राजस्थान: पीएम मोदी ने कहा, 'एयरस्ट्राइक पर अब 'मी टू - मी टू' कर रही है कांग्रेस'

United States News News

राजस्थान: पीएम मोदी ने कहा, 'एयरस्ट्राइक पर अब 'मी टू - मी टू' कर रही है कांग्रेस'
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 148 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 63%
  • Publisher: 63%

राजस्थान: पीएम मोदी ने कहा, 'एयरस्ट्राइक पर अब 'मी टू - मी टू' कर रही है कांग्रेस' AbkiBaarKiskiSarkar

सेना, शहादत और एयर स्ट्राइक को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस किसी भी तरह यह साबित करने पर तुली है कि उसकी सरकारों ने भी एयर स्ट्राइक की. कांग्रेस अब 'मी टू - मी टू’ कर रही है.

राजस्थान के शेखावटी इलाके के सीकर शहर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा,‘चुनाव के पहले चार चरणों में चारों खाने चित्त होने के बाद अब कांग्रेस एक नया पैंतरा चला रही है. कल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बयान दिया कि हमारे समय में भी कई बार सर्जिकल स्ट्राइक की गई. अब कांग्रेस किसी भी तरह यह साबित करने पर तुली है कि हमने भी सर्जिकल स्ट्राइक की थी.'पीएम मोदी ने कहा, ‘ये कैसी स्ट्राइक थी भाई, जिसके बारे में आतंकियों को कुछ नहीं पता, स्ट्राइक करने वालों को कुछ नहीं पता, पाकिस्तान को कुछ नहीं पता और न देश की जनता को कुछ पता है.’ मोदी ने कहा,‘पहले इन्होंने कहा कि ऐसा कुछ होता ही नहीं है,पहले मजाक उड़ाया जब देखा कि जनता मोदी के साथ है तो विरोध करना शुरू कर दिया. अब तीसरा रास्ता अपनाने लगे कि हमने भी स्ट्राइक की थी. पहले उपेक्षा, फिर विरोध और अब हमने भी किया था. मी टू- मी टू ...अरे तेरी मी टू.'उन्होंने कहा, 'एसी कमरों में बैठकर कागज में सर्जिकल स्ट्राइक कांग्रेस ही कर सकती है. पहले कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि हमने तीन बार सर्जिकल स्ट्राइक की. मुझे लगता है कि कांग्रेस में ऐसे लोग है जो उम्र के किसी भी पड़ाव में वीडियो गेम खेलते रहते हैं और शायद सर्जिकल स्ट्राइक को भी वीडियो गेम समझकर आनंद लेते होंगे.’’ उन्होंने कहा,‘चुनाव के चार चरण बीतते-बीतते चार महीने में ही कांग्रेस की सर्जिकल स्ट्राइक की संख्या जो पहले तीन थी कल उनके एक बड़े नेता ने छह कर दी. शायद चुनाव पूरा होते-होते उनके गली मोहल्ले वाले कह देंगे अरे हम तो हर दिन स्ट्राइक करते थे. झूठ बोलने में क्या जाता है. 23 मई को जब नतीजे आएंगे तो उसके बाद कांग्रेस कहेगी हमने छह नहीं 600 बार सर्जिकल स्ट्राइक की थी.’ पीएम मोदी ने कहा, ‘कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कहा - सेना में वही लोग जाते हैं जिनके पास दो वक्त का खाना नहीं है. ये हमारे वीर बेटों और उनकी माताओं का अपमान है या नहीं? सीकर में मोदी का भाषण एयर स्ट्राइक, सेना, सैनिक और शौर्य पर केंद्रित रहा और उन्होंने इन मुद्दों पर कांग्रेस की खूब आलोचना की. पीएम मोदी ने कहा,‘कांग्रेस के मन में कभी देश की रक्षा करने वालों के लिए सम्मान नहीं रहा है. इसलिए कांग्रेस ने कभी उनके हितों के बारे में नहीं सोचा.' उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस का पंजा हमेशा मलाई के चक्कर में रहता है. जहां मलाई नहीं, वहां कांग्रेस कभी गई नहीं. ये भी एक वजह है कि कांग्रेस के आते ही महंगाई आसमान छूने लगती है. यानी कांग्रेस आई, महंगाई लाई.'उन्होंने कहा,‘कांग्रेस सरकार ने समाज को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया है. यही कारण है कि सभी वर्गों को साथ लेकर चलना कांग्रेस की फितरत नहीं रही. लेकिन भाजपा के लिए समाज का हर व्यक्ति महत्वपूर्ण है. विकास हर व्यक्ति, हर क्षेत्र तक पहुंचे इसके लिए हम प्रयासरत हैं.' पीएम मोदी ने कहा,‘23 मई को जब फिर एक बार मोदी सरकार बनेगी तो जो पानी आज पाकिस्तान जा रहा है वह पानी हिंदुस्तान के खेतों में जाएगा.' मोदी ने कहा, 'याद कीजिए कांग्रेस के एक नेता ने सेना को गली का गुंडा कहा, कांग्रेस के और नेता वायुसेना को झूठा कहते हैं और जब हमारे सपूत जान हथेली में रखकर आतंकियों को घर में घुसकर मारते हैं तो कांग्रेस के नेता सवाल उठाते हैं कि आतंकियों की लाश कहां हैं.' उन्होंने कहा,‘एक तरफ हम सभी राष्ट्र रक्षा के लिए सबको जोड़ने की बात करते हैं वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस राष्ट्र रक्षा करने वालों का हर मौके अपमान करती है.’

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

मुंबई रैली LIVE: पीएम मोदी बोले, अब मिस्ट्री नहीं सपनों की कैमिस्ट्री काम कर रही हैमुंबई रैली LIVE: पीएम मोदी बोले, अब मिस्ट्री नहीं सपनों की कैमिस्ट्री काम कर रही हैमुंबई में एनडीए की बड़ी रैली हुई जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। इस दौरान क्या-क्या कहा मोदी ने पढ़ें। VoteKaro वोटकरो LoksabhaElections2019
Read more »

लोकसभा चुनाव 2019: देशभर में आज होने वाली रैलियों की मिनट-टू-मिनट की जानकारी यहां पढ़ेंलोकसभा चुनाव 2019: देशभर में आज होने वाली रैलियों की मिनट-टू-मिनट की जानकारी यहां पढ़ेंचौथे चरण के मतदान के लिए चुनावी प्रचार थम गया है. 29 मई को 9 राज्यों में 71 सीटों पर चुनाव होने हैं. पांचवे चरण के लिए नेताओं का चुनावी दौर जारी है. तो आज जानिए, पीएम मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित अन्य कई नेता कहां-कहां चुनावी रैली करेंगे.
Read more »

बिहार LIVE: पीएम मोदी ने कहा-लहर नहीं ललकार है, फिर एक बार मोदी सरकार हैबिहार LIVE: पीएम मोदी ने कहा-लहर नहीं ललकार है, फिर एक बार मोदी सरकार हैबिहार के मुजफ्फरपुर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विपक्षियों पर हमला- 4 चरणों के चुनाव के बाद कुछ लोग चारों खाने चित्त हो चुके हैं... PMNarendraModi LokSabhaEelctions2019 ElectionWithJagran
Read more »

Bajaj Pulsar से लेकर Hero Achiever तक, महज 10,000 रुपये में मिल रही हैं ये बाइक्स! जानिए कैसे खरीदेंBajaj Pulsar से लेकर Hero Achiever तक, महज 10,000 रुपये में मिल रही हैं ये बाइक्स! जानिए कैसे खरीदेंसेकेंड हैंड टू व्हीलर मार्केट तेजी से बढ़ रहा है। ज्यादातर लोग अपनी जरूरत के अनुसार पुराने बाइक्स को खरीद रहे हैं। यदि आप वाजिब कीमत में बेहतर कंडी​शन की बाइक का चुनाव करते हैं तो आप भी काफी पैसा बचा सकते हैं।
Read more »

Poco F1 का यह वेरिएंट हुआ 2,000 रुपये सस्ता, जानें नया दामPoco F1 का यह वेरिएंट हुआ 2,000 रुपये सस्ता, जानें नया दामस्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर से लैस Poco F1 के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को मी डॉट कॉम और फ्लिपकार्ट से 20,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा
Read more »

चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध लगने के बाद BJP ने निकाला प्रज्ञा का 'इमोशनल कार्ड'– News18 हिंदीचुनाव प्रचार पर प्रतिबंध लगने के बाद BJP ने निकाला प्रज्ञा का 'इमोशनल कार्ड'– News18 हिंदीभले ही साध्वी कानूनी प्रक्रिया के कारण खुद प्रचार नहीं कर सकती, लेकिन 'साध्वी के संघर्ष' की कहानी का कैंपन पार्टी ने डोर-टू-डोर शुरू कर दिया है.
Read more »

कार चोरी होने पर बीमा कंपनी कितना देती है पैसा? जानिए कैसे मिलेगी पूरी रकमकार चोरी होने पर बीमा कंपनी कितना देती है पैसा? जानिए कैसे मिलेगी पूरी रकमनई कार हो या फिर पुरानी आप जब भी बीमा करवाएं उस दौरान 'रिटर्न टू इनवॉयस एड ऑन' जरूर लें। इसी के आधार पर आपको अपनी कार की पूरी कीमत वापस मिलेगी।
Read more »

सीकर में बोले पीएम नरेंद्र मोदी,'सर्जिकल स्ट्राइक पर मी टू-मी टू कर रही है कांग्रेस पार्टी'-Navbharat Timesसीकर में बोले पीएम नरेंद्र मोदी,'सर्जिकल स्ट्राइक पर मी टू-मी टू कर रही है कांग्रेस पार्टी'-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के जन्मदिन के रोज राजस्थान में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के मुद्दे पर कांग्रेस की आलोचना की।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:27:24