राजस्थान यूनिवर्सिटी के स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत होने के मामले में बवाल मच गया है।
जयपुर। राजस्थान यूनिवर्सिटी के स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत होने के मामले में बवाल मच गया है। एनएसयूआई की ओर से युवक की मौत होने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन पर सवाल खड़े किए है। एनएसयूआई की ओर से कल शाम से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। रात भर से छात्र नेता धरने पर बैठे रहे और अभी भी कार्यकर्ताओं की ओर से धरना दिया जा रहा है। एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रवक्ता रमेश भाटी ने कहा कि यूनिवर्सिटी प्रशासन झूठ बोल रहा है। विकास की गहराई में डूबने से मौत हुई है। उस वक्त वहां कोई भी सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं था। भाटी ने कहा कि स्विमिंग पूल में हर दिन बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स और आम लोग पहुंचते हैं। बावजूद इसके यहां सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी कैमरे तक नहीं लगाए गए। इससे यूनिवर्सिटी प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आती है। एनएसयूआई की ओर से मांग की जा रही है कि विकास अपने परिवार में एक मात्र बेटा था और इसके अलावा उसकी दो बहन है। अब परिवार के पास कोई सहारा नहीं बचा है। ऐसे में परिवार को एक करोड़ रुपए की मुआवजा राशि दी जाएं। इसके साथ ही एक सरकारी नौकरी दी जाएं और दोनों बहनों के पढ़ने का खर्च राजस्थान यूनिवर्सिटी उठाएं। इसके साथ ही दोषियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उनको गिरफ्तार किया जाए। पोस्टमार्टम को लेकर रखी मांग… विकास के शव को एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। एनएसयूआई की ओर से मांग की गई है कि रिटायर्ड डॉक्टर या किसी एसडीएम की निगरानी में पोस्टमार्टम कराया जाए। कल शाम हुआ था हादसा, जांच जारी.
. बता दें कि विकास यादव पुत्र राज मोहन नीमकाथाना का रहने वाला था। वह राजस्थान यूनिवर्सिटी के अंबेडकर हॉस्टल में रहकर फिजिक्स डिपार्टमेंट से पीजी कर रहा था। पिछले दो महीने से साथियों के साथ राजस्थान यूनिवर्सिटी के स्विमिंग पूल में शाम 5 से 5:45 के बैच में जाता था। स्विमिंग करते हुए गुरुवार शाम अचानक पूल में डूब गया। इसे लेकर कई सवाल खड़े हो गए है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
Patrika News Rajasthan News | Jaipur News | News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
चाणक्य की वो 10 बातें, जो हर छात्र को अपने जीवन में करनी चाहिए फॉलोचाणक्य की वो 10 बातें, जो हर छात्र को अपने जीवन में करनी चाहिए फॉलो
Read more »
Indian Students Drown: रूस में चार भारतीयों की नदी में डूबने से मौत, एक को बचाया गया; महाराष्ट्र के रहने वाले हैं सभी छात्रIndian Students Drown रूस में पढ़ने वाले चार भारतीय छात्रों की नदी में डूबने से मौत हुई है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि सभी छात्र महाराष्ट्र के जलगांव जिले के रहने वाले थे। मंत्रालय ने अपने एक बयान में कहा कि सभी छात्र वेलिकी नोवगोरोड में स्थित यारोस्लाव-द-वाइज नोवगोरोड स्टेट यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने भारत से रूस गए...
Read more »
राजस्थान: कोटा में आईआईटी-जेईई की तैयारी कर रहे 17 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्याHindi News (हिंदी न्यूज़): Latest News in Hindi हिन्दी समाचार लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी, The Wire Hindi
Read more »
इरफान पठान के मैकअप आर्टिस्ट की मौत: वेस्टइंडीज में स्विमिंग पूल में नहाते समय गई जान, परिजनों में शोक की लहरपूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर इरफान पठान के मैकअप आर्टिस्ट नगीना निवासी 22 वर्षीय फय्याज अंसारी की वेस्टइंडीज के एक होटल के स्विमिंग पूल में नहाते समय मौत हो गई है।
Read more »
'रोहित वेमूला के साथ जो हुआ,हमारे साथ हो रहा',हैदराबाद यूनिवर्सिटी छात्र संघ अध्यक्ष समेत 5 सस्पेंड-FIRHyderabad University: यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद में छात्र संघ के अध्यक्ष अतीक अहमद समेत पांच लोगों को निलंबित कर दिया गया है जिसके बाद यूनिवर्सिटी में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है.
Read more »
Student died : सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा छात्र नाले में गिरा, मौत– नगर निगम की जानलेवा लापरवाही, हाथ बाहर निकाल मदद मांगी, क्षेत्रवासी पानी में उतरे, लेकिन जान नहीं बच पाई
Read more »
