अब विधायक खरीद-फरोख्त ऑडियो टेप मामले को लेकर Anti Corruption Bureau में भी FIR दर्ज कराई गई (sharatjpr ) RajasthanPolitics
राजस्थान में सियासी उठापटक थमने का नाम नहीं ले रही है. हर दिन नए-नए प्रकरण सामने आ रहे हैं. इसमें एक और नई कड़ी जुड़ गई है. अब विधायक खरीद-फरोख्त ऑडियो टेप मामले को लेकर एंटी करप्शन ब्यूरो में भी एफआईआर दर्ज कराई गई है.
विधानसभा में मुख्य सचेतक महेश जोशी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कराई गई है. केस दर्ज होने के बाद इस मामले में एसीबी मुख्यालय में महेश जोशी के बयान दर्ज कराए गए हैं. इस एफआईआर में विधायक भंवरलाल शर्मा को नामजद बनाया गया है क्योंकि बयानों में महेश जोशी ने कहा कि विधायक भंवरलाल शर्मा की आवाज को वे पहचानते हैं. एसीबी मुख्यालय में पीसी एक्ट के तहत यह मामला दर्ज किया गया है. बता दें, राजस्थान की सियासत में टेप कांड को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं. कांग्रेस ने दो ऑडियो टेप जारी कर आरोप लगाए हैं कि इसमेें सचिन पायलट के करीबी विधायक भंवरलाल शर्मा से बातचीत है. आरोप में यह भी कहा गया है कि बीजेपी सचिन पायलट खेमे के विधायकों के साथ मिलकर साजिश रच रही है. इसे देखते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है. इसी मामले में राजस्थान का स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप जगह-जगह कार्रवाई भी कर रहा है. एसओजी की टीम शुक्रवार शाम मानसेर पहुंची थी, जहां एक होटल में कांग्रेस के कुछ बागी विधायक ठहरे हुए हैं. हालांकि एसओजी टीम को होटल में दाखिला नहीं मिला क्योंकि उसे अंदर जाने से रोक दिया गया. करीब डेढ़ घंटे के इंतजार के बाद टीम को होटल में एंट्री मिल सकी. होटल में भंवरलाल शर्मा एसओजी को नहीं मिले जिसके बाद टीम खाली हाथ लौट गई.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
महाराष्ट्र: मनसे कार्यकर्ता की गुंडागर्दी, कृषि विभाग कार्यालय में की तोड़फोड़महाराष्ट्र के लातूर में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं ने कृषि विभाग के सह-निदेशक के कार्यालय में
Read more »
भारत में बनी पहली न्यूमोनिया की पूरी तरह स्वदेशी वैक्सीन को मिली DCGI की हरी झंडीरेगुलेटरी बोर्ड ने Pneumococcal Polysaccharide Conjugate वैक्सीन के पहले, दूसरे और तीसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल में सामने आए डेटा की समीक्षा की, जिसके बाद इसे बाजार में लाने की मंजूरी दी गई है.
Read more »
चीन की वो कंपनी, जो दुनिया भर की आँखों में चुभने लगी हैदुनिया में 5जी नेटवर्क स्थापित करने के लिए हर देश इस कंपनी पर निर्भर था लेकिन अमरीका की कार्रवाई के बाद हर कोई इसको प्रतिबंधित कर रहा है.
Read more »
असम में बाढ़ और कोरोना की दोहरी मार, राशन की क़िल्लत ने बदतर किए हालातहर साल बाढ़ की तबाही झेलने वाले असम के लोगों पर इस बार कोरोना महामारी की मार भी पड़ रही है. पढ़िए ग्राउंट रिपोर्ट
Read more »
राजस्थान के संग्राम में ऑडियो की लड़ाई, कांंग्रेस ने की केंद्रीय मंत्री की गिरफ्तारी की मांगकांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि दो वायरल ऑडियो में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत राजस्थान की सरकार गिराने की साजिश रच रहे हैं.
Read more »
दिल्ली: फिल्मों में पैसा लगाने के नाम पर 6 करोड़ रुपये की ठगी, केस दर्जदिल्ली के आर्थिक अपराध शाखा में पांच कारोबारियों ने शिकायत दी है कि उन्हें अनिल कुमार नाम के शख्स ने कॉन्टेक्ट किया. अनिल ने पांचों से कहा कि वो फिल्म बनाने वाली एक प्रोडक्शन कंपनी से जुड़ा है. अगर वो पैसा निवेश करते हैं तो उन्हें बहुत ज्यादा फायदा होगा.
Read more »
