बीजेपी ने गुरूवार को जारी अपनी लिस्ट में राजस्थान के 16 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है.
में एक बार फिर समर में उतारने का फैसला किया है जिनमें चार केंद्रीय मंत्री शामिल हैं. बीजेपी ने आम चुनावों के लिए 184 प्रत्याशियों की सूची बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में जारी की जिसमें राजस्थान के लिए 16 प्रत्याशी घोषित किए गए हैं.
राज्य में लोकसभा की कुल 25 सीटें हैं.राज्य के लिए पार्टी की सूची में एक नया नाम नरेंद्र खीचड़ का है जिन्हें पार्टी ने झुंझुनू सीट पर प्रत्याशी बनाया है. बीजेपी ने मौजूदा सांसद संतोष अहलावत को इस बार इस सीट पर मौका नहीं दिया है. खीचड़ फिलहाल मंडावा से विधायक हैं. बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल , राज्यवर्धन सिंह राठौड़ , पी पी चौधरी और गजेंद्र सिंह शेखावत का नाम भी अपनी पहली सूची में शामिल किया है.राजनीतिक जानकारों के अनुसार, इनमें से कई नामों को पहली सूची में शामिल कर पार्टी आलाकमान ने कार्यकर्ताओं तक स्पष्ट संदेश देने की कोशिश की है क्योंकि चौधरी तथा मेघवाल का उनकी सीटों पर कार्यकर्ताओं का एक वर्ग स्पष्ट रूप से विरोध कर रहा था. इस तरह की अटकलें भी थीं कि इनकी सीटें बदली जा सकती हैं.वहीं पार्टी ने गंगानगर सीट पर मौजूदा सांसद निहाल चंद पर भी भरोसा जताया है. पार्टी ने सीकर से सुमेधानंद सरस्वती, जयपुर से रामचरण बोहरा, टोंक सवाई माधोपुर से सुखबीर सिंह जौनपुरिया, जालोर से देवजी पाटिल, उदयपुर से अर्जुन मीणा, चित्तौड़गढ़ से चंद्रप्रकाश जोशी, भीलवाड़ा से सुभाष बहेरिया, कोटा से ओम बिड़ला और झालावाड़ बारां से दुष्यंत सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है. ये सभी मौजूदा सांसद हैं.दुष्यंत सिंह पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पुत्र हैं.जयपुर से सांसद रामचरण बोहरा ने अपने नाम की घोषणा के बाद कहा, ‘'पार्टी ने एक बार फिर मुझ पर भरोसा जताया है और इसकी वजह वह काम है जो मैंने अपने इलाके में किया . पिछली बार मैं सबसे अधिक वोटों से जीता और इस बार भी मुझे इसी तरह की जीत की उम्मीद है.'’उल्लेखनीय है कि जयपुर के पूर्व राजघराने की सदस्य दीयाकुमारी जयपुर और टोंक सवाई माधोपुर सीट से दावेदारी कर रही हैं. लेकिन अभी उन्हें टिकट नहीं दिया गया है. बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी ने कहा है कि पार्टी का लक्ष्य मिशन 25 के तहत सभी सीटें जीतना है. पार्टी बाकी बची सीटों के लिए भी अपने प्रत्याशियों की सूची जल्द जारी करेगी.पार्टी ने अजमेर सीट पर भागीरथ चौधरी को अपना प्रत्याशी बनाया है. उपचुनाव में यह सीट कांग्रेस के रघु शर्मा ने जीती थी. हालांकि रघु शर्मा अब विधायक और राज्य सरकार में मंत्री हैं.राजस्थान में लोकसभा की कुल 25 सीटें हैं.राज्य में लोकसभा चुनाव दो चरणों में होंगे. पहले चरण में 29 अप्रैल को 13 सीटों पर और छह मई को 12 सीटों पर चुनाव होगा. तय कार्यक्रम के अनुसार टोंक सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़ बारां सीट के लिए 29 अप्रैल को मतदान होगा. वहीं राज्य की गंगानगर, बीकानेर, झुंझुनू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली धौलपुर, दौसा और नागौर सीट के लिए छह मई को मतदान होगा
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
LIVE: BJP संसदीय दल की बैठक आज, आ सकती है पहली लिस्टलोकसभा चुनाव, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी, प्रत्याशियों की लिस्ट
Read more »
माकपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, यहां देखें लिस्टसीपीआई (एम) के नेतृत्व वाले लेफ्ट फ्रंट ने पश्चिम बंगाल में अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में लेफ्ट फ्रंट ने 25 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था।
Read more »
लोकसभा चुनावः बीजेपी ने मस्जिदों में विशेष पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की मांग की-Navbharat TimesDelhi Political News: दिल्ली बीजेपी ने चुनाव आयोग से विशेषकर मुस्लिम बहुल इलाकों में मौजूद मस्जिदों में पर्यवेक्षक नियुक्त करने की अपील की ताकि राजनीतिक या धार्मिक नेता चुनाव को प्रभावित करने के लिए किसी तरह की नफरत न फैला सकें।
Read more »
कांग्रेस ने जारी की 27 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट, तिरुअनंतपुरम से शशि थरूर लड़ेंगे चुनाव– News18 हिंदीकांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल, उत्तर प्रदेश और अंडमान व निकोबार के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है. इसके तहत अरुणाचल प्रदेश की दो, छत्तीसगढ़ की पांच, केरल की 12, उत्तर प्रदेश की सात और अंडमान और निकोबार की एक सीट के लिए उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं.
Read more »
बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर NDA ने जारी की दलों की उम्मीदवारी की सूची, देखें लिस्टपटना में एनडीए के दलों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीटों पर दलों की उम्मीदवारी की सूची जारी की है.
Read more »
मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद गोवा में सियासी संकट, बैठकों का दौर शुरूगोवा के मुख्यमंत्री पर्रिकर का रविवार को 63 वर्ष की आयु में निधन हो गया, वह लंबे वक्त से पैन्क्रियाटिक कैंसर से ग्रसित थे. पर्रिकर के निधन के बाद कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही दल बैठकें कर मौजूदा हालात पर मंथन में जुट गए हैं.
Read more »
बीजेपी ने अरुणाचल-सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 18 उम्मीदवारों की लिस्टसिक्किम विधानसभा चुनाव के लिए जारी की गई इस पहली लिस्ट में बीजेपी ने 12 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है, जबकि अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए के जारी दूसरी लिस्ट में बीजेपी ने 6 नाम घोषित किए हैं.
Read more »
लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी ने जारी की 182 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए 182 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति के सचिव जगत प्रकाश नड्डा ने इसका ऐलान किया। पीएम मोदी, राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी अपनी पिछली सीटों से ही लड़ेंगे।
Read more »
राजस्थान: BJP की पहली लिस्ट जारी, 25 में 16 सीटों पर उम्मीदवारों की हुई घोषणाबीजेपी की पहली सूची में कोटा बूंदी सांसद ओम बिरला को भी फिर से जगह मिली है. पार्टी ने बिरला को फिर से अपना उम्मीदवार बनाया है.
Read more »
