और सोनी राजदान नजर आएंगी। फिल्म की निर्देशक मेघना गुलजार हैं।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पाकिस्तान को चुनावों के बाद भारत से करतारपुर पर बातचीत की उम्मीदपाकिस्तान को भारत में नई सरकार के सत्ता संभालने के बाद करतारपुर कॉरिडोर पर समझौते को अंतिम रूप देने के लिए बातचीत फिर
Read more »
'मैं यहीं सोना चाहती हूं', जब विक्की कौशल से नशे में चूर बोलीं तापसी पन्नूVicky Kaushal Birthday Special: विक्की कौशल और तापसी पन्नू ने एक फिल्म मनमर्जियां में स्क्रीन शेयर की है। तापसी-विक्की ने एक चैट शो में शूटिंग के दौरान के कई दिलचस्प किस्से खोले थे।
Read more »
विक्की कौशल ने पहले फैंस का तोड़ा दिल, फिर गर्लफ्रेंड से किया ब्रेकअप-Vicky Kaushal birthday know about his breakup with girlfriend and interesting facts about him– News18 Hindiविक्की कौशल (Vicky Kaushal) आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं. हम आपको बताने जा रहे हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें.
Read more »
विक्की कौशल से शादी करना चाहती हैं तापसी पन्नू, बताया मैरिज मटेरियल!बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू और विक्की कौशल फिल्म 'मनमर्जियां' में साथ काम कर चुके हैं। इस रोमांटक ड्रामा फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था। विक्की और तापसी दोनों ही बेहतरीन एक्टर हैं और अच्छे दोस्त भी हैं।
Read more »
