राजस्थान की इस सीट ने बीजेपी को सबसे ज्यादा परेशान किया है LokSabhaElections2019 (sharatjpr)
राजस्थान में बीजेपी का झगड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुलझांएगे. राजस्थान की दौसा लोकसभा सीट को लेकर बीजेपी में मचे घमासान का फैसला शुक्रवार को दिल्ली में किया जाएगा. दरअसल, बीजेपी राज्य में अपने 23 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है और वहीं एक सीट गठबंधन के रूप में हनुमान बेनीवाल को दी गई है.
बावजूद इसके पार्टी 11 दिनों से एक सीट पर फैसला नहीं कर पा रही है. दौसा सीट पर कांग्रेस 15 दिन पहले अपने उम्मीदवार के रूप में विधायक मुरारी लाल मीणा की पत्नी सविता मीणा को उतार चुकी है. बीजेपी का झगड़ा यहां इतना ज्यादा है कि उम्मीदवारों के नाम पर फैसला नहीं हो पा रहा है, लिहाजा किरोड़ी लाल मीणा को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली बुलाया है और कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मीणा से मुलाकात करेंगे. किरोड़ी लाल मीणा और वसुंधरा राजे के बीच छत्तीस का आंकड़ा रहा है . वसुंधरा राजे से नाराज होकर ही किरोड़ी लाल मीणा ने बीजेपी को छोड़ कर राष्ट्रीय जनतांत्रिक पार्टी बनाई थी. राष्ट्रीय स्वयं संघ और अमित शाह के कहने पर मीणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी में आ गए थे. बीजेपी के पास किरोड़ी से बड़ा मीणा नेता कभी नहीं रहा है. यह भी सच है कि मीणा वोट बैंक हमेशा से कांग्रेस का ही रहा है. किरोड़ी लाल मीणा की वजह से मीणा बीजेपी से जुड़े रहे हैं. पिछले चुनाव में केंद्रीय नेताओं के दबाव में वसुंधरा राजे ने मीणा को पार्टी में शामिल तो कर लिया लेकिन इन दोनों के बीच कभी बनी नहीं. अब जबकि वसुंधरा के धुर विरोधी हनुमान बेनीवाल को नागौर सीट दे दी गई है, वहीं वसुंधरा के विरोध के बावजूद राजसमंद लोकसभा सीट से जयपुर की राजकुमारी दिया सिंह को टिकट दे दिया गया है. ऐसे में अब दौसा सीट पर किरोड़ी लाल मीणा के पसंद का उम्मीदवार उतारने के खिलाफ कहा जा रहा है कि वसुंधरा ने अपना वीटो लगा दिया है . वहीं वसुंधरा राजे चाहती हैं कि वहां पर किरोड़ी लाल मीणा के खिलाफ गुट के जसकौर मीणा को दौसा से बीजेपी के उम्मीदवार के रूप में उतारा जाए, जबकि दौसा सीट शुरू से किरोड़ी लाल मीणा के लिए खास रही है. वह नहीं चाहते हैं कि यह सिर्फ उनके पास से किसी और को जाए. दौसा से किरोड़ी लाल मीणा ना केवल राजेश पायलट के खिलाफ बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं बल्कि निर्दलीय भी यहां से सांसद रह चुके हैं. वसुंधरा राजे ने किरोड़ी लाल मीणा के बीजेपी छोड़ने के बाद से वहां के स्थानीय मीणा नेता ओम प्रकाश हुडला को लेकर आईं और ओमप्रकाश हुडला ने महुआ विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की थी. हालांकि किरोड़ी लाल मीणा के आने के बाद बीजेपी के नए मीणा नेता ओमप्रकाश हुडला का टिकट काट दिया गया और उनकी जगह किरोड़ी लाल मीणा के भतीजे राजेंद्र मीणा को टिकट दिया गया. पिछले विधानसभा चुनाव में किरोड़ी लाल मीणा के भतीजे राजेंद्र मीणा को ओमप्रकाश हुडला ने निर्दलीय चुनाव में खड़ा होकर राजेंद्र मीणा को हरा दिया था. बताया जा रहा है कि इस बार के लोकसभा चुनाव में वसुंधरा चाह रहीं थी कि हुडला की पत्नी या फिर हुल्ला को दौसा सीट से लड़ाया जाए. जब बात नहीं बनी तो किरोड़ी लाल मीणा के दूसरे विरोधी खेमे से जसकौर मीणा को सामने कर दी हैं और यह भी कहा जा रहा है कि वसुंधरा राजे इस बार इस कदर नाराज हैं कि अभी तक चुनाव प्रचार पर नहीं निकली हैं. माना जा रहा है कि आज अमित शाह और नरेंद्र मोदी के हस्तक्षेप के बाद दौसा सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार का ऐलान कर दिया जाएगा. बीजेपी आलाकमान ने वसुंधरा को मनाने के लिए जसकौर मीणा को दौसा सीट से उतरने का मन बना लिया है. मगर किरोड़ी लाल मीणा की नाराजगी की वजह से ये संभव नहीं हो पा रहा है. बीजेपी के लिए मुसीबत यह है कि अगर किरोड़ी लाल मीणा के पसंद का उम्मीदवार नहीं होता है तो वह बीजेपी की दौसा सीट से राह मुश्किल बना सकते हैं, साथ ही इसका असर दौसा के आसपास की 12 मीणा बाहुल्य सीटों पर भी पड़ सकता है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
राजतिलक: राहुल गांधी के 'मिशन दक्षिण' पर हिंदुत्व से वार! BJP's Hindutav attack on Rahul's 'Mission South'! - Rajtilak AajTakराहुल की सभा में हरा झंडा क्या दिखा बीजेपी लाल हो गई. बीजेपी ने राहुल के मिशन दक्षिण पर हिंदुत्व से प्रहार किया. सीएम योगी ने इसके लिए कांग्रेस के साथ मुस्लिम लीग को हथियार बनाया. बीजेपी को केरल में हरा झंडा रास नहीं आ रहा, लेकिन हैरानी ये है कि कश्मीर में पार्टी को हरे से प्यार हो गया है. कश्मीर में बीजेपी के जो पोस्टर लगे हैं, उसमें भगवा रंग की जगह हरे रंग की बाढ़ है. तो ऐसे में सवाल उठता है कि बीजेपी को केरल में हरे से बैर, लेकिन कश्मीर में हरे से प्यार क्यों? चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
राजस्थानः टिकट को लेकर विवाद के बीच आ सकती है बीजेपी लिस्टमाना जा रहा है कि राजस्थान के दो किरोड़ियों के भाग्य का फैसला शनिवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह कर लेंगे. शाह के फैसले के बाद बीजेपी की अंतिम सूची आ सकती है. सीटों पर बंटवारे को लेकर चर्चा के लिए राजस्थान के बीजेपी के प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर को जयपुर से दिल्ली बुलाया गया है.
Read more »
राजस्थान: राहुल गांधी के फरमान पर कांग्रेस में मचा हड़कंप, बीजेपी ले रही चुटकीबताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने एक रोडमैप बनाया है. जिसमें पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस विधायकों और मंत्रियों की चुनाव में जिम्मेदारी तय की है.
Read more »
राफेल मामले में सरकार को सुप्रीम कोर्ट में बड़ा झटका, कोर्ट में रखे गए दस्तावेज मान्यनई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को राफेल मामले में सरकार को बड़ा झटका देते हुए कहा कि अदालत में रखे गए लीक दस्तावेज मान्य है। अदालत ने इस मामले में सरकार की आपत्तियां खारिज कर दी।
Read more »
राजस्थान: चुनाव से पहले दोबारा बीजेपी में शामिल हुए किरोड़ी सिंह बैंसलाकिरोड़ी सिंह बैंसला वरिष्ठ गुर्जर नेता हैं और इस वजह से उनके बीजेपी में शामिल होने से बीजेपी को चुनावों में फायदा हो सकता है.
Read more »
अमेठी में बीजेपी नेता स्मृति ईरानी का रोड शो, सीएम योगी समेत कई बीजेपी नेता मौजूदकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के गढ़ अमेठी से बीजेपी नेता स्मृति ईरानी दूसरी बार चुनाव लड़ रहीं हैैं. इस सीट से सपा-बसपा ने प्रत्याशी नहीं उतारा है. यहां मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच ही है.
Read more »
पहले बोलने को लेकर दो भाजपा नेताओं ने एक-दूसरे को जड़ा तमाचा, फिर समर्थक भी भिड़ेभंवर सिंह पलाड़ा और नवीन शर्मा के बीच पहले बोलने को लेकर विवाद हुआ और फिर दोनों के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई। LokSabhaElections2019 Mahasangram
Read more »
